Punjab Police Constable Result 2024 Out: पंजाब पुलिस विभाग ने मंगलवार को कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार पंजाब पुलिस के जिला पुलिस कैडर में पुलिस कांस्टेबल - 2023 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in से अनंतिम पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। पंजाब पुलिस कांस्टेबल मेरिट लिस्ट में दिसंबर 2023 में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
Punjab Police Constable Result 2024 Direct Link
पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल पदों के लिए रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। पीडीएफ में उपरोक्त पदों के लिए अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। हमने आपकी आसानी के लिए नीचे पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 पीडीएफ डाउनलोड का लिंक प्रदान किया है।
Punjab Police Constable Result 2023-24 PDF | क्लिक करें |
Punjab Police Constable Cut Off 2023-24: पंजाब पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ
पंजाब पुलिस ने रिजल्ट के साथ कट ऑफ अंक भी जारी कर दिए है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में कैटेगरी वाइज पंजाब पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 देख सकते हैं:
वर्ग | कट ऑफ |
अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग | 35% |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 35% |
भूतपूर्व सैनिक | 35% |
अन्य | 40% |
कैसे डाउनलोड करें Punjab Police Constable Result 2024?
पंजाब पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 डाउनलोड करने के चरण यहां देखें:
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.punjabpolice.gov.in/ पर जाएं।
- 'पंजाब पुलिस के जिला पुलिस कैडर में पुलिस कांस्टेबल - 2023' लिंक पर क्लिक करें।
- जिस श्रेणी के तहत आपने आवेदन किया है, उस श्रेणी के लिए 'मेरिट सूची' लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर और अंक देखें।
- यदि आप चयनित हैं, तो आपको आगे के निर्देशों के लिए ईमेल या पत्र प्राप्त होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation