आईबीपीएस ने 5 नवंबर, 2017 को सफलतापूर्वक आरआरबी अधिकारी स्केल I मैन्स परीक्षा का आयोजन किया है। परीक्षा एक शिफ्ट में ही आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा में 200 प्रश्न शामिल हैं जिसमें 5 अनुभाग होते हैं जिनमें रीज़निंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा या हिंदी भाषा, और कंप्यूटर ज्ञान शामिल हैं। परीक्षा के लिए आवंटित कुल समय 120 मिनट था।
बैंक परीक्षा के लिये कैलकुलेशन स्पीड बढ़ाने के 7 प्रभावी तरीके
परीक्षा का विश्लेषण: परीक्षा का समग्र कठिनाई स्तर मुश्किल था।
यहां जागरण जोश की बैंकिंग टीम IBPS RRB ऑफिसर स्केल I मैन्स परीक्षा 2017 का विस्तृत परीक्षा विश्लेषण प्रदान कर रही है।
खंडानुसार विवरण निम्नानुसार हैं:
क्वॉन्टिटेटिव एप्टीटुड: यह खंड डिफिकल्ट था। यह खंड 50 अंक का था, जिसमे 40 प्रश्न थे। डाटा इंटरप्रिटेशन के 4 सेट थे ।डाटा इंटरप्रिटेशन (डीआई) मुश्किल और कैलकुलेटिव था और कई टॉपिक्स जैसे कि प्रतिशत, लाभ और हानि, औसत, अनुपात और समानुनुपात आदि पर आधारित था।
विषय | प्रश्नों की संख्या (40) | कठिनाई स्तर |
डाटा इंटरप्रिटेशन (बार ग्राफ़ + केसलेट डीआई + टेबल ग्राफ़ + पाई चार्ट) | 5+5+5+5=20 | डिफिकल्ट और कैलकुलेटिव |
डेटा दक्षता | 5 | डिफिकल्ट |
नंबर सीरीज (गलत नंबर सीरीज पैटर्न के आधार पर) | 5 | डिफिकल्ट |
प्रायिकता | 1 | डिफिकल्ट |
विविध (औसत, लाभ और हानि, मिश्रण, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात और अनुपात, साझेदारी, समय और कार्य, गति और समय, नाव और धारा आदि) | 9 | मॉडरेट |
कुल | 40 |
|
नोट: यह नोटिस किया गया है कि इस बार इस खंड में द्विघात समीकरण अप्प्रोक्सिमशन (Approximation) से कोई सवाल नहीं पूछा गया ।
बैंकिंग क्षेत्र में कैरियर के अवसर: जॉब टाइटल और रोल
तर्कशक्ति: यह खंड मुश्किल था। इस खंड में इनक्वॉलिटीज़ और सिल्लोजिसम टॉपिक से कोई प्रश्न नहीं पूछा गया था। पहेली कठिन और समय लेने वाली थी।
विषय | प्रश्नों की संख्या (40) | कठिनाई स्तर |
पहेली (Puzzle) | 5+5=10 | डिफिकल्ट |
लीनियर सीटिंग अरेंजमेंट | 5 | डिफिकल्ट |
स्क्वायर सीटिंग अरेंजमेंट | 5 | डिफिकल्ट |
इनपुट आउटपुट (डबल स्थानांतरण पर आधारित) | 5 | डिफिकल्ट |
एनालिटिकल रीजनिंग (स्टेटमेंट और असमपशन) | 5 | डिफिकल्ट |
डेटा दक्षता | 5 | डिफिकल्ट |
डायरेक्शन सेंस, रैंकिंग | 5 | मॉडरेट |
कुल | 40 |
|
आरबीआई असिस्टेंट या बैंक पीओ : किसका चयन बेहतर विकल्प ?
हिन्दी भाषा: हिंदी भाषा के लिए कठिनाई का स्तर मॉडरेट था।
विषय | प्रश्नों की संख्या (40) | कठिनाई स्तर |
अपठित गद्यांश | 10 | मॉडरेट |
वाक्यों को क्रम में लगाना | 5 | मॉडरेट |
पर्यायवाची शब्द | 5 | मॉडरेट |
वाक्य में त्रुटी | 5 | मॉडरेट |
रिक्त-स्थान की पूर्ति | 10 | इजी |
वर्ड यूसेज | 5 | मॉडरेट |
कुल | 40 |
|
IBPS PO परीक्षा 2017: अंग्रेजी में बेहतर अंक कैसे स्कोर करें?
अंग्रेजी भाषा: इस बार अंग्रेजी भाषा का कठिनाई स्तर मॉडरेट था। परीक्षा में मध्यम स्तर के दो रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन थे। इस बार इस खंड में कई नए प्रकार के प्रश्न पूछे गये।
विषय | प्रश्नों की संख्या (40) | कठिनाई स्तर |
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (अर्थव्यवस्था और बैंकिंग पर आधारित) | 7+7=14 | मॉडरेट |
व्याक्य सुधार | 5 | मॉडरेट |
विपरीत जोड़े को पहचानना | 6 | मॉडरेट |
क्लोज़ टेस्ट (ओल्ड पैटर्न) | 5+5=10 | इजी |
क्लोज़ टेस्ट (यह नए प्रकार का प्रश्न था – अभ्यर्थियों को रिक्त स्थान पर वाक्य और फ्रेज भरना था) | 5 | मॉडरेट |
कुल | 40 |
|
नोट: उम्मीदवारों को हिंदी या अंग्रेजी में किसी एक खंड को करना था ।
आरबीआई असिस्टेंट: वेतन, भत्ते व अन्य सुविधाएं
सामान्य जागरूकता: इस खंड के कठिनाई का स्तर इजी टू मॉडरेट था इस खंड में बैंकिंग जागरूकता, जीके और करंट अफेयर्स से अधिकांश सवाल पूछे गए थे। इस खण्ड स्कोरिंग था।
कंप्यूटर ज्ञान: इस खंड में पूछे गये प्रश्न आसान थे और इसमें ज्यादातर मूलभूत प्रश्न शामिल थे।
आरबीआई असिस्टेंट की जॉब प्रोफाइल और प्रोमोशन पॉलिसी
NABARD Assistant Manager Grade ‘A’ Exam: Previous Year Question Paper
Comments
All Comments (0)
Join the conversation