SSC JHT 2018 परीक्षा 13-जनवरी-2018 को सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी हैं. यह उन उम्मीदवारों के बीच सबसे प्रतीक्षित परीक्षा हैं जो हिंदी विषय में ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट हैं. इसके साथ यह परीक्षा सरकारी विभागों व मंत्रालयों में एक स्थायी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर भी हैं. कुछ कारणों से SSC JHT 2018 परीक्षा को कई बार स्थगित किया गया था परन्तु अंतत: 13-जनवरी-2019 को इसका सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. SSC JHT परीक्षा को ऑनलाइन मोड में आयोजित किया गया था. परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों के अनुसार परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम स्तर का था. यदि किसी उम्मीदवार ने SSC JHT सिलेबस में बताये गए सभी टॉपिक्स का गहनता से अध्ययन किया हैं तो वह अधिकाँश प्रश्नों को सटीकता से हल कर सकता हैं.
SSC JHT परीक्षा के जरिये, उत्तीर्ण उम्मीदवारों को केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा (CSOLS) , रेलवे मंत्रालय (रेलवे बोर्ड), सशस्त्र बल मुख्यालय (AFHQ) में जूनियर ट्रांसलेटर, अधीनस्थ कार्यालयों जिन्होंने JT / JHT के लिए DoP & T के मॉडल RR को अपनाया है में जूनियर ट्रांसलेटर / जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / कार्यालयों में सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर, अधीनस्थ कार्यालयों जिन्होंने JT / JHT के लिए DoP & T के मॉडल RR को नहीं अपनाया है में जूनियर ट्रांसलेटर / जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान (CHTI) में हिंदी प्राध्यापक के पदों पर नियुक्त किया जायेगा।
हिंदी ट्रांसलेटर के पद पर चयनित होने के बाद, आपको लेवल-6 के पे-स्केल (रु० 35, 400 - 1, 12, 400) के तहत वेतन दिया जायेगा. अब आप SSC JHT परीक्षा के महत्व और आपको इसकी तैयारी क्यों करनी चाहिए, को समझ सकते हैं. जैसा कि आप जानते हैं कि SSC JHT परीक्षा समीप आ रही हैं इसीलिए आपको SSC JHT के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को तेज़ कर देना चाहिए. इसके साथ, तैयारी के दौरान SSC JHT परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों पर आधारित सामान्य कट-ऑफ अंकों की जानकारी का होना भी बहुत आवश्यक होता हैं.
कैसे - SSC गौरवशाली करियर के लिए पहला कदम हो सकता है?
इस लेख में, हम आपको SSC JHT के पिछले वर्षों के कट-ऑफ अंकों और इस वर्ष के संभावित कट-ऑफ अंकों के बारे में जानकारी देंगे ताकि आप आगामी SSC JHT परीक्षा 2018 का अवलोकन कर सकें. आइये- इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 परीक्षा तिथियाँ
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 की अधिसूचना जारी होने की तिथि | 22 अक्टूबर 2018 |
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 22 अक्टूबर 2018 – 19 नवम्बर 2018 (5:00 PM) |
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 21 नवम्बर 2018 5:00 PM |
ऑफलाइन चालान को जेनरेट करने की अंतिम तिथि | 21 नवम्बर 2018 5:00 PM |
ऑफलाइन चालान द्वारा भुगतान की अंतिम तिथि | 26 नवम्बर 2018 (बैंकों में कार्यकारी समय के दौरान) |
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | जनवरी 2019 |
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 पेपर-I की परीक्षा तिथि | 13 जनवरी 2019 |
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 पेपर- II की परीक्षा तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा. |
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 परीक्षा के अंतिम परिणाम की तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा. |
SSC JHT के कट-ऑफ अंक क्यों महत्वपूर्ण हैं?
आप में से अधिकतर यह सोच रहे होंगे कि SSC JHT के पिछले वर्षों के कट-ऑफ अंक और सत्र 2018-19 हेतु संभावित कट-ऑफ अंक परीक्षा के आयोजित होने से पहले ही क्यों और कैसे इतना महत्व रखते हैं. इस प्रश्न का उत्तर आपको निम्नलिखित बिन्दुओं से मिल जाएगा-
- SSC JHT परीक्षा के कट-ऑफ अंकों से आपको इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने हेतु आवश्यक मेहनत का अनुमान लगाने में मदद मिलती हैं.
- इससे आपको परीक्षा के स्टैण्डर्ड के बारे में एक आईडिया मिल जाता हैं.
- कट-ऑफ अंकों की सहायता से आप स्वयं को मानसिक तौर पर अध्ययन के लिए तैयार कर सकते हैं तथा SSC JHT अधिसूचना में बताये गए SSC JHT के पूर्ण सिलेबस को कवर करने के लिए एक संतुलित स्ट्रैटेजी बना सकते हैं.
- SSC JHT परीक्षा के कट-ऑफ अंकों से आपको परीक्षा का कठिनाई स्तर जानने में निश्चित रूप से मदद मिलती हैं. उदाहरणार्थ- ऊँचे कट-ऑफ अंक आसान प्रश्न-पत्र को और कम कट-ऑफ अंक कठिन प्रश्न-पत्र को निरुपित करते हैं.
