UP Board कक्षा 10वीं तथा 12वीं के बोर्ड एग्जाम की परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं| परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अगले कुछ दिनों की तैयारी बेहतर भविष्य की नींव रखेगी| बचे हुए दिनों में पुरे सिलेबस को सही तरीके से पूरा करने में जुटे छात्रों के मन में इस दौरान कई आशंकाएं बैठ जाती हैं, जिस कारण छात्र तनाव में आकर अपना बेहतर प्रदर्शन करने से चूक जाते हैं| यहाँ हम आपको कक्षा 10वीं के गणित विषय के सभी इकाईयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स बताने जा रहे हैं जो की कक्षा 10वीं के गत पांच वर्षों के प्रश्न-पत्रों को अच्छी तरह विश्लेषण कर छात्रों को उपलब्ध कराया गया है| ताकि छात्र बिना तनाव आसानी से गणित विषय के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को अच्छी तरह एग्जाम के लिए तैयार कर सकें|
यहाँ बताएं गए सभी टॉपिक्स UP Boardकक्षा 10वीं बोर्ड एग्जाम 2018 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है|
गणित एक ऐसा विषय है जिसमें आप काफी अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपकी गणित विषय में अच्छी पकड़ होनी बहुत ज़रूरी है| यहाँ हमने आपको सभी इकाईयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स से अवगत कराया है तथा एग्जाम से पहले छात्र यदि इन सभी टॉपिक्स पर अच्छी तरह प्रैक्टिस कर लें तो वह आसानी से एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं|
|
|
|
|
1. किसी वृत के दो चाप सर्वांग्सम हों तो सांगत जीवायें परस्पर बराबर होती हैं| 2. यदि किसी वृत की दो जिवाएं समान हो तो उनके सांगत चाप सर्वांग्सम होते हैं| 3. अर्द्धवृत में स्थित कोण समकोण होता है| 4. चक्रीय चतुर्भुज के सम्मुख कोण संपूरक होते हैं| 5. वृत की स्पर्श रेखा, सपर्श बिंदु से होकर जाने वाली त्रिज्या पर लांब होती है|
1. त्रिभुज के अन्तर्गत तथा परिगत वृत खींचना 2. दो वृतों की उभयनिष्ट (अनु एवं तिर्यक) स्पर्श रेखाएँ खींचना |
|
बेलन, शंकु तथा गोले का वक्र पृष्ट, सम्पूर्ण पृष्ट तथा आयतन |
अंत में, एक बात का विशेष ध्यान रखें| समय सीमा के भीतर उत्तर-पुस्तिका में सभी उत्तरों को पूरा कर उसे रीविजन करने के लिए आवश्यक है कि आपका टाइम मैनेजमेंट दुरुस्त हो| अपने तीन घंटे की परीक्षा में शुरुवात के 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने और यह तय करने के लिए कि किस प्रश्न का उत्तर पहले देना है तथा अंत में इतना समय ज़रूर रखें की सभी उत्तरों के पुरे होने के बाद आप उसे एक बार सही तरीके से निरक्षण कर सकें|
अपने टाइम मैनेजमेंट को ठीक करने का सबसे कारगर तरीका है कि पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों, गेस पेपर्स तथा प्रैक्टिस पेपर्स को समय सीमा में हल करने का प्रयास करें|
UP Board कक्षा 10 गणित प्रैक्टिस पेपर्स 2018(साल्व्ड तथा अनसाल्व्ड)
ये 6 स्टडी टिप्स आपको हिस्ट्री अच्छे से याद रखने में करेंगे मदद