Bihar Vidhan Sabha Vacancy 2024: बिहार विधान सभा सचिवालय, पटना ने बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती 2023-2024 के तहत विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे या आवेदन नही कर पाए थे, वे अब 29 नवंबर, 2024 से 13 दिसंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ड्राइवर, सुरक्षा गार्ड, ऑफिस अटेंडेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे विभिन्न पदों को भरना है। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र है।
बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती 2023-2024 का अवलोकन
बिहार विधानसभा ने विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती की घोषणा की है। भर्ती से संबंधित सभी जानकारी उम्मीदवार नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
भर्ती संगठन का नाम | बिहार विधानसभा |
नौकरी का स्थान | बिहार |
पद का नाम | सिक्युरिटी गार्ड, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट |
पात्रता | पुरुष और महिला (दोनों) |
बिहार विधान सभा भर्ती 2024 के लिए आवेदन तिथि | 29 नवंबर, 2024, 11:00 AM |
बिहार विधान सभा भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि | 13 दिसंबर, 2024 |
शुल्क भुगतान करने की तिथि | 15 दिसंबर, 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | vidhansabha.bih.nic.in |
Bihar Vidhan Sabha Vacancy 2024: इस भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन
बिहार विधानसभा भर्ती 2024 के लिए, उम्मीदवार ऑफिस अटेंडेंट, ड्राइवर, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और सुरक्षा गार्ड सहित कई पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं। आप यहाँ मुख्य पात्रता मानदंड देख सकते हैं:
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं, 12वीं के साथ उम्मीदवार के पास वैध LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।
आयु-सीमा: बिहार विधानमंडल सभी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्याता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2024 Notification PDF
बिहार विधानसभा ने 2024 में सुरक्षा गार्ड, ऑफिस अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) और ड्राइवर सहित विभिन्न पदों के तहत 183 रिक्तियों के लिए भर्ती की घोषणा की है। आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Sachivalaya Security Guard Notification PDF | |
Stenographer Notification PDF | |
Advt. No.-2/2023, 03/2023, 04/2023, 05/2023, 01/2024, 02/2024, 03/2024 and 04/2024 Posts Notification PDF |
बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर, 2024 है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, जिन आवेदकों ने आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस पुनः खुलने की अवधि के दौरान उनके प्रमाण पत्र अपलोड कर दिए जाएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation