This is an archived article last updated on Aug 20, 2025. The information may be outdated.

BPSC TRE Result 2025 OUT: बिहार टीचर भर्ती NIOS DElEd का रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Aug 20, 2025, 09:52 IST

बिहार शिक्षक भर्ती में परीक्षा में शामिल NIOS से 18 महीने का D.El.Ed. कोर्स करने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सब्जेक्ट वाइज मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है।।

BPSC TRE Result 2025 OUT: बिहार टीचर भर्ती NIOS DElEd का रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link
BPSC TRE Result 2025 OUT: बिहार टीचर भर्ती NIOS DElEd का रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

BPSC NIOS D.El.Ed Result 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 2025 के अंतर्गत NIOS से 18 महीने का D.El.Ed. कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में उम्मीदवारों के उपस्थित अंकों और चयन स्थिति की जानकारी शामिल है। 

यह परिणाम उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने NIOS से D.El.Ed. कोर्स पूरा किया है और बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। 

BPSC TRE Result Download Link

टीआरई 2.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा का आधिकारिक रिजल्ट लिंक जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट प्राइमरी स्कूल (कक्षा 1 से 5) और मिडिल स्कूल (कक्षा 6 से 8) के लिए है। कक्षा 1 से 5 तक कुल 398 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 

कक्षा 6 से 8 में:

  • हिंदी: 100 अभ्यर्थी

  • संस्कृत: 65 अभ्यर्थी

  • सोशल साइंस: 233 अभ्यर्थी

  • मैथ और साइंस: 249 अभ्यर्थी

  • उर्दू: 171 अभ्यर्थी

  • अंग्रेजी: 243 अभ्यर्थी

उम्मीदवार अपना रिजल्ट BPSC की वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC TRE NIOS DElEd Result PDF Link (Subject Wise Merit List)

यहां क्लिक करें

BPSC NIOS D.El.Ed Result PDF कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले अपने ब्राउज़र में BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in खोलें।

  • होमपेज पर “(Advt. No. 27/2023)” के सामने अपने विषय पर क्लिक करें।

  • आपका विषयवार रिजल्ट PDF में स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर लें, ताकि आपके पास आगे के लिए कॉपी सुरक्षित रहे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 20, 2025, 09:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News