जिन छात्रों ने CBSE / UP Board या किसी अन्य राज्य बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा दी है, उनके लिए एक दूसरा चैलेंज अभी भी तैयार है, देश के टॉप मोस्ट संस्थानों में से एक में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के रूप में| इसलिए, बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने के बाद आलस करने के बजाय आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी अध्ययन सामग्री और नोट्स एकत्रित करे और पूरी शिद्दत से अपने आने वाले प्रवेश परीक्षा की तैयारी में लग जाएँ, ताकि आप अपने पसंदीदा कॉलेज / विश्वविद्यालय में एक सीट सुरक्षित करने के लिए उच्च रैंक प्राप्त कर सकें। प्रवेश परीक्षाओं में से अधिकांश के लिए, ऑनलाइन पंजीकरण पहले ही बंद कर दिया गया है, जबकि कुछ अन्य परीक्षाओं के लिए, छात्रों के पास अभी भी ऑनलाइन आवेदन करने का समय है इस आर्टिकल में हम आगामी परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी, प्रत्येक से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों के साथ प्रदान करने जा रहे हैं|
कक्षा 12 परीक्षा के बाद आने वाली प्रवेश परीक्षा की सूची नीचे दी गई है:
1. JEE Mains :
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषय से पढने वाले 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सामान्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है| जो छात्र इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते हैं, वो NITs, IIT और IIST जैसी सेंट्रल फंडेड टेक्निकल संस्थानों और देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं|
परीक्षा तिथि : 9th April 2017
Source: jeemain.nic.in
2. JEE Advance:
यदि JEE मेन्स में छात्र ने योग्य अंक(टॉप २२०००० रैंक के अंदर ) प्राप्त कर लिया, तो वह JEE एडवांस के लिए आवेदन करने योग्य है, जोकि IIT और सेंट्रल इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए अंतिम टेस्ट होता है| यह राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, JEE का दूसरा चरण है| JEE के केवल टॉप 2 लाख रैंकर्स JEE एडवांस के लिए योग्य होते हैं|
परीक्षा तिथि : 21st May 2017
Source: jeeadv.nic.in
IIT JEE Advanced Question Papers
3. SRMJEEE:
एसआरएम(SRM)संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा(SRMJEEE)SRM यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो चार विभिन्न कैम्पस में अंडरग्राजुवेट इंजीनियरिंग कार्यक्रम में प्रवेश के लिए है| छात्र विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं : www.srmuniv.ac.in
SRMJEE Exam Pattern & Syllabus
क्या होनी चाहिए योग्यता ?
1. कैंडिडेट कुल मिलाकर भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान में 65% अंक से उत्तीर्ण हो|
2. बायोटेक्नोलॉजी(biotechnology), बायोमेडिकल इंजीनियरिंग(biomedical engineering), बायोइनफॉर्मेटिक्स(bioinformatics) और जेनेटिक इंजीनियरिंग(genetic engineering) के लिए छात्र गणित / जीवविज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान में न्यूनतम 65% अंक से उत्तीर्ण हो|
SRMJEEE की महत्वपूर्ण तिथियाँ नीचे दी गई हैं:
Events | Dates |
Prospectus & Application Form Availability | 18th November 2016 |
Last date to apply | 25th April 2017 |
Slot Booking begins from | 22nd March 2017 |
Availability of hall ticket | March, 2017 to April, 2017 |
Online entrance exam | April 1 to 30, 2017 |
Exam result | 1st Week of May, 2017 |
पंजीयन शुल्क:
इसके लिए 900 रुपये पंजीयन शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन देना पड़ता है। ऑनलाइन में ई-पेमेंट और ऑफलाइन डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है|
4. WBJEE :
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE), पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड द्वारा इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और विश्वविद्यालयों में आर्किटेक्चर में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है|
परीक्षा तिथि : 23rd April 2017
Source: wbjeeb.nic.in
5. BITSAT :
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस एडमिशन टेस्ट(Birla Institute of Technology and Science Admission Test) (BITSAT) बीआईटीएस पिलानी(BITS Pilani), गोवा(Goa) और हैदराबाद(Hyderabad) में इंजीनियरिंग और अन्य कार्यक्रमों के चयन के लिए एक प्रवेश परीक्षा है। BITS प्रौद्योगिकी, विज्ञान, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मानविकी और मैनेजमेंट में UG और PG पाठ्यक्रम प्रदान करता है|
परीक्षा तिथि : 16th May-30th May 2017
Source: bitsadmission.com
6. AIPMT/NEET:
पहले, अखिल भारतीय पूर्व चिकित्सा परीक्षा(All India Pre Medical Test ) (AIPMT) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) दिल्ली, द्वारा आयोजित की गई थी। लेकिन अब NEET (UG) ने AIPMT और ग्रेजुएट स्तर के अन्य मेडिकल प्रवेश परीक्षा की जगह ले ली है और यह परीक्षा CBSE द्वारा आयोजित की जाती है। NEET भारत सरकार द्वारा संचालित मेडिकल / दंत कॉलेजों में एमबीबीएस / बीडीएस(MBBS/BDS)पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए CBSE द्वारा आयोजित किया जाता है|
परीक्षा तिथि : 07th May 2017
Source: cbseneet.nic.in
7. AIMS MBBS Exam:
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा, एम्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की UG मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। यह देश के सात एम्स संस्थानों में एमबीबीएस कार्यक्रम में दाखिला देने के लिए आयोजित किया जाता है|
एम्स एमबीबीएस परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीख:
Events | Dates |
Release of admit card | 1st May 2017 |
Entrance exam | 28th May 2017 |
Result announcement | 14th June 2017 (Expected) |
Source: www.aiimsexams.org
8. JIPMER MBBS Entrance Exam:
यह संस्थान में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए पात्र आवेदकों के प्रवेश के लिए जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) द्वारा आयोजित एक मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। यह भारत में तीन UG मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, दूसरे दो NEET और AIMS हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं : jipmer.edu.in
क्या होनी चाहिए योग्यता ?
छात्रों को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी के साथ कक्षा 12 (सीबीएसई / यूपी बोर्ड या किसी अन्य राज्य बोर्ड से) या समकक्ष परीक्षा में पास होना आवश्यक है, जिसमें जनरल कैटगरी के छात्र को न्यूनतम 50% अंक और आरक्षित यानि (SC/ST /OBC/ OPH) को न्यूनतम 40% अंक से PCB में उत्तीर्ण होना ज़रूरी है|
JIPMER MBBS परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीख:
Online application form available from | 27 Mar 2017 |
Last date to apply for JIPMER 2017 MBBS Entrance Exam | 03 May 2017 |
Download JIPMER MBBS Admit Card 2017 | 22 May 2017 |
JIPMER MBBS Entrance Exam 2017 date | 04 Jun 2017 |
Publication of JIPMER MBBS Entrance Exam 2017 Merit List date | 19 Jun 2017 |
Application fee:
For the candidates belonging to general/OBC/P-UR/P-OBC category | Rs 1200/- |
For the reserved category candidates (SC/ST/P-Sc) | Rs 1000/- |
For NRI/OCI candidates | Rs. 2500/- |
For OPH/P-OPH candidates | No Fees |
9. Armed Forces Medical College (AFMC) Entrance Exam:
Armed Force मेडिकल कॉलेज भारत में टॉप चिकित्सा संस्थानों में से एक है। Indian Armed Forces को इस महाविद्यालय को मैनेज करने मुख्य प्राधिकरण है। यह एक आल इंडिया प्रवेश परीक्षा है और यह भारतीय रक्षा सेवाओं की चिकित्सा शाखा में सबसे शानदार कैरियर विकल्प प्रदान करता है। इस संस्थान में उपलब्ध MBBS सीटों की कुल संख्या 130 है, जिसमें से 25 सीट लड़कियों के लिए आरक्षित और लड़कों के लिए 105 सीटें हैं। 130 में से दस सीट SC / ST कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं। छात्र UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:www.upsc.gov.in
क्या होनी चाहिए योग्यता ?
छात्र को कक्षा 12 (सीबीएसई / यूपी बोर्ड या किसी अन्य राज्य बोर्ड से) अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान यानि विज्ञान विषय (PCB) में 60% सकल अंक हासिल करने और अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंकों से उत्तीर्ण होना आवश्यक है|
Armed Forces Medical College परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीख:
Events | Tentative dates |
Registration and online filling of application form starts from | Last week of April 2017 |
Last date for registration | May 2017 |
Last date for submission of online application form | May 2017 |
Last date for generation of fee challan | May 2017 |
Last date for fee payment | Last week of May 2017 |
ToELR and Interview Date | June/July |
Merit List Release | Last week of August 2017 |
पंजीयन शुल्क:
पंजीकरण शुल्क 250 रुपये है जो एसबीआई बैंक में चालान के माध्यम से भुक्तान हो सकता है|
10. NDA & NA entrance Exam:
उनियन सर्विस कमिशन,राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा आयोजित करता है। यह उन छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की रक्षा प्रवेश परीक्षा है जो भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होना और देश की सेवा करना चाहते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में प्रवेश मिलता है जहां उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों (भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना) के चयन के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। छात्र यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं : www.upsc.gov.in
क्या होनी चाहिए योग्यता ?
1. छात्रों को 12 वीं या समकक्ष परीक्षा (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना विंग के लिए) से उत्तीर्ण हो|
2. 10+2 प्रणाली/समकक्ष के साथ 12 वी| थल सेना के लिए और वायुसेना, नौसेना के लिए फिजिक्स एवं मैथ्स के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है(अपिय्रिंग स्टूडेंट भी शामिल हो सकते हैं)|
NDA परीक्षा एक साल में दो बार आयोजित की जाती है। एनडीए परीक्षा I और II, 2017 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ नीचे दी गई हैं:
Events | Dates (NDA I) | Dates (NDA II) |
Notification release | 18th January, 2017 | 7th June 2017 |
Application form release | 18th January, 2017 | 7th June 2017 |
Last date to submit the application form | 10th February, 2017 | 30th June 2017 |
Admit card release | 29th March 2017 | one or two weeks before exam date |
Exam date | 23rd April, 2017 | 10th September 2017 |
Result declaration | May, 2017 | October, 2017 |
पंजीयन शुल्क:
For general & OBC candidates | Rs. 100/- |
For SC/ST candidates and wards of JCOs/NCOs/ORs | No Fees |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation