CBSE द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2019 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर 5 फरवरी 2019 से 14 मार्च 2019 को 23:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में उम्मीदवार परीक्षा का रिवाइज्ड शिड्यूल और महत्वपूर्ण तिथियों को जान सकते हैं। CTET परीक्षा 2019 की आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट पर जारी कर दी गई है और उम्मीदवारों को उसी पर आवेदन करना चाहिए।
CTET परीक्षा 2019 केवल एक पात्रता परीक्षा है जो शिक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की उपयुक्तता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा सरकारी और प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों के रूप में नियुक्त होने के लिए आवश्यक है।
CTET 2019:Online Application Form, Syllabus, Exam Pattern, Papers & More
CTET 2019 परीक्षा: महत्वपूर्ण तिथियां
CTET परीक्षा 2019 की महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा कार्यक्रम निम्नलिखित हैं:
परीक्षा का चरण | महत्वपूर्ण तिथियाँ |
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 5 February 2019 |
ऑनलाइन आवेदन की समाप्ति | 14 March 2019 (23:59 बजे तक) |
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 15 March 2019 (दोपहर 3:30 बजे से पहले) |
आवेदन शुल्क भुगतान के स्टेटस की जाँच | 19 March 2019 |
ऑनलाइन आवेदन में सुधार | 25 March 2019 से 1 April 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से 10 या 15 दिन पहले (Tentative) |
CTET परीक्षा | 7 July 2019 |
CTET 2018 Passing Marks & Validity of Score Card
CBSE द्वारा CTET परीक्षा पेपर I और पेपर II के लिए आयोजित किया जाता है। जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी स्टेज) के लिए शिक्षक के रूप में नियुक्त होना चाहते हैं उन्हें CTET पेपर I और जो उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक के रूप में नियुक्त होना चाहते हैं उन्हें CTET पेपर II की परीक्षा पास करनी होती है।
CTET परीक्षा 2019: एग्जाम शिड्यूल
CTET परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में पेपर I और दूसरी पाली में पेपर II की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
CTET Child Development & Pedagogy Practice Questions with Explanation
पेपर I के लिए परीक्षा कार्यक्रम निम्नलिखित हैं:
परीक्षा कार्यक्रम | समय सारणी |
परीक्षा हॉल में प्रवेश | 8 AM |
एडमिट कार्ड वेरिफिकेशन | 9 AM to 9:15 AM |
टेस्ट बुकलेट का वितरण | 9:15 AM |
टेस्ट बुकलेट की सील खोलना और उत्तर पुस्तिका का वितरण | 9:25 AM |
परीक्षा हॉल में अंतिम प्रवेश | 9:30 AM |
परीक्षा की शुरुआत | 9:30 AM |
परीक्षा का अंत | 12 Noon |
पेपर II के लिए परीक्षा कार्यक्रम निम्नलिखित हैं:
परीक्षा कार्यक्रम | समय सारणी |
परीक्षा हॉल में प्रवेश | 12:30 PM |
एडमिट कार्ड वेरिफिकेशन | 1:30 PM to 1:45 PM |
टेस्ट बुकलेट का वितरण | 1:45 PM |
टेस्ट बुकलेट की सील खोलना और उत्तर पुस्तिका का वितरण | 1:55 PM |
परीक्षा हॉल में अंतिम प्रवेश | 2 PM |
परीक्षा की शुरुआत | 2 PM |
परीक्षा का अंत | 4:30 PM |
CTET Qualified: What to do to get Government job
ध्यान देने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
- किसी भी हाल में परीक्षा का केंद्र नहीं बदला जाएगा। परीक्षा का केंद्र वही रहेगा जो एडमिट कार्ड में दर्शाया गया है।
- उम्मीदवार को वेबसाइट से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से ले जाना चाहिए।
- उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो Id प्रमाण पत्र भी अपने साथ ले जाना चाहिए।
- वैध फोटो Id प्रमाण पत्र हैं: पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, वोटर Id कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि। उम्मीदवार को इनमें से किसी भी एक दस्तावेज को अपने साथ ले जाना चाहिए।
- उम्मीदवार को परीक्षा शुरू होने से पहले अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
- उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों को यह याद रखना चाहिए कि CTET परीक्षा केवल एक क्वालीफाइंग एग्जाम है और इसे पास करने मात्र से उम्मीदवारों को किसी पद पर नियुक्ति का कोई अधिकार नहीं मिलता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation