KVS PRT Result 2022-23: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के तहत एक स्वायत्त निकाय है। केवीएस पीआरटी परिणाम 2023 सितंबर 2023 में जारी किया जा सकता हैI ये परिणाम परीक्षा के बाद अभीतक लंबित हैI उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आधिकारिक वेबसाइट www.kvsagathan.nic.in से अपना परिणाम देख सकेंगे। बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थी जो केवीएस पीआरटी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, अब केवीएस पीआरटी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केवीएस पी आर टी के परिणाम इस माह के अंत तक जारी हो सकते हैंI
KVS PRT Result 2023: लेटेस्ट न्यूज
केवीएस द्वारा दी गई नवीनतम आरटीआई प्रतिक्रिया के अनुसार, केवीएस पीआरटी परिणाम 2023 सितंबर के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। पीआरटी परीक्षा में बीएड पास उम्मीदवारों की पात्रता के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले के कारण केवीएस पीआरटी परिणाम 2023 जारी होने में विलम्ब हो रहा थाI अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला डीएड पास अभ्यर्थियों के पक्ष में आया है, जिसमें प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) भर्ती में बीएड अभ्यर्थियों को अनुमति नहीं दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस बात की पूरी संभावना है कि केवीएस पीआरटी रिजल्ट 2023 सितंबर 2023 में किसी भी समय जारी जारी किया जा सकता है।
आरटीआई प्रतिक्रियाओं में कहा गया है कि बीएड उम्मीदवारों को केवीएस पीआरटी 2023 के पद के लिए विचार नहीं किया जाएगा। केवीएस राज्य का कहना है कि इसने बीएड योग्य उम्मीदवारों को केवीएस पीआरटी परिणाम 2023 के लिए आवेदन करने और उपस्थित होने की अनुमति दी है, हालांकि, उनकी अंतिम पात्रता सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन थी जो 11 अगस्त 2023 को दिया गया था।
KVS PRT Exam 2023:
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने प्राथमिक शिक्षक (PRT) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) लिखित परीक्षा 21-28 फरवरी 2023 तक विभिन्न पालियों में आयोजित की थी। इस परीक्षा के जरिए केन्द्रीय विद्यालयों में पीआरटी के 6414 पदों पर भर्तियां की जाएंगीI बीएड पास उम्मीदवारों की पात्रता के संबंध में भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित अदालती मामले के कारण केवीएस पीआरटी परिणाम 2023 में देरी हुई है।
KVS PRT Exam 2023: ओवरव्यू
आर्गेनाइजेशन का नाम | केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) |
पद का नाम | प्राथमिक शिक्षक (PRT) |
पदों की संख्या | 6414 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 5 दिसम्बर 2022 |
परीक्षा की तिथि | 21-28 फरवरी 2023 |
परीक्षा का मोड | ऑनलाइन |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | सितम्बर 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://kvsangathan.nic.in/ |
KVS PRT Result 2023 चेक करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
केवीएस पीआरटी परिणाम 2023 को चेक करने के लिए आवश्यक विवरण सही होना चाहिए ताकि उम्मीदवारों को परिणाम जारी होने के समय किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। उम्मीदवारों को केवीएस पीआरटी परीक्षा 2023 के परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए दस्तावेज अपने पास तैयार रखने चाहिए -
उम्मीदवार का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर
रोल नंबर
जन्म तिथि
जेंडर
कैप्चा
Comments
All Comments (0)
Join the conversation