राजस्थान 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट यहां देखें
राजस्थान 12वीं विज्ञान का रिजल्ट यहां देखें
राजस्थान 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट यहां देखें
राजस्थान 12वीं वरिष्ठ उपाध्याय परिणाम यहां देखें
RBSE 12th Result 2025 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के सभी नतीजे 22 मई,2025 जारी कर दिए गए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद स्क्रीन पर मार्कशीट ओपन हो जाएगी। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, डिजिल़ॉकर, SMS और जागरण जोश के रिजल्ट पोर्ट्ल पर भी जाकर चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त श्री महेश चंद्र शर्मा द्वारा शाम 5.00 बजे परिणाम जारी किए गए। बोर्ड सचिव श्री कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स संकायों का रिजल्ट आज एक साथ जारी कर दिए गए हैं। इस बार बोर्ड ने तीनों संकायों (विज्ञान, वाणिज्य और कला) का परिणाम एक साथ घोषित कर दिया गया है। इस साल विज्ञान संकाय का कुल पास प्रतिशत 98.43% , जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 98.07% और छात्राओं का 99.02% रहा। वाणिज्य संकाय में कुल 99.07% छात्र-छात्राएं सफल हुए, जिसमें छात्रों का परिणाम 99.27% और छात्राओं का 98.97% रहा। वहीं कला संकाय का कुल परिणाम 97.78% दर्ज किया गया, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 97.09% और छात्राओं का 98.42% रहा।
RBSE 12th Result 2025: हाइलाइट्स
RBSE 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए राजस्थान अजमेर बोर्ड परिणाम 2025 की घोषणा करेगा। RBSE 12वीं परिणाम 2025 की तारीख नीचे दी गई टेबल में बताई गई है,
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान |
परीक्षा का नाम | राजस्थान 12वीं परीक्षा 2025 |
बोर्ड का नाम | राजस्थान 12वीं रिजल्ट 2025 |
बोर्ड वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in याrajresults.nic.in |
रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
RBSE 12वीं रिजल्ट डेट | 22 मई 2025 |
RBSE 12वीं परिणाम 2025 ऑनलाइन रिजल्ट कैसे देखें?
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपने RBSE रिजल्ट 2025 कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
स्टेप 1: आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: 12वीं आरबीएसई परिणाम 2025 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: उस स्ट्रीम के नाम पर क्लिक करें जिसका परिणाम आप देखना चाहते हैं
स्टेप 4:अपना रोल नंबर दर्ज करें
स्टेप 5: सबमिट बटन पर क्लिक करें
स्टेप 6: आरबीएसई 12वीं परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा
स्टेप 7: छात्र भविष्य के लिए अपना rajresults.nic.in RBSE 12वीं परिणाम 2025 का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE 12th Result 2025: आरबीएसई 12वीं परिणाम के आंकड़े
वर्ष | आर्ट्स | कॉमर्स | साइंस |
2025 | 97.78% | 99.07% | 98.43% |
2024 | 96.88% | 98.95% | 97.75% |
2023 | 92.35% | 96.60% | 95.65% |
2022 | 96.33% | 97.53% | 96.58% |
2021 | 99.19% | 99.48% | 99.73% |
2020 | 90.70% | 91.66% | 94.49% |
Rajasthan Board Result 2025 SMS: SMS पर कैसे देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025?
Rajasthan Board Result 2025 SMS: अगर आप राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को SMS के जरिए देखना चाहते हैं, इसके लिए आप अपने मोबाइल से नीचे दिए गए तरीके से SMS भेज सकते हैं। आपको SMS के माध्यम से रिजल्ट दिख जाएगा। इस सुविधा से छात्रों को रिजल्ट जानने में आसानी होगी, खासकर जब इंटरनेट की उपलब्धता सीमित हो:
- अपना रोल नंबर लिखें।
- इस नंबर पर भेजें: 56263
12th Result 2025 RBSE: BSER 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए वैकल्पिक वेबसाइट
जो छात्र राजस्थान कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट नीचे उल्लेखित वैकल्पिक वेबसाइट्स पर विजिट करके भी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- rajresults.nic.in
- rajasthan.indiaresults.com
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- डिजिलॉकर
- SMS
Comments
All Comments (0)
Join the conversation