MP Board Class 10th, 12th Result 2024: एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा के नतीजे की तैयारियों को देखते हुए उम्मीद यह की जा रही है कि दोनों नतीजे (एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024) अगले सप्ताह 21 से 25 अप्रैल 2024 के आसपास घोषित किए जा सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमबी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द से जल्द जारी होने की आशंका है। एमपी बोर्ड के नतीजे इन आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in और mpbse.nic.in के अलावा जागरण जोश की वेबसाइट पर भी देखें जा सकेंगे।
रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं आया है, लेकिन उम्मीद यह है कि एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 21 से 25 अप्रैल के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर लगभग सभी काम पूरा कर लिया है। अब नतीजों को लेकर आधिकारिक तारीख और समय का ऐलान होना बाकी है। इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्र शामिल हुए हैं। 10th, 12th की परीक्षा के लिए राज्य भर में कुल 7,501 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी तक और 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई थी।
MP Board 10th Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 का अवलोकन
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा और परिणाम से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी गई तालिका में दी गई है।
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (Board of Secondary Education, Madhya Pradesh) |
परीक्षा का नाम | कक्षा 10, 12 परीक्षा |
परिणाम का नाम | एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 (MP Board Result 2024 10th 12th Class) |
एमपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट | mpbse.nic.in, mpresults.nic.in |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तरीय |
राज्य | मध्य प्रदेश |
एमपी बोर्ड 10वीं 2024 का रिजल्ट कब आएगा? (MP Board 10th 12th result 2024 kab Aayega) | 21- 25 अप्रैल, 2024 के बीच |
रिजल्ट का मोड | ऑनलाइन |
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कब आएगा (MP Board Result 2024 Kab Aayega)
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2024 की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। हालांकि, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) द्वारा जारी विभिन्न सूचनाओं और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम किसी भी समय 21-25 अप्रैल 2024 के बीच जारी किए जा सकते हैं।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 डेट एंड टाइम (MP Board 10th, 12th Result 2024 Date) क्या है?
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2024 की आधिकारिक तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। हालांकि, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा अप्रैल 2024 के लास्ट तक परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है। कुछ सूत्रों के अनुसार, परिणाम 21-25 अप्रैल, 2024 को भी किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। लेकिन, यह केवल अनुमान है और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना सबसे अच्छा है।
MP Board Class 10th 12th Result: एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स क्या हैं?
एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपना रिजल्ट इन ऑफिशियल साइटों पर देख सकते हैं:
- mpresults.nic.in
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
MP Board 10th, 12th Result 2024: SMS के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट?
छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके बिना इंटरनेट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट पाने के लिए बस एक SMS टाइप करके भेजना होगा, जिसका पूरा विवरण नीचे दिया गया है:
- कक्षा 10वीं के छात्रों को मैसेज बॉक्स में MPBSE10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करना होगा।
- कक्षा 12वीं के छात्रों को मैसेज बॉक्स में MPBSE12<स्पेस>रोल नंबर टाइप करना होगा।
- इसके बाद छात्रों को यह एसएमएस 56263 नंबर पर भेजना होगा।
ऐसे चेक करें MP Board Result 2024?
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
- आप एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जा सकते हैं।
- वेबसाइट के होमपेज पर, आपको "परिणाम" या "एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं परिणाम 2024" जैसे लिंक दिखाई देंगे। इस लिंक पर क्लिक करें।
- आपको अपना रोल नंबर, जन्म तिथि या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
- एक बार जब आप सभी जानकारी दर्ज कर लें, तो 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation