Bihar Guest Teacher Recruitment 2023 Registration: बिहार शिक्षा बोर्ड ने राज्य में शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना के तहत कुल 1113 पदों पर गेस्ट टीचर की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.educationbihar.gov.in के माध्यम ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बिहार अतिथि शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 है।
Bihar Guest Teacher Application Form 2023 PDF | डाउनलोड करें |
Bihar Guest Teacher Recruitment 2023 हाइलाइट
बिहार अतिथि शिक्षक भर्ती 2023 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में दी गई है।
संगठन का नाम | बिहार शिक्षा बोर्ड |
पद का नाम | गेस्ट टीचर |
पद की संख्या | 3000+ पोस्ट |
वर्ग | बिहार अतिथि शिक्षक भर्ती 2023 |
योग्यता | पोस्ट ग्रेजुएट, बी, एड |
आवेदन का तारीका | ऑफलाइन |
आवेदन की लास्ट डेट | 20 जुलाई 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.educationbihar.gov.in |
Bihar Guest Teacher 2023 वैकेंसी डिटेल
बिहार शिक्षा बोर्ड ने अतिथि शिक्षक भर्ती के लिए 1113 पदों की घोषणा की है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में वैकेंसी डिटेल देख सकते हैं।
विभाग का नाम | वैकेंसी |
गेस्ट टीचर | 1113 पद |
Bihar Guest Teacher Recruitment 2023 की शैक्षणिक योग्यता
बिहार अतिथि शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री और बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड.) होना चाहिए। इसके साथ ही शिक्षक को केंद्रीय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (बीएसटीईटी) पास होना चाहिए।
आयु सीमा : उम्मीदवारों की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क:
- अनारक्षित,ओबीसी (एनसीएल),ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: 100 रुपये
- एससी,एसटी,पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए: 0 रुपये
Bihar Guest Teacher Vacancy 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार अतिथि शिक्षक आवेदन पत्र 2023 भर कर जमा कर सकते है:
- सबसे पहले भर्ती आधिकारिक अधिसूचना से बिहार अतिथि शिक्षक आवेदन पत्र 2023 डाउनलोड करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें ।
- आवश्यक जानकारी दर्ज भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
- आवेदन पत्र को, जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय यानि अधिसूचना में दिए गए पते पर भेजें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation