This is an archived article last updated on Apr 28, 2023. The information may be outdated.

IPS Success Story: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर मशहूर अमिताभ यश ने पहले प्रयास में ही क्रैक कर ली थी UPSC सिविल सेवा

Last Updated: Apr 28, 2023, 12:45 IST

IPS Success Story: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स(UP STF) के ADG इन दिनों खासा चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश में उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है। अमिताभ ने IIT से अपनी पढ़ाई करने के बाद पहले प्रयास में ही सिविल सेवा को क्रैक कर दिया था।

आईपीएस अमिताभ यश
आईपीएस अमिताभ यश

IPS Success Story: उत्तर प्रदेश में इन दिनों पुलिस की विशेष यूनिट उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स(UP STF) विशेष चर्चा में है। इसमें भी एसटीएफ के ADG अमिताभ यश विशेष चर्चा में रहे हैं, जो कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं। उन्हें माफिया व गुंडाराज से निपटने के लिए विशेष तौर से जाना जाता है। सक्सेस स्टोरी की सीरिज में आज हम आपको आईपीएस अधिकारी अमिताभ यश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने IIT से पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पहले प्रयास में ही सिविल सेवा को क्रैक कर दिया था, जिसके बाद वह IPS अधिकारी बने। इस लेख के माध्यम से हम अमिताभ यश की कहानी को जानेंगे। 

 

अमिताभ यश का परिचय

अमिताभ यश का जन्म 11 अप्रैल, 1971 को हुआ था। वह मूलरूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बिहार से ही पूरी की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक के बाद उन्होंने IIT कानपुर में दाखिला लिया और यहां से अपनी MSc.की डिग्री हासिल की। 

 

सिविल सेवा में जाने की तैयारी की

अमिताभ यश के पिता राम यश सिंह भी एक IPS अधिकारी थे, ऐसे में अमिताभ यश ने बचपन से ही थाना-चौकी देखा था। परिवार में शुरू से ही पिता का पुलिस में अधिकारी होने के साथ डिसीप्लीन वाला माहौल रहता था। ऐसे में अपने पिता के मार्गदर्शन में अमिताभ ने भी सिविल सेवाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। 

 

पहले प्रयास में पास की सिविल सेवा परीक्षा

अमिताभ यश ने सिविल सेवाओं की तैयारी की और अपना पहला प्रयास किया। अपने पहले प्रयास में ही वह प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू पास करते हुए सिविल सेवा को क्रैक करने में सफल रहे। अमिताभ यश  साल 1996 बैच के IPS अधिकारी हैं। 

 

इसलिए चर्चाओं में रहते हैं अमिताभ यश

अमिताभ यश उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस में चयन होने के बाद उन्हें संत कबीर नगर जिले में अपनी पहली पोस्टिंग मिली थी। इसके बाद उन्होंने नोएडा, हरदोई, कानपुर व अन्य प्रमुख जिलों में काम किया। अमिताभ एकनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से भी मशहूर हैं। उन्हें चंबल में निर्भय गैंग, ददुआ गैंग, विकास दुबे एनकाउंटर समेत अन्य प्रमुख गिरोह का सफाया करने के लिए जाना जाता है। 

 

पत्नी हैं IFS अधिकारी

अमिताभ यश की पत्नी रेणु सिंह भारतीय वन सेवा की अधिकारी हैं, जो कि विभिन्न राज्यों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। रेणु सिंह देश की राजधानी नई दिल्ली में नेशनल जूलोजिकल पार्क(NZP) की भी निदेशक रह चुकी हैं।



पढ़ेंः Success Story: मॉक इंटरव्यू लेने वाली तनु जैन ने दो महीने की तैयारी में क्रैक किया था UPSC Prelims, पढ़ें पूरी कहानी

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 28, 2023, 12:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News