UKPSC RO ARO Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (AO)/सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आज 8 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पद के लिए आवेदन करने और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2023 निर्धारित की है। उम्मीदवार जो समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पर नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन फॉर्म जमा कर दें। अधिसूचना पीडीएफ, आवेदन कैसे करें योग्यता, आयु-सीमा सहित अन्य जानकारी यहां चेक कर सकते हैं।
UKPSC RO ARO Notification 2023: हाइलाइट
यूकेपीएससी आरओ एआरओ भर्ती के माध्यम से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए कुल 137 पदों की घोषणा की है। यूकेपीएससी भर्ती 2023 से संबंधित अधिक जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें।
संगठन का नाम | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) |
पोस्ट का नाम | समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) |
रिक्त पदों की संख्या | 137 |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
रजिस्ट्रेशन तिथियां | 08 से 29 सितंबर 2023 |
चयन प्रक्रिया |
|
नौकरी करने का स्थान | उत्तराखंड |
आधिकारिक वेबसाइट | www.ukpsc.gov.in |
UKPSC RO ARO Recruitment 2023 PDF |
UKPSC RO ARO Exam Date 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
यूकेपीएससी आरओ एआरओ भर्ती 2023 के साथ ही आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार यूकेपीएससी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां यहां देख सकते हैं।
आयोजन | तिथियां |
यूकेपीएससी आरओ एआरओ अधिसूचना जारी होने की तारीख | 08 सितंबर 2023 |
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 08 सितंबर 2023 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 29 सितंबर 2023 |
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 29 सितंबर 2023 |
यूकेपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2023 | परीक्षा तिथि से 7-10 दिन पहले |
UKPSC RO ARO Exam 2023 | 17 दिसंबर 2023 |
यूकेपीएससी आरओ एआरओ मुख्य परीक्षा तिथि | सूचित किया जाना |
यूकेपीएससी आरओ एआरओ रिक्ति 2023
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने अधिसूचना में समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पद के लिए कुल 137 पदों की घोषणा की है।
पद का नाम | रिक्त पद |
समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) | 137 |
यूकेपीएससी आरओ एआरओ भर्ती 2023: आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों को 60 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
यूकेपीएससी भर्ती 2023: पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएटडिग्री होनी चाहिए साथ ही अंग्रेजी में 9000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे और हिंदी में 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। आवेदक को कम्प्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
आयु-सीमा: उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु-सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
यूकेपीएससी आरओ एआरओ भर्ती 2023: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चयन चरण के आधार पर किया जाएगा:
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- टाइपिंग टेस्ट
UKPSC RO ARO Recruitment 2023 आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों को देख कर आप यूकेपीएससी आरओ एआरओ भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चरण I: पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध लिंक- यूकेपीएससी आरओ/एआरओ भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना पंजीकरण करें और अधिसूचना में उल्लिखित लिंक पर सारी जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5:ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation