UP Police Constable Exam Date 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एक बड़े घटनाक्रम में यूपी पुलिस कांस्टेबल पद की पुनः परीक्षा की नई तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पेपर लीक होने के कारण पहले रद्द की गई परीक्षा अब 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त 2024 पर आयोजित की जाएगी। यह निर्णय पेपर लीक की घटना से प्रभावित उम्मीदवारों की व्यापक विरोध और मांगों के बाद लिया गया है। यूपी सरकार ने इस तरह की अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और उम्मीदवारों को निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का आश्वासन दिया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 60,244 पदों को भरा जाएगा।
कब होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024?
यूपी पुलिस भर्ती 2024 की पुनर्परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पूरे राज्य में आयोजित की जानी है। इससे पहले यूपी पुलिस 2024 की परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसे पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस भर्ती 2024 परीक्षा छह महीने के भीतर आयोजित करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2024
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, Numerical & Mental Ability, Intelligence Quotient, रीजनिंग से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। पेपर दो घंटे का होगा जिसमें कुल 150 प्रश्न शामिल होंगे। गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे। सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
UP Police Constable New Exam Date 2024: इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने और इस पद पर नियुक्त होने के लिए नीचे दिए गए चरणों से गुजरना होगा:
- लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- फिजिकल मेजरमेंट एंड स्टैंडर्ड टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation