MPPSC Prelims Result 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने आज, 18 जनवरी 2024 को राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा (प्रारंभिक) 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी (MPPSC Final Answer Key) के साथ रिजल्ट और कट ऑफ भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे mppsc.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य एसएसई में कुल 227 पद और एसएफएस में 139 पदों को भरना है। एमपी एसएसई/एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 19 दिसंबर 2023 को जारी की गई थी और 26 दिसंबर, 2023 तक आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया गया था। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 5589 उम्मीदवारों को चुना गया है। परीक्षा में पास उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
यहां से डाउनलोड करें: | MPPSC Final Answer Key 2023 |
इस लिंक से डाउनलोड करें | MPPSC Result 2023 |
एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 17 दिसंबर को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा विभिन्न सरकारी विभागों में विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की गई थी। एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के परिणाम आधिकारिक साइट mppsc.mp.gov.in पर अपलोड किए गए है।
एमपीपीएससी प्री रिजल्ट
एमपीपीएससी प्री रिजल्ट 2024 (MPPSC Result) घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध है। रिजल्ट पीडीएफ फाइल में जारी किया गया है। परिणाम में उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम, जाति, कट-ऑफ अंक और मेरिट सूची शामिल है।
एमपीपीएससी कट ऑफ 2024
आयोग द्वारा राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सफलता पूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराय था, लेकिन सिर्फ 76 % ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2023 मध्य प्रदेश के 605 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में एमपीपीएससी प्री कट ऑफ देख सकते हैं।
वर्ग | कट ऑफ अंक |
---|---|
जनरल | 162 |
एससी | 150 |
एसटी | 142 |
ओबीसी | 158 |
ईडब्ल्यूएस | महिला: 156, पुरुष: 158 |
दिव्यांग | 114-122 |
भूतपूर्व सैनिक | 60-130 |
MPPSC Result 2024: एमपीपीएससी प्री रिजल्ट हाइलाइट
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एमपीपीएससी परिणाम 2023-24 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। परिणाम, राज्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है। उम्मीदवार जो प्री परीक्षा में शामिल हुए थे वे रिजल्ट के बारे में सभी अपडेट देख सकते हैं:
एमपीपीएससी रिजल्ट 2024 का अवलोकन | |
परीक्षा का नाम | एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023 |
आयोग का नाम | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) |
स्थिति | रिलीज |
चयन की प्रक्रिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | mppsc.mp.gov.in |
कैसे डाउनलोड करें MPPSC Pre 2023 Result?
MPPSC Pre 2023 Result डाउनलोड करने के लिए, निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट, mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "परिणाम" टैब पर क्लिक करें।
- अब "राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- फिर "view display" बटन पर क्लिक करें।
- इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
MPPSC Prelims Cut Off 2024: एमपीपीएससी अपेक्षित कट ऑफ
एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एसएसई परीक्षा के लिए पिछले वर्ष की कट-ऑफ देख सकते हैं:
वर्ग | लिंग | न्यूनतम कट ऑफ |
सामान्य | पुरुष | 160 |
महिला | 158 | |
अनुसूचित जाति | पुरुष | 142 |
महिला | 138 | |
अनुसूचित जनजाति | पुरुष | 130 |
महिला | ||
ईडब्ल्यूएस | पुरुष | 154 |
महिला | 152 | |
अन्य पिछड़ा वर्ग | पुरुष | 154 |
महिला | 152 | |
शारीरिक रूप से विकलांग | ||
एचएच | – | 96 |
वीएच | – | 122 |
ओएच | – | 140 |
एमडी | – | 98 |
भूतपूर्व सैनिक | ||
सामान्य | – | 124 |
अनुसूचित जाति | – | – |
अनुसूचित जनजाति | – | 66 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | – | 92 |
PwD | – | 90 |
MPPSC Result 2024 के बाद क्या?
MPPSC परिणाम 2024 जारी होने के बाद, जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में उम्मीदवारों की योग्यता और क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू दोनों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा। अंतिम चयन सूची के आधार पर उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation