NIACL AO Mains Admit Card 2024 Out: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (AO) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है, वे अब आधिकारिक NIACL वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NIACL AO 2024 Call Letter डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है।
NIACL AO Mains Admit Card 2024 Download Link
NIACL AO मेन्स एडमिट कार्ड 2024 को न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिया है। इसे एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, एनआईएसीएल एओ फेज 2 परीक्षा 17 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से अपना NIACL AO 2024 Call Letter डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें |
NIACL AO Admit Card 2024: एनआईएसीएल एओ मेन्स एडमिट कार्ड का अवलोकन
NIACL AO मेन्स एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में प्रवेश नही दिया जाएगा। आप एनआईएसीएल एओ मेन्स एडमिट कार्ड का अवलोकन नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
संगठन का नाम | न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) |
परीक्षा का नाम | एनआईएसीएल एओ 2024 |
पद | प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-I) |
रिक्त पद | 170 |
एनआईएसीएल एओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 तिथि | 07 नवंबर 2024 |
चरण II परीक्षा तिथि | 17 नवंबर 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.newindia.co.in |
एनआईएसीएल एओ मेन्स कॉल लेटर 2024 कैसे डाउनलोड करें?
यहां हमने आपको एनआईएसीएल एओ (NIACL AO) मेन्स कॉल लेटर 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया साझा की है:
- सबसे पहले NIACL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (newindia.co.in)
- होमपेज पर "Recruitment" या "Careers" सेक्शन खोजें
- "Administrative Officers (Scale-I) Recruitment 2024" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- Call Letter/Admit Card सेक्शन में जाएं
- लॉगिन के लिए आवश्यक विवरण भरें:
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर
- पासवर्ड/जन्मतिथि
- कैप्चा कोड
6.लॉगिन करने के बाद कॉल लेटर डाउनलोड करें और प्रिंट करें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation