Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2023: भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु (इंटेक 01/2024) के लिए चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की घोषणा की है। अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। वायु सेना अग्निवीर के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/ पर 27 जुलाई 2023 से उपलब्ध होगा। पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अग्निवीर वायु सेना भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2023 है। अग्निवीर के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 13 अक्टूबर 2023 से आयोजित की जाएगी।
वायु सेना अग्निवीर भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करें |
Air Force Agniveer Bharti 2023 की हाइलाइट
इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती 2023 के बारे में सभी जानकारी यहां देखें:
Air Force Agniveer Notification 2023 डिटेल | |
संचालन संस्था का नाम | भारतीय वायु सेना (आईएएफ) |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तिथियां | 27 जुलाई से 17 अगस्त 2023 |
समय अवधि | चार वर्ष |
IAF अग्निवीर आयु सीमा | 23 वर्ष अधिकतम |
पात्रता | अविवाहित पुरुष और महिला भारतीय नागरिक |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा स्ट्रीम प्रवीणता परीक्षा शारीरिक फिटनेस परीक्षण मेडिकल परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | https://agnipathvayu.cdac.in/ |
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
वायु सेना अग्निवीर भर्ती अधिसूचना 2023 के साथ-साथ महत्वपूर्ण तिथियां भी जारी कर दी गई हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में अग्निवीर भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
आयोजन | तारीख |
वायु सेना अग्निवीर अधिसूचना 2023 जारी होने की तारीख | 11 जुलाई 2023 |
वायु सेना अग्निवीर 2023 आवेदन करने की तिथि | 27 जुलाई 2023 |
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2023 |
एयरफोर्स अग्निवीर परीक्षा तिथि 2023 | 13 अक्टूबर 2023 से |
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2023 के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें?
चरण 1- वायु सेना अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/ पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर दिख रहे, “वायु इंटेक 1/2024 के लिए एयर फ़ोर्स अग्निवीर एप्लीकेशन फॉर्म” पर क्लिक करें।
चरण 3- आवेदन पत्र भरे और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 4- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 5- आवेदन फॉर्म का प्रिंट लें ।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 23 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। 27 जून 2003 से 27 दिसंबर 2006 के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे।
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया
वायु सेना अग्निवार भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित लिखित चरण शामिल हैं:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- CASB (सेंट्रल एयरमैन सेलेक्शन बोर्ड) टेस्ट
- शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT)
- मेडिकल टेस्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation