CGBSE 10th, 12th Toppers List 2025: जारी हुआ रिजल्ट, देखें 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों के नाम और नंबर

May 7, 2025, 16:13 IST

CGBSE 10th, 12th Toppers List 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की है। रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ टॉपर लिस्ट की भी घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर आपका परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने टॉपर्स के अतिरिक्त जिलेवार टॉपर्स की भी लिस्ट जारी की है। यहां आप जिलेवार 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की भी लिस्ट देख सकते है।

CGBSE 10th, 12th Toppers List 2025
CGBSE 10th, 12th Toppers List 2025

CGBSE 10th, 12th Toppers List 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज 7 मई 2025 को जारी कर दिए गए हैं। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च, 2025 से 24 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च, 2025 से 28 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड परीक्षाओं में 4 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल हुए थे। 10वीं में 3 लाख 28 हजार से ज्यादा और 12वीं में 2 लाख 40 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की है। छात्र CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर ऐप, एसएमएस और उमंग ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट कर सकते हैं। 

 

CGBSE 10th, 12th Toppers List 2025:  कैसा रहा इस साल का रिजल्ट? 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि 10वीं की परीक्षा में कुल 2.45 लाख छात्र पास हुए, जिनका कुल पास प्रतिशत 76.53% रहा। इस साल 80% लड़कियां और 71% लड़के पास हुए। 12वीं की परीक्षा में कुल 1.94 लाख छात्र पास हुए, जिनका कुल पास प्रतिशत 81% रहा। इस वर्ग में 84% लड़कियां और 76% लड़के पास हुए।

 

CGBSE 10th, 12th Result 2025: लड़कियों का रहा बोलबाल 

Class 

Overall Pass Percentage 

Girls pass percentage 

Boys pass percentage 

10th

76.53%

80%

71%

12th

81%

84%

76%

CGBSE 10th, 12th Toppers List 2025: इन अधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

cgbse.nic.in

results.cg.nic.in

results.digilocker.gov.in

umang.gov.in

CGBSE Board 10th, 12th Result 2025 Live: चेक करें ग्रेडिंग सिस्टम

 A1

100 to 91 marks

A2

90 to 81 marks

B1

80 to 71 marks

B2

70 to 61 marks

C1

60 to 51 marks

C2

50 to 41 marks

D

40 to 33 marks

E1

21 to 32 marks

Chhattisgarh Board 10th 12th Result LIVE: कैसे करें चेक?

स्टेप 1:  CGBSE के आधिकारिक परिणाम पोर्टल, results.cg.nic.in पर जाएं

स्टेप 2:  “CGBSE 10वीं परिणाम 2025” या “CGBSE 12वीं परिणाम 2025” के लिए लिंक चुनें।

स्टेप 3:  अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सुरक्षा कोड दर्ज करें।

स्टेप 4:  अपना परिणाम देखने के लिए विवरण सबमिट करें।

स्टेप 5:  अपना परिणाम डाउनलोड करें और सहेजें, और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट लें।

CGBSE 10th Toppers List 2025: कक्षा 10वीं में इन छात्रों ने मारी बाजी

सीजीबीएसई 10वीं में करीब 76.53 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इशिका बाला ने 99.17 प्रतिशत अंकों के साथ इस साल सीजीबीएसई 10वीं परीक्षा 2025 में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर 99 प्रतिशत अंकों के साथ लिव्यांश देवांगन और तीसरे स्थान पर या रावत, हेमलता पटेल, टिपेश प्रसाद यादव है, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 98.83 प्रतिशत अंक हासिल किया है। 

CGBSE 10th Toppers List 2024: पिछले साल का टॉपर लिस्ट

पिछले साल 10वीं बोर्ड में सिमरन शब्बा ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। निम्नलिखित तालिका में छात्रों के नाम, उनकी रैंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

 

                              नाम 

                  प्राप्त %

                      सिमरन शब्बा

                      99.50%

                          होनीशा

                      98.83%

                      श्रेयांश कुमार

                      98.33%

                        राहुल गंजीर

                      98.17%

                        डॉली साहू

                        98.17%


CGBSE 12th Toppers List 2025: इस साल इन छात्रों का रहा बोलबाला

CGBSE कक्षा 12वीं में कुल  81 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस श्रेणी में 84% लड़कियां और 76% लड़के पास हुए।

Position

Name

Percentage

1st

Akhil Sen

98.20% 

2nd

Shruti Mangtani

97.40% 

3rd

Viashali Sahu

97.20%

4th

Himesh Kumar Yadav

97% 

4th

Lubhi Sahu

97%

5th

Nisha Ekka

96.80%

     

 

CGBSE 12th Toppers List 2024: पिछले साल 12वीं कक्षा में इन छात्रों ने मारी बाजी

                            नाम 

                      प्राप्त %

महक अग्रवाल

97.40 ( अंक-487)

कोपल अम्बष्ठ

97.00

आयुषी गुप्ता और प्रीति मतवाली  

96.80

समीर कुमार

96.60

हर्षवती

96.00

वेदांतिका शर्मा  

96.00

शुभ अग्रवाल  

96.00

डाली पटेल  

95.80

अदिति साहू   

95.80

हिमांशी

95.80

वेदिका निषाद

95.60

पियूष कुमार कन्नोजिया   

95.60

कंकना घरमी 

95.40

यमुना   

95.20










Mahima Sharan
Mahima Sharan

Sub Editor

Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News