उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2018 की आंसर की जारी की है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpbgov.in. के माध्यम से 'आंसर की' की जांच कर सकते हैं.
यूपी रिजर्व सिविल पुलिस और रिजर्व सशस्त्र कांस्टेबुलरी सेवाएं परीक्षा 2018, 27 जनवरी 2019 और 28 जनवरी 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी और अस्थायी 'आंसर की' 4 फरवरी 2019 को जारी की गई. उम्मीदवार 7 फरवरी 2019 तक आपत्तियां दर्ज करा सकते थे.
अब, बोर्ड ने उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद, अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी uppbpb.gov.in पर यूपी रिजर्व सिविल पुलिस और रिजर्व सशस्त्र कांस्टेबुलरी सेवाओं की अंतिम 'आंसर की' जारी की है. रिजर्व सिविल पुलिस और रिजर्व सशस्त्र कांस्टेबुलरी सेवाओं के लिए लगभग 49,000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.
उम्मीदवार नीचे दिए गए सेट्स के लिंक पर क्लिक करके यूपी रिजर्व सिविल पुलिस और रिजर्व सशस्त्र कांस्टेबुलरी सेवा परीक्षा 2018 अंतिम 'आंसर की' 2018 चेक देख सकते हैं.
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2018 आंसर की जारी, ऐसे करें चेक @ uppbpb.gov.in
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2018 की आंसर की जारी की है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpbgov.in. के माध्यम से 'आंसर की' की जांच कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation