किसी भी exam की तैयारी होगी अधूरी, अगर आप नहीं जानते उस exam का लेटेस्ट पैटर्न

छात्रों को हमेशा किसी भी Engineering entrance exam की तैयारी से पहले उस परीक्षा के लेटेस्ट पैटर्न के बारे में पता कर लेना चाहिए | यह लेख छात्रों को JEE Main 2018  की परीक्षा के नवीनतम परीक्षा पैटर्न(latest examination pattern) को समझने में सहायता करेगा |

Nov 28, 2017, 17:16 IST
JEE Main 2018 Examination Pattern
JEE Main 2018 Examination Pattern

किसी भी Engineering entrance exam जैसे JEE, UPSEE, WBJEE, SRMJEEE, VITEEE इत्यादि की तैयारी शुरू करने से पहले छात्रों को उस परीक्षा के नवीनतम परीक्षा पैटर्न(latest examination pattern) के बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए |

अगर छात्रों को परीक्षा के latest pattern के बारे में नहीं पता होगा तो उनको उस परीक्षा को crack करने में बहुत मुश्किल होगी |

IIT JEE परीक्षा की तैयारी में कभी ना करें ये गलतियाँ

Engineering entrance exams के latest pattern पता होने के फायदे निम्नलिखित हैं:

  1. आपको पता होगा कि परीक्षा के लिए कितने और कौन-कौन से विषय पढ़ने हैं |
  2. आपको यह भी पता होगा कि परीक्षा में किस विषय से कितने प्रश्न आयंगे |
  3. परीक्षा में 1 प्रश्न कितने मार्क्स का होगा, आपको इसकी भी जानकारी होगी  |
  4. आपको परीक्षा में negative marking के बारे पता होगा |
  5. आपको idea हो जाएगा कि परीक्षा में आपको कितने प्रश्न एटेम्पट करने हैं |

JEE Main 2018 की परीक्षा में दो paper होते हैं: paper-1 और paper-2 | paper-1 वो छात्र एटेम्पट करते हैं जो किसी इंजीनियरिंग कोर्स में स्नातक की पढ़ाई करना चाहते हैं और paper-2 वो छात्र जो architecture कोर्स में स्नातक की पढ़ाई करना चाहते हैं |

आज हम इस लेख में आपको JEE Main 2018 की परीक्षा में होने वाले दोनों पेपर्स के पैटर्न से सम्बंधित जानकारी जैसे mode of examination, विषय, प्रश्नों की संख्या, परीक्षा की अवधि, marking स्कीम इत्यादि के बारे में बताने जा रहे हैं |

JEE Main Paper-1 का पैटर्न :

  1.  Mode of examination: छात्र दो तरीकों से यह परीक्षा दे सकते हैं: online और offline 
  2. प्रश्न पत्र का मध्यम(Medium): छात्र प्रश्न पत्र को अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा में हल कर सकते हैं | ऐसे छात्र जिन्होंने अपना परीक्षा केंद्र(exam centre) गुजरात, दमन और दीव या दादरा और नगर हवेली भरा हो वे प्रश्न पत्र को हिंदी, अंग्रेजी या गुजराती भाषा में हल कर सकते हैं |
  3. विषय: इसमें 3 विषय (subjects) होते हैं: Chemistry, Physics और Mathematics
  4. प्रश्नों की संख्या: paper-1 में प्रत्येक विषय से 30-30 प्रश्न आते हैं |
  5. अवधि: सामान्य छात्रों को पूरा paper करने के लिए 3 घंटे और 40% विकलांगता वाले छात्रों को 4 घंटे का समय मिलता है |
  6. Marking स्कीम: प्रत्येक प्रश्न 4 मार्क्स का होता है |
  7. Negative marking: कोई भी प्रश्न गलत करने पर छात्रों का 1 मार्क कम हो जाता है |

Subjects

Number of Questions

Marks

Chemistry

30

120

Physics

30

120

Mathematics

30

120

Total

90

360

IIT JEE 2018 की परीक्षा में MCQs करने की सफल तकनीक

JEE Main Paper-2 का पैटर्न :

  1. Mode of examination: छात्र इस paper को बस offline तरीके से ही दे सकते हैं |
  2. प्रश्न पत्र का मध्यम(Medium): छात्र प्रश्न पत्र को अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा में हल कर सकते हैं | ऐसे छात्र जिन्होंने अपना परीक्षा केंद्र(exam centre) गुजरात, दमन और दीव या दादरा और नगर हवेली चुना हो वे प्रश्न पत्र को हिंदी, अंग्रेजी या गुजराती भाषा में हल कर सकते हैं |
  3. विषय: इसमें 3 विषय (subjects) होते हैं: Mathematics, Aptitude और Drawing
  4. प्रश्नों की संख्या: paper-2 में Aptitude से 50, Mathematics से 30 और Drawing से 2 प्रश्न आते हैं |
  5. अवधि: सामान्य छात्रों को पूरा paper करने के लिए 3 घंटे और 40% विकलांगता वाले छात्रों को 4 घंटे का समय मिलता है |
  6. Marking स्कीम: Mathematics और Aptitude का प्रत्येक प्रश्न 4 मार्क्स का और Drawing का प्रत्येक प्रश्न 35 मार्क्स का होता है |
  7. Negative marking: कोई भी प्रश्न गलत करने पर छात्रों के उस प्रश्न के निर्धारित मार्क्स के ¼ मार्क्स कम हो जाते हैं |

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News