RPSC AE Online Application 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया अहुरु हो गई है. ये भर्तियाँ 1014 पदों पर की जानी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किये जा सकते हैं. ये भर्तियाँ सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के माध्यम से की जानी है.
RPSC AE Online Application 2024 लिंक
RPSC AE Online Application 2024: कैसे करें आवेदन ?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से उपलब्ध निर्धारित आवेदन पत्र में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के बाद इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर RPSC AE भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक विवरण प्रदान करें।
चरण 4: आवेदन पत्र जमा करें।
चरण 5: आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
चरण 6: कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
RPSC AE Recruitment 2024 पात्रता
पात्रता मानदंड और आयु सीमा परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंड होने चाहिए।
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास अधिसूचना में उल्लिखित पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से (सिविल) / (मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल) (इलेक्ट्रिकल) / (मैकेनिकल) / सिविल / कृषि इंजीनियरिंग सहित संबंधित विषयों में बी.ई. होना चाहिए।
आपको पदों की शैक्षिक योग्यता / पात्रता के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक की चेक करने की सलाह दी जाती है।
आयु सीमा (01.01.2025 तक)
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए।
आयु सीमा में छूट के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक देखें।
RPSC AE Recruitment 2024 पदों का विवरण
उम्मीदवार आरपीएससी एई भर्ती 2024 के लिए पदों की जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें
रिक्ति का नाम | ब्रांच |
एई सिविल PHED | 365 |
एई मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल PHED | 101 |
एई सिविल PWD | 125 |
एई इलेक्ट्रिकल PWD | 20 |
एई सिविल WRD | 156 |
एई मैकेनिकल WRD | 7 |
पंचायती राज डिपार्टमेंट | 240 |
कुल पद | 1014 |
RPSC AE Recruitment 2024 महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से जुड़ी जानकारी चेक का सकते हैं-
परीक्षा निकाय | राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग |
रिक्ति का नाम | असिस्टेंट इंजीनियर |
रिक्तियों की संख्या | 1014 |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 5 अगस्त 2024 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 12 अगस्त 2024 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 14 सितम्बर 2024 |
ऑफिसियल वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation