This is an archived article last updated on Jun 12, 2023. The information may be outdated.

UGC NET Date Sheet 2023 Out: यूजीसी नेट फेज 1, फेज 2 परीक्षा का शेड्यूल ugcnet.nta.nic.in पर जारी, यहां चेक करें एग्जाम डेट

Last Updated: Jun 12, 2023, 18:09 IST

UGC NET Date Sheet 2023 Released: UGC NET 2023 परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर फेज 1 और फेज 2 के लिए जारी किया गया है। UGC NET शिफ्ट-1 और शिफ्ट-2 का समय, विषयवार परीक्षा तिथियां, परीक्षा पैटर्न और UGC NET एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख यहां देखें.

यूजीसी नेट फेज 1, फेज 2 परीक्षा शेड्यूल पीडीएफ यहां प्राप्त करें
यूजीसी नेट फेज 1, फेज 2 परीक्षा शेड्यूल पीडीएफ यहां प्राप्त करें

UGC NET 2023 Exam Date Sheet Phase 1, 2 @ugcnet.nta.nic.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 8 जून, 2023 को यूजीसी नेट परीक्षा के लिए फेज 1 और फेज 2 की तारीखों काी घोषणा कर दी हैं। फेज 1 की परीक्षा 15 विषयों के लिए 13 से 17 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि  फेज 2 की परीक्षा 19 जून से 22, 2023 तक आयोजित की जाएगी। फेज 1 और 2 की तारीखों को जारी करने के साथ ही फेज 1 और 2 की परीक्षाओं के लिए UGC NET सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है।

UGC NET Exam Date 2023 Notice PDF 

उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे यहां दिए गए लिंक से यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा अनुसूची पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी  फेज 1परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें UGC NET Phase 1 Exam Date 2023 Notice Link 
यूजीसी फेज 2 परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें UGC NET Phase 2 Exam Date 2023 Notice Link 

 

Also Read: CSIR UGC NET Admit Card 2023 Released

UGC NET 2023 परीक्षा का समय

यूजीसी नेट जून 2023 की परीक्षा दो पालियों यानी शिफ्ट-1 और शिफ्ट-2 में आयोजित की जाएगी। हालांकि दो अलग-अलग पेपर हैं, पेपर-1 और पेपर-2, कोई ब्रेक नहीं होगा और परीक्षा 3 घंटे के बाद ही समाप्त होगी। आइए UGC NET 2023 परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग पर नजर डालते हैं।

विवरण

UGC NET Shift 1 Timing

UGC NET Shift 2 Timing

परीक्षा केंद्र में प्रवेश

सुबह 7.20 से 8.30 बजे तक

दोपहर 1.45 से 02.00 बजे तक

परीक्षा हॉल में प्रवेश

सुबह 7.20 से 8.30 बजे तक

दोपहर 1.45 से 02.00 बजे तक

कम्प्लीट अटेंडेंस फॉर्मेलिटीज

सुबह 8.30 से 9.00 बजे तक

दोपहर 02.00 बजे से 03.00 बजे तक

यूजीसी नेट परीक्षा का समय

प्रातः 09.00 से दोपहर 12.00 बजे तक

दोपहर 3.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक

UGC NET Exam Date 2023: यूजीसी नेट फेज 1 और 2 परीक्षा शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?

  • पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे News & Events पर क्लिक करें।
  • अब Advance Intimation for UGC NET JUNE 2023-Phase-I,II Reg लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में एक नया पेज खुलेगा।
  • उसे डाउनलोड करें और परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक करें।

यूजीसी नेट परीक्षा 2023 की हाइलाइट्स

इस बीच, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में परीक्षा से संबंधित हाइलाइट देख सकते हैं:

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)

आयोग का नाम

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET)

परीक्षा का नाम

यूजीसी नेट जून 2023

यूजीसी नेट फेज 1और 2 परीक्षा तिथि

फेज 1- जून 13 से 22, 2023

फेज 2- 19 जून से 22, 2023

 

यूजीसी नेट प्रवेश पत्र क्रेडेंशियल

आवेदन संख्या और जन्म तिथि

आधिकारिक वेबसाइट

www.ugc.net.in

UGC NET परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 का प्रिंटआउट।
  • एक पासपोर्ट आकार का फोटो (जैसा कि आवेदन पत्र पर अपलोड किया गया है)
  • एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी या पासपोर्ट या आधार कार्ड (फोटोग्राफ के साथ) या आधार नामांकन संख्या या राशन कार्ड। फोटो पहचान पर नाम प्रवेश पत्र पर दिखाए गए नाम से मेल खाना चाहिए।
    पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो तो ला सकते हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2023

UGC NET जून 2023 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दो पालियों में आयोजित किया जाना है। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। दोनों पत्रों में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। परीक्षा 300 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी।

पेपर नंबर 

कुल प्रश्न

कुल मार्क

अवधि

पेपर 1

50

100

3 घंटे

पेपर 2

100

200

कुल

150

300

3 घंटे

UGC NET Exam के बारे में

UGC NET भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए छात्रों की योग्यता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।

Also Check;

UGC NET Sociology Books UGC NET Certificate
यूजीसी नेट कट ऑफ UGC NET Paper 1 Syllabus
UGC NET City Intimation 2023 UGC NET Commerce Syllabus
UGC NET Political Science Syllabus UGC NET Economics Syllabus
UGC NET Previous Year Cut off यूजीसी नेट कॉमर्स सिलेबस 2023
UGC NET Exam Date 2023 UGC NET English Syllabus
UGC NET Law Syllabus UGC NET Question Paper
UGC NET Paper 1 Important Questions UGC NET English Books
यूजीसी नेट पॉलिटिकल साइंस सिलेबस UGC NET Paper 1 Question Paper
UGC NET Geography Syllabus UGC NET Sociology Syllabus
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 12, 2023, 18:09 IST

FAQs

  • यूजीसी नेट 2023 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    +
    UGC- NET 2023 परीक्षा की तारीख 13-22 जून 2023 के लिए निर्धारित की गई है।
  • UGC NET 2023 परीक्षा का समय क्या होगा?
    +
    परीक्षा दो पालियों में होगी यानी पहली पाली: सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर 3.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक।
  • मैं UGC NET Exam Date 2023 और स्लॉट का चयन कैसे कर सकता हूं?
    +
    यूजीसी नेट परीक्षा तिथि और स्लॉट यूजीसी की ओर से एनटीए द्वारा रेंडमली एलोटेड किए जाते हैं। उम्मीदवार UGC NET के लिए समय और तारीख स्लॉट का चयन नहीं कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों के चयन में पसंद का प्रयोग कर सकते हैं। उम्मीदवार पड़ोसी जिलों और राज्यों में अधिकतम चार केंद्र चुन सकते हैं।
  • यूजीसी नेट एग्जाम में पास होने के लिए कितने प्रतिशत चाहिए?
    +
    यूजीसी नेट कट ऑफ 2023 नोटिस के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% है जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 35% है।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News