बोर्ड परीक्षा 2018 शुरू होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं| जहाँ तक बात की जाए कक्षा 12वीं UP Board के छात्रों की तो उनके सभी विषय दो भागों में बटे होते हैं| जिस कारण उनका सिलेबस अन्य Boards की तुलना में काफी ज्यादा होता है| बोर्ड परीक्षा हर विद्यार्थी के शैक्षिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है जिसकी महत्वता के चलते विद्यार्थियों के दिल और दिमाग में इसकी तैयारी से लेकर रिज़ल्ट आने तक का दबाव बना रहता है| आज हम आपको बताने जा रहें हैं कुछ ऐसे खास टिप्स जिनकी मदद से UP Board के छात्र भी इतने कम समय में अपना सिलेबस अच्छी तरह पूरा कर सकते हैं :
Core Study Material पर ज़्यादा ध्यान दें :
- UP बोर्ड एग्जाम के शुरू होने में कुछ ही समय बचा हुवा है ऐसे समय में छात्रों को सबसे पहले अपने Core Study Material पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए|
- यहाँ Core Study Material कहने का मतलब यह है कि आपको सभी विषय के महत्वपूर्ण प्रमेय, डायग्राम, फार्मूला, टेबल तथा ग्राफ पहले अच्छी तरह तैयार कर लेना चाहिए|
- पढ़ते समय अपने पूरे सिलेबस से उन टॉपिक को सबसे पहले सेलेक्ट करें जिससे ज्यादा अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं तथा अब इनके Core टॉपिक्स को ध्यान से पढ़ें|
विषयों को तीन भागों में बाट लें :
- जब आपने अपने कोर स्टडी मटेरियल को चिन्हित कर लिया है, तो सबसे पहले अब यह निर्धारित करें की आपको कैसे पढ़ना चाहिए की बीना तनाव आप अपना सिलेबस एग्जाम से पहले अच्छी तरह पूरा कर पाएं|
- इसके लिए आप अपने सभी विषयों को तीन भागों में बाट लें| जैसे की पहला- जीवविज्ञान, इतिहास, भूगोल जैसे विषय जिनमें अधिकतर चीज़ याद करने वाली होती हैं| दूसरा- सवाल हल करने वाले विषय जैसे- गणित और भौतिक विज्ञानं आदि तथा तीसरा- लिटरेचर वाला भाग जैसे इंग्लिंश आदि|
- अब इन्हें तीन भागों में बाट लेने के बाद, जब भी आप पढ़ने बैठे एक टाइम स्लॉट बना लें जिसमें आप एक निश्चित समय अन्तराल के अन्दर इन तीनों भागों को समय दे सकें तथा ऐसा र लम्बे समय तक पढ़ाई कर सकते हैं|
- जब भी किसी नए टॉपिक को पढ़ें उसे 24 घंटे के अन्दर एक बार ज़रूर दोहरा लें| ऐसा करने से वह टोपीc लम्बे समय तक आपको याद रहेगा|
आखिर क्या करूँ कि बोर्ड में पास होजाऊं, अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो ज़रूर पढ़ें ये लेख
एकांत जगह को चुने :
- यह एक ऐसा समय है जब आपको पूरी एकाग्रता से पढ़ाई करने की ज़रूरत है|
- पढ़ाई करने के लिए आप किसी ऐसी जगह का चुनाव करे जो एकांत हो मतलब जहां शोरगुल बिलकुल भी ना हो | ऐसे जगह पर न जाये जहां पर टीवी या रेडियो या अन्य तरह की गतिविधियाँ हो रही हों जिसे आपका ध्यान पढ़ाई से भटके|
गैजेट से दूर रहें :
- आजकल हर घर में मोबाइल और कंप्यूटर होते ही हैं। जब भी पढ़ने बैठे इन गैजेट्स को अपने से दूर कर दें। खासकर बच्चों को गेमिंग आदि का कुछ ज़्यादा ही शौक होता है, तो आप इस तरफ खुद को आकर्षित न करें और मोबाइल तथा कम्प्युटर से पढ़ते समय दूर रहें।
- आजकल हर तरह के स्टडी मटेरियल छात्रों को ऑनलाइन मिल जाते है जोकि काफी हद तक छात्रों के लिए मदगर साबित हो रहे हैं तो आप इस तरह के स्टडी मटेरियल से भी मदद ले सकते हैं|
थोड़ा ब्रेक जरूर ले :
- पढ़ने के लिए एक टाइम टेबल तैयार रखे| अगर पढ़ते-पढ़ते 30 से 60 मिनट हो चुके हैं तो पढ़ाई के बीच 05 से 10 मिनट का ब्रेक ज़रूर लें|
- क्यूंकि लगातार पढ़ाई करने से आपका दिमाग थक जाता है, जिससे आप जो भी पढ़ते हैं वह अपनी थकान की वजह से ज्यादा देर तक याद नहीं रख पाते हैं, इसलिए बेहतर यह होगा की आप बीच-बीच में अपने अनुसार थोड़ा ब्रेक लेते रहें| इस ब्रेक के समय में पढ़ाई से कुछ समय के लिए अपना ध्यान हटा लें|
बोर्ड एग्जाम में हिंदी विषय को तैयार करने के आसान टिप्स
पुराने 5 से 10 साल के पेपर्स –
- 10वीं और 12वीं में कुछ कांसेप्ट बहुत इंपॉर्टेंट होते हैं और हर साल बोर्ड परीक्षा में पूछे जाते हैं l पुराने 5 से 10 साल के पेपर्स सॉल्व करने से विद्यार्थियों को इन महत्वपूर्ण कान्सेप्टों के बारे में पता चलता है|
- पुराने पेपर से यह भी आसानी से पता चल जाता है कि परीक्षा में किस लेवल के क्वेश्चन आते हैंl बोर्ड परीक्षा में तो कुछ सवाल अक्सर रिपीट होते रहते हैंl कुछ ख़ास प्रश्न हर साल घुमा फिरा कर बोर्ड परीक्षा में पूछे जाते हैं, पुराने साल के पेपर सॉल्व करने से विद्यार्थियों को ऐसे प्रश्नों के बारे में भी पता चल जायेगाl
नोट्स बनाएं :
- छात्रों को किसी टॉपिक को समझने के लिए इतने कम समय में बहुत सारीं किताबें पढ़ना मुश्किल है| ऐसे में नोट्स बना कर पढ़ना आपके लिए ज्यादा फाईदेमंद साबित होगा|
- तथा आप अनावश्यक व्यस्तता से भी बच सकते है यदि आप अभी से सभी टॉपिक्स के नोट्स तैयार करते जाएँ तो एग्जाम के समय आप आसानी से सभी पढ़े टॉपिक को दोहरा सकते हैं क्यूंकि नोट्स आपके रिविज़न के लिए सबसे बेस्ट तरीका है|
- किसी भी पढ़े हुए टॉपिक को समझने या याद रखने में आपके खुद के बनाएं नोट्स आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे|
निष्कर्ष – इस लेख में बताये गये टिप्स को अगर आप अपने UP Board एग्जाम की तैयारी में आज से ही पालन करना शुरू करें तो बोर्ड एग्जाम में 90% से अधिक मार्क्स आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, ज़रूरत है तो बस एग्जाम की तैयारी नियमित रूप से करने की और साथ ही साथ अपनी तरफ से बोर्ड एग्जाम की तैयारी में कोई कसर न छोड़ें| आलस्य में चीजों को आगे के लिए मत टालें, इससे सिर्फ नुकसान ही होगा| जो भी पढ़े उसे अच्छी तरह पढ़ें ताकि उसे बार-बार पढ़ने की आवश्यकता न पड़े और बाकि सिलेबस का नुकसान न हो| स्वास्थ आहार और व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें| टाइम मनेजमेंट पर खास ध्यान दें|
क्या आप भी चाहते हैं विदेश में कक्षा 10वी तथा 12वी के बाद आगे की पढ़ाई तो ज़रूर जाने यें बातें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation