This is an archived article last updated on Jun 13, 2018. The information may be outdated.

बिहार NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा पैटर्न तथा सिलेबस

Last Updated: Jun 13, 2018, 10:59 IST

बिहार NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा कक्षा 8वी में पढ़ रहे मेधावी छात्रों को आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए दी जाती है. बिहार NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा पैटर्न छात्रों को प्रश्न-पत्र से जुड़ी जानकारी जैसे की प्रशन किस तरह के पूछे जाते हैं?, परीक्षा की मार्किंग स्कीम, विषयों व सिलेबस आदि कैसे प्राप्त कर सकते हैं.

Bihar State Mean cum Merit Scholarship Exam Pattern and Syllabus
Bihar State Mean cum Merit Scholarship Exam Pattern and Syllabus

बिहार NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा कक्षा 8वी में पढ़ रहे मेधावी छात्रों को आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए दी जाती है. यह बिहार NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा राज्य स्तर पर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् (बिहार SCERT) द्वारा करवाई जाती है. NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए छात्रों को आवेदन पत्र भर कर अपने स्कूलों द्वारा जमा कराने होते हैं. NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठने से पहले छात्रों को परीक्षा पैटर्न पता होना अवश्यक है. NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा पैटर्न छात्रों को प्रश्न-पत्र से जुड़ी जानकारी जैसे की प्रशन किस तरह के पूछे जाते हैं?, परीक्षा की मार्किंग स्कीम, विषयों व सिलेबस आदि कैसे प्राप्त कर सकते हैं.

इस लेख में छात्र बिहार NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा पत्र से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –

NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी

परीक्षा मोड लिखित परीक्षा

परीक्षा पत्र भाषा अंग्रेजी व हिंदी

पेपर्स मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)

परीक्षा समय अवधि दोनों पेपर्स के लिए कुल 180 मिनट आवंटित किये गए हैं.

प्रश्न किस पकार के होते है? – दोनों पेपर्स (MAT और SAT) में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं.

विषय

MAT: तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण आदि.

SAT: भौतिकी, रसायन, जीव-विज्ञान, इतिहास, राजनीती विज्ञान, भूगोल एवं गणित आदि.

 

प्रश्नों का आवंटन

पेपर

प्रश्न

अंक

समय अवधि

मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT)

90 MCQ

90

90 मिनट (दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिखने में अशक्षम छात्रों के लिए 120 मिनट)

शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)

90 MCQ

90

90 मिनट (दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिखने में अशक्षम छात्रों के लिए 120 मिनट)

कुल

180 प्रश्न

180 मार्क्स

180 मिनट (दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिखने में अशक्षम छात्रों के लिए 240 मिनट)

बिहार NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  1. NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा के दोनों ही प्रश्न-पत्र अंग्रेजी और हिंदी भाषा में उपलब्ध करवाए जाएंगे.
  2. प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक आवंटित किया गया है.
  3. हर प्रश्न के लिए 4 विकल्प दिए जाएंगे.
  4. दोनों प्रश्न-पत्रों के लिए परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होगी.
  5. छात्रों को अपने उत्तर देने लिए OMR आंसरिंग शीट दी जाएगी.

बिहार NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा सिलेबस

बिहार NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए प्रश्नों का स्तर सभी राज्य सरकार के विधालयों की कक्षा 8वी के विषयो पर ही आधारित होगा.

छात्रों को बिहार NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड की कक्षा 8वी के इन विषयों का सिलेबस पढ़ना आवश्यक है –

  • गणित
  • भौतिकी
  • रसायन
  • जीव-विज्ञान
  • इतिहास
  • राजनीती विज्ञान
  • भूगोल

इसके अलावा छात्रों को मानसिक योग्यता के लिए तर्क, विश्लेषण से सबंधित शाब्दिक व अशाब्दिक प्रश्न पूछे जाएंगे. 

5ऐसी चीजें जो हाई स्कूल के छात्रों को जानना बेहद ज़रूरी है

बिहार NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स

  • हर श्रेणी के छात्र को दोनों ही प्रश्न-पत्रों में न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स प्राप्त करना आवश्यक है.
  • जो छात्र दोनों पेपर्स में अपेक्षित प्राप्त करेंगे उन्हें ही छात्रवृत्ति के लिए चुना जाएगा.
  • NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा के हर पेपर में निचे दी गयी तालिका अनुसार अंक प्राप्त करने होंगे –

बिहार NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 कट ऑफ मार्क्स –

पेपर

सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/नि:शक्त छात्रों के लिए

मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT)

36 अंक (40%)

29 अंक (32%)

शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)

36 अंक (40%)

29 अंक (32%)

बिहार NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2017 कट ऑफ मार्क्स

पेपर

सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/नि:शक्त छात्रों के लिए

मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT)

35 अंक (40%)

28 अंक (32%)

शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)

34 अंक (40%)

28 अंक (32%)

 

First Published: Jun 8, 2018, 18:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News