अत: हम यह मान सकते हैं कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर आप अपनी तैयारी को एक सही दिशा प्रदान कर सकते हैं.
SSC JHT परीक्षा 2018 हेतु संभावित कट-ऑफ अंक
सामान्यत: SSC, अपनी सभी परीक्षाओं के समापन के बाद ही कट-ऑफ अंकों को प्रकाशित करता हैं. अत: दी गयी रिक्तियों और इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या को ध्यान में रखते हुए हमने निम्नलिखित सारिणी में SSC JHT 2018 के कट-ऑफ अंकों का श्रेणीवार मूल्यांकन किया हैं-
श्रेणी | SSC JHT परीक्षा (पेपर-I) 2018 संभावित कट-ऑफ अंक |
सामान्य जाति | 140-145 |
पिछड़ी जाति | 135-140 |
अनुसूचित जाति | 125-130 |
अनुसूचित जनजाति | 110-118 |
ओ०एच० | 104-109 |
वी०एच० | 112-116 |
एच०एच० | 70-80 |
SSC JHT (जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर) पिछले वर्षों के कट-ऑफ अंक
SSC JHT (जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर) पिछले वर्षों के श्रेणीवार कट-ऑफ अंको को हमने SSC की परिणामों की अधिसूचना 2017 व 2016 के अनुसार निम्न सारिणी में दर्शाया हैं-
SSC तैयारी के दौरान की जाने वाली 8 सामान्य गलतियां
SSC JHT (जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर) 2017 कट-ऑफ अंक (पेपर- 1)
श्रेणी | कट-ऑफ अंक | दस्तावेज सत्यापन हेतु उत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या |
सामान्य जाति | 140 | 733 |
पिछड़ी जाति | 132 | 803 |
अनुसूचित जाति | 128.75 | 305 |
अनुसूचित जनजाति | 114.75 | 145 |
ओ०एच० | 99.25 | 38 |
वी०एच० | 113 | 6 |
एच०एच० | 72 | 12 |
कुल | 2042 |
SSC JHT (जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर) 2017 कट-ऑफ अंक (पेपर- 2)
श्रेणी | कट-ऑफ अंक | दस्तावेज सत्यापन हेतु उत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या |
सामान्य जाति | 135 | 317 |
पिछड़ी जाति | 119 | 516 |
अनुसूचित जाति | 108 | 245 |
अनुसूचित जनजाति | 65 | 131 |
ओ०एच० | 64 | 58 |
वी०एच० | 64 | 12 |
एच०एच० | 64 | 17 |
कुल | 1296 |
SSC JHT (जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर) 2016 कट-ऑफ अंक (पेपर-1)
श्रेणी | कट-ऑफ अंक |
सामान्य जाति | 122 |
पिछड़ी जाति | 110 |
अनुसूचित जाति | 108 |
अनुसूचित जनजाति | 85 |
ओ०एच० | 82 |
वी०एच० | 80 |
एच०एच० | 30 |
SSC परीक्षाओं में पूछे जाने वाली महत्वपूर्ण सरकारी योजनायें
SSC JHT (जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर) 2016 कट-ऑफ अंक (पेपर-2)
श्रेणी | कट-ऑफ अंक |
सामान्य जाति | 131 |
पिछड़ी जाति | 107 |
अनुसूचित जाति | 105 |
अनुसूचित जनजाति | 65 |
ओ०एच० | 62 |
वी०एच० | 62 |
एच०एच० | 62 |
उपरोक्त जानकारी से आपको SSC JHT परीक्षा में अपनाये गए शोर्टलिस्टिंग मानदंडों के बारे में एक आईडिया अवश्य मिला होगा. पेपर-2 की परीक्षा में बैठने के लिए आपको पहले पेपर-1 को उत्तीर्ण करना होगा. हम आशा करते हैं कि SSC JHT परीक्षा के उम्मीदवार अपनी उत्कृष्ट तैयारी से SSC JHT के संभावित न्यूनतम कट-ऑफ अंकों को प्राप्त कर सकेंगे. SSC की आगामी अधिसूचनाओं के आधार पर हम SSC JHT के इन कट-ऑफ अंकों को अपडेट करते रहेंगे. अधिक जानकारी के लिए आप ssc.nic.in को विजिट कर सकते हैं.
SSC JHT परीक्षा के कट-ऑफ अंको को ऑनलाइन कैसे चेक करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित पदों के जरिये SSC JHT परीक्षा के कट-ऑफ अंको को आसानी से चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट यानि ssc.nic.in को विजिट करें.
- अब Result बटन को सर्च करें और इस पर क्लिक करें.
- अब प्रदर्शित टेबल में JHT टैब पर क्लिक करें.
- इस टैब में SSC JHT परीक्षा के कट-ऑफ अंको की अधिसूचना को चेक करें और इस पर क्लिक करें.
- इससे संलग्नित PDF फाइल को डाउनलोड करें.
** इस अधिसूचना की एक प्रिंट कॉपी को अपने पास भविष्य की कार्यवाही के लिए अवश्य रखें.
SSC परीक्षाओं हेतु पात्रता मानदंड
SSC JHT ऑनलाइन परीक्षा हेतु इस प्रकार की अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए हमारे SSC के वेबपेज को विजिट करते रहे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation