स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ शुरू होने वाली है और बच्चे फ्री होने वाले हैं|यह समय सबसे उत्तम समय है जीवन में कुछ नया सीखने का और अपनी रुचियों को सही तरीके से पहचानने का|यहाँ हम बच्चों को कुछ ऐसे तरीके बतायेंगे जिससे वे अपने गर्मियों की छुट्टियों का सही मायने में उपयोग कर पाएंगे, तो आइये जानते हैं गर्मी की छुट्टियों का सही तरीके से उपयोग करने के लिए कुछ ख़ास टिप्स :
1. अपनी रुचि पर ध्यान दें:
यदि आपकी कोई रुचि है और समय की कमी के कारण अब तक उस पर अच्छी तरह ध्यान नहीं दे पाते तो यह सही समय है कि आप अपनी उस रुचि पर ध्यान दे कर उसे बढ़ाएं | गार्डनिंग, पेंटिंग, फोटोग्राफी, रईटिंग आदि जिस में भी आप की रुचि हो, उसे करने के लिए साधन जुटाने की कोशिश करें| अपनी रुचि से संबंधित पुस्तकों को पढ़ें|
इस से आप अपनी रुचि को अच्छी तरह समझ सकते हैं और अपने रूचि में अधिक मौलिकता ला सकते हैं| अगर आप को ऐसे किसी व्यक्ति के बारे में पता हो जो आप ही की तरह रुचि रखता हो तो आप उससे मिलें, बातचीत करें और उसके काम करने का तरीका देखें | इस से आप को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा आपके रूचि के अनुसार|
2. जॉब-ओरिएंटेड कोर्स सीखें:
इन दिनों आप कोई व्यावसायिक कोर्स भी सीख सकते हैं| जैसे टाइपिंग, टीवी, वीडियो मैकेनिक, कंप्यूटर, व्यक्तित्व विकास, अंगरेजी बोलचाल आदि अनेक कोर्स हैं जिन्हें सीख कर आप अपनी योग्यता बढ़ा सकते हैं| अगर आज आप कोई कोर्स सीखते हैं तो निश्चित रूप से आप को भविष्य में इस का फायदा मिलेगा|
3. शारीरिक व्यायाम में समय दें:
बहुत से बच्चे अपने शरीर के दुबलेपन और कम लंबाई के कारण हीनभावना का शिकार हो जाते हैं| अगर आप भी उन में से हैं तो आज से ही व्यायाम करना शुरू कर दें| जौगिंग, रस्सीकूद आदि कई व्यायाम हैं, जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं| आप घर के पास का कोई जिम भी जौइन कर सकते हैं| शारीरिक व्यायाम से आप तंदरुस्त भी रहते हैं| इन दिनों व्यायाम करने के बाद ही आप अपने को पहले से अधिक शक्तिशाली और आकर्षक पाएंगे| इससे आपका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा और आप में आत्मविश्वास भी आएगा|
4. खेल में प्रशिक्षण लें:
अगर किसी तरह के खेल में आप की रुचि है और आप उस खेल में एक अच्छा खिलाड़ी बनने और उसमें कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो देर न करें| गर्मी की छुट्टी बहुत अच्छा समय है आप किसी अच्छे प्रशिक्षण केंद्र का, जहां आप की पसंद के खेल का प्रशिक्षण दिया जाता हो, पता लगाएं और वहां एडमिशन लें| अगर आप के पेरेंट्स आप के प्रशिक्षण का शुल्क देने की स्थिति में नहीं हैं तो आप अपने शहर के किसी अच्छे खिलाड़ी से संपर्क करें, उसे अपनी इच्छा बताएं और उस से निवेदन करें कि वह आप को प्रशिक्षण दे| अगर आपमें सच में वह खेल सिखने और आगे बढ़ने की चाह है तो आपको ऐसे कई निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र भी मिल जायेंगे|
प्रशिक्षण से आप की प्रतिभा निखरेगी और आप को अपने खेल की बारीकियों का पता लगेगा जिस से आप उस खेल में एक अच्छे खिलाड़ी बन जाएंगे| वैसे भी आज-कल खेलों में इतनी प्रतियोगिता बढ़ गई है कि बिना प्रशिक्षण लिए आप आगे बढ़ ही नहीं सकते हैं|
5. अपनी लेखन प्रतिभा को उभारें :
आप को कहानी और कविताएं लिखने का शौक है,तो यह समय आपके लिए उपयुक्त समय हैं|अपने इस प्रतिभा को और सही तरीके से उभारने का मौका है आपके पास, कोशिश करें की इस समय का आप सही तरीके से इस्तेमाल कर सके, जितना हो सके लिखने की कोशिश करें और जो भी लिखा है उसे खुद लिखने के बाद पढ़ें और देखे कहाँ और सुधार करने की आवश्यकता है|अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें उनकी सलाह लें, अलग-अलग ब्लॉग पर जा कर देखें लिखने का तरीका तथा इसके साथ-साथ आप नॉवेल्स पढ़ने की कोशिश करें| इन सभी तरीकों से जहाँ आपकी लेखन कला में सुधार आएगा वहीं आपको आपके आत्मविश्वास में काफी बदलाव नज़र आने लगेगा|आप अपने लिखें पत्रिकाओं को ब्लोग्स में भी पोस्ट कर लोगों की सलाह ले सकते हैं|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation