UP Board कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान (Chemistry) के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 20 फ़रवरी 2018 को और द्वतीय प्रश्न पत्र की 22 फ़रवरी 2018 को निर्धारित समय 02:00 P.M से आयोजित होने वाली है जो की 05:15 P.M तक चलेगी| दरअसल रसायन विज्ञान बहुत से छात्रों को कठिन लगता है क्योंकि उनको अभीक्रिया की क्रियाविधि पर अच्छी पकड़ नही होती है| परीक्षा में जहाँ MCQs पूछे जाते है वहां बहुत सारे प्रश्नों का उत्तर आप बेसिक स्तर के ज्ञान से ही पाता कर सकते हैं| बेसिक स्तर के ज्ञान के सम्बन्ध में यहाँ हम एक कांसेप्ट की बात करेंगे जिसमें हम आपको रासायनिक समीकरण को संतुलित करने की क्रियाविधि को स्टेप बाई स्टेप एक्सप्लेन करेंगे जिनकी मदद से आप आसानी से UP Board एग्जाम 2018 की तैयारी में रासायनिक समीकरण चुटकियों में हल कर पाएंगे| द्रव्यमान की अविनाशिता के नियम के अनुसार रासायनिक प्रतिक्रिया के फलस्वरूप न तो कोई अणु उत्पन्न हो सकता है और न ही नष्ट हो सकता है तथा अभिकारकों और उत्पादों में अणुओं की संख्या बराबर होनी भी ज़रूरी होती है|निम्न अभिक्रिया में butane molecule का आक्सीकरण हो रहा है जिसके फलस्वरूप कार्बन डाइऑक्साइड और जल का निर्माण हो रहा है|
उपर्युक्त समीकरण को संतुलित करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और समझने की कोशिश करें :
1. सबसे पहले दोनों ओर के तत्वों के अणुओं की संख्या लिखें। समीकरण में अणुओं की संख्या जानने के लिए प्रत्येक अणु के अधोलिखित संख्या को देखें।
(a) बाईं ओर के अणुओं की संख्या लिखें
C= 4 , H=10 तथा O= 2
(b) दाईं ओर के अणुओं की संख्या लिखें
C= 1 , H=2 तथा O= 3
2. अब हम पहले उस तत्व का चयन करेंगे जिसके अभिकारकों में और उत्पादों में केवल एक ही अणु दिखता है| जैसा की ऊपर अंकित है हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के अनु कार्बन के तुलना में अधिक है|अतः आपको कार्बन अणुओं का संतुलन सर्वप्रथम करना होगा|
4. कार्बन को संतुलित करने के लिए दाईं ओर के कार्बन को 4 से गुना करते हैं जिसके फलस्वरूप कार्बन की संख्या दोनों ओर बराबर हो जाती है तथा इसके साथ-साथ ऑक्सीजन की संख्या भी दी ओर 3 की जगह 9 हो जाती है|
जब दाइ ओर कार्बन का गुणक 4, ऑक्सीजन अधोलिखन 2 से गुणा करते हैं तो 8 प्राप्त होता है।
शेष 1 ऑक्सीजन H2O का जुड़ कर 9 ऑक्सीजन दी ओर प्राप्त होते हैं|
5. अब हाइड्रोजन अणुओं का समतुलन करना है| आपके पास बाईं ओर 10 हैं। अतः आपको दाईं ओर भी 10 चाहिए|
C4H10 + O2 --> 4CO2 + 5H2O
दाईं ओर अब हमने गुणक 5 लगाया चूंकि अधोलिखन दिखा रहा है की हमारे पास 2 हाइड्रोजन अणु तो हैं ही|
जब आप गुणक 5 का अधोलिखन 2 से गुणा करते हैं तो 10 प्राप्त होता है।
समीकरण के बाईं ओर औक्सीजन अणुकणिका में 13/5 का गुणक लगाएँ। अब आपके पास दोनों ओर 13 औक्सीजन अणुकणिकाएँ हैं।
कुछ ख़ास टिप्स : सबसे पहले समीकरण में दोनों ओर के तत्वों के अणुओं की संख्या देखें। समीकरण में अणुओं की संख्या जानने के लिए प्रत्येक अणु के अधोलिखित संख्या को देखें और उसके बाद उन्हें बैलेंस करना शुरू करें तथा साथ ही साथ ये ज़रूर ध्यान दें की जब आप एक तत्व को बैलेंस कर रहें हैं तो उस के कारण किसी और तत्व में क्या बदलाव आ रहें हैं|
शुभकामनायें !!
अगर आपको भी गणित लगती है अच्छी तो आपका भविष्य है उज्जवल, जाने कैसे?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation