विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में 10वीं पास के लिए 64 वेकेंसी, ऑनलाइन करें अप्लाई आज ही
विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) ने 64 टेक्निशियन-बी, फायरमैन एवं अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 11 जनवरी 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) ने 64 टेक्निशियन-बी, फायरमैन एवं अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 11 जनवरी 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या- VSSC-305, Dated 22 December 2018
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 11 जनवरी 2019
10वीं पास से पीजी तक के लिए 35000+ सरकारी नौकरियां: जनवरी/फरवरी माह में होंगे सभी के लिए आवेदन
पदों का विवरण:
इलेक्ट्रीशियन- 7 पद
इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक- 5 पद
मशीनिस्ट- 5 पद
फिटर- 3 पद
FRP- 4 पद
केमिकल ऑपरेटर (मेंटेनेंस मेकेनिक)- 2 पद
टर्नर- 2 पद
एमआर एंड एसी- 2 पद
इलेक्ट्रोप्लेटर- 1 पद
प्लम्बर- 1 पद
ब्लैकस्मिथ- 1 पद
इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक- 1 पद
मेकेनिकल- 4 पद
कुक- 3 पद
फायरमैन ए- 1 पद
कैटरिंग अटेंडेंट ए- 22 पद
शैक्षणिक योग्यता:
इलेक्ट्रीशियन- SSLC/SSC पास होने के साथ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में ITI/NTC/NAC होना चाहिए.
इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक- SSLC/SSC पास होने के साथ इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक ट्रेड में ITI/NTC/NAC होना चाहिए.
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट http://www.vssc.gov.in से 11 जनवरी 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.