आईएएस मुख्य परीक्षा 2013: हिंदी साहित्य प्रथम प्रश्न पत्र

Dec 20, 2013, 16:15 IST

Jagranjosh.com आईएएस तथा पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी में संलग्न उम्मीदवारों हेतु आईएएस मुख्य 2013 हिंदी साहित्य प्रथम प्रश्न पत्र उपलब्ध करा रहा है.

आईएएस मुख्य परीक्षा वर्ष 2013 में 2 दिसंबर से नये पाठ्यक्रम एवं पद्धतिनुसार आयोजित की गयी. सभी वैकल्पिक विषयों के प्रश्न पत्र एक ही दिन आयोजित किये गये क्योंकि इस वर्ष आईएएस मुख्य परीक्षा में एक ही वैकल्पिक विषय चुनने का प्रावधान किया गया था. Jagranjosh.com संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा (आईएएस परीक्षा) तथा राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं (पीसीएस परीक्षाओं) की तैयारी में संलग्न उम्मीदवारों की सुलभता हेतु आईएएस मुख्य 2013 हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र उपलब्ध करा रहा है.

हिंदी साहित्य प्रथम प्रश्न पत्र

निर्देश: प्रश्नों को हल करने से पूर्व कृपया नीचे दिये गये प्रत्येक निर्देश का ध्यानपूर्वक पढ़ें-

  • इस प्रश्न पत्र में कुल आठ प्रश्न हैं जो कि दो अनुभाग में प्रस्तुत हैं.
  • उम्मीदवारों से सिर्फ पांच प्रश्नों के हल ही अपेक्षित हैं.
  • प्रश्न संख्या 1 से 5 अनिवार्य है तथा शेष प्रश्नों में से तीन में से कम से कम एक अनिवार्य है.
  • इन प्रश्नों के हल हिंदी में ही लिखें.
  • जिन प्रश्नों के उत्तर हेतु शब्द सीमा निर्धारित की गयी है, उनका पालन करें.
  • उत्तर पुस्तिका के किसी भी रिक्त भाग या पेज को स्पष्ट रूप से काट दें.
  • प्रश्नों के उत्तर कालानुक्रम रूप से गिने जाएंगे. जब तक कि काटे न गये हों, प्रश्नों के प्रयास को गिना जाएगा, फिर चाहे उत्तर पूरी तरह से न ही दिये गये हों.


अनुभाग ‘अ’

कुल निर्धारित समय: तीन घंटे         अधिकतम अंक: 250

1. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए:    10 × 5= 50
(क) देवनागरी लिपि के विकास की संक्षिप्त रूपरेखा
(ख) मध्यकाल में काव्य-भाषा के रूप में अवधी का विकास
(ग) खुसरो की कविता की विशेषताएँ
(घ) हिन्दी की रूपात्मक त्रुटियाँ
(ड) दक्खिनी हिन्दी की विशेषताएँ

2. (क) रहीम की कविता के मर्म का उदघाटन कीजिये एवं उसकी लोकप्रियता के कारणों का निर्देश कीजिये|        20
(ख) खुसरो की कविता के आधार पर उनकी लोक-चेतना पर संक्षिप्त निबन्ध लिखिए|     15
(ग) पूर्वी हिन्दी की किन्हीं दो बोलियों का विवेचन कीजिए|     15

3. (क) मानक हिन्दी के स्वरूप पर प्रकाश डालिये|     15
(ख) मानक हिन्दी की व्याकरणिक विशेषताओं का परिचय दीजिए|     20
(ग) हिन्दी की तकनीकी शब्दावली के उपयोग में आनेवाली कठिनाइयों पर प्रकाश डालिए|15

4. (क) राष्ट्रभाषा हिन्दी के आन्दोलन में सेठ गोविन्ददास के योगदान पर विचार कीजिये|     20
(ख) हिन्दी में वैज्ञानिक लेखन की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालिए|     15
(ग) हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) की उपयोगिता पर अपना मत व्यक्त कीजिए|     15

अनुभाग ‘ब’

5. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए:     10 × 5= 50
(क) विद्यापति की कविता की प्रमुख विशेषताएँ
(ख) प्रेम की पीर के कवि घनानंद
(ग) भीष्म साहनी के उपन्यास ‘तमस’ का महत्व
(घ) भारतेन्दु के ‘अँधेर नगरी’ नाटक की समकालीनता
(ड) छायावाद में नवजागरण के स्वर

6. (क) जायसी की कविता और उसमें ध्वनित लोकचित्र    20
(ख) ‘अयोध्याकांड’ के आधार पर तुलसी के भाव-सौन्दर्य पर प्रकाश डालिए|    15
(ग) मोहन राकेश के नाटय-शिल्प पर एक संक्षिप्त निबन्ध लिखिए|    15

7. (क) ‘जैनेन्द्र के नारी चरित्र’ विषय पर एक निबंध लिखें|        20
(ख) कृष्णा सोबती की कहानियों के आधार पर उनकी कथा-भाषा पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए|    15
(ग) अकहानी आन्दोलन के स्वरूप को स्पष्ट कीजिए|    15

8. (क) डॉ. रामविलास शर्मा के आलोचनात्मक विवेक पर एक निबंध लिखिये|    25
(ख) कांतिकुमार जैन के संस्मरणों के वैशिष्टय का निरूपण कीजिए|    25

Rishi is a content industry professional with 12+ years of experience on different beats including education, business, finance, health and technology in digital digital and print mediums. A UGC NET qualified postgraduate in Journalism and Mass Communication, Rishi, writes and manages content related to Govt Job Notifications and Trending News in real time environment. He can be reached at rishi.sonwal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News