एसएससी द्वारा आयोजित डाटा एन्ट्री ऑपरेटर और अवर श्रेणी लिपिक की भर्ती परीक्षा 2011 का पाठ्यक्रम निम्नलिखित है.
(क) सामान्य बुद्धिमता
1. | वर्णबोध साद्रश्य |
2. | प्रतीकात्मक/अंक साद्रश्य |
3. | शाब्दिक साद्रश्य |
4. | अर्थगत वर्गीकरण |
5. | प्रतीकात्मक/अंक वर्गीकरण |
6. | शाब्दिक वर्गीकरण |
7. | अर्थगत श्रंखला |
8. | अंक श्रंखला |
9. | रेखाचित्र श्रंखला |
10. | समस्या समाधान |
11. | शब्द निर्माण |
12. | कोडबद्ध करना एवं डिकोडिंग करना |
13. | संख्यात्मक संक्रियाएं |
14. | प्रतीकात्मक संक्रियाएं |
15. | प्रवृतियां |
16. | समय-अंतराल दिग्विन्यास |
18. | वेन आरेख |
19. | रेखाचित्र अनुमान |
20. | पाँच होल/पैटर्न फोल्डिंग एवं अनफाल्डिंग |
21. | शाब्दिक प्रतिरूप-फोल्डिंग एवं कंप्लीशन |
22. | अनुक्रमाणिका |
23. | एड्रेस मेचिंग |
24. | डाटा एवं सिटी मेचिंग |
25. | केन्द्र कोड/अनुक्रमांकों का वर्गीकरण |
26. | छोटे एवं बड़े अक्षर/संख्या कोडबद्ध करना |
27. | अन्तः स्थापित रेखाचित्र |
28. | आलोचनात्मक सोच |
29. | भावनात्मक बुद्धिमत्ता |
30. | सामाजिक बुद्धिमत्ता |
31. | अन्य उप विषय यदि कोई है |
(ख) अंग्रेजी भाषा
1. | त्रुटि का पता लगाना |
2. | खाली स्थान भरना |
3. | समानार्थक |
4. | विपरीतार्थक |
5. | वर्तनी/गलत वर्तनी वाले शब्दों का पता लगाना |
6. | मुहावरे एवं सुक्रिया |
7. | एक शब्द प्रतिस्थापन |
8. | वाक्यों में सुधार |
9. | क्रियाओं के कृतवाच्य/कर्मवाच्य |
10. | प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कथन में रूपांतरण |
11. | वाक्य के हिस्सों का फेरबदल |
12. | पाठ में वाक्यों का फेरबदल |
13. | पाठ में छूटे हुए शब्द का पता करना |
14. | परिज्ञान पाठ |
(*न्यूनतम निर्धारित शैक्षिक योग्यता (पद के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक) के सहगामी)
(ग) संख्यात्मक अभिरुचि:
ग.1 अंकगणित
ग. 1.1 संख्या प्रणाली
पूर्णांक क अभिकलन
दशमलव एवं भिन्न
संख्याओं के बीच परस्पर संबंध
ग. 1.2 मूलभूत अंकगणितीय संक्रियाएं
प्रतिशतता
अनुपात तथा समानुपात
वर्गमूल
औसत
ब्याज (साधारण एवं मिश्रित)
लाभ एवं हानि
बट्टा
साझेदारी व्यवसाय
मिश्रण एवं बंधन की त्रिया
समय एवं दूरी
समय एवं कार्य
ग. 2 बीजगणित
ग. 2.1 स्कूली बीजगणित की आधारभूत बीजगणित संक्रियाएं (और उनका साधारण अनुप्रयोग) अर्थात (a+b)2, (a-b)2, (a+b)3, a3+b3, a2-b2, यदि a3+b3c3=3 abc इत्यादि के लिए सूत्र और प्रारम्भिक करणी (सरल निर्मेय)
ग. 2.2 रेखीय समीकरण का लेखाचित्र
ग.3 रेखागणित:
प्रारम्भिक रेखागणितीय आंकड़ों एवं वास्तविकताओं से परिचय:
ग. 3.1 त्रिकोण एवं इसके विभिन्नों केन्द्रों अर्थात केन्द्रक, केन्द्र में (in-center), लंबकेंद्र, परिकेन्द्र
ग. 3.2 त्रिकोण की समशेषता एवं समरूपता
ग. 3.3 वृत्त एवं इसकी जीवा, स्पर्शरेखा, एक वृत्त जीवाओं द्वारा अंतरित कोण, दो या अधिक वृत्तों की सामान्य स्पर्शरेखा
ग.4 क्षेत्रमिति
ग. 4.1 त्रिकोण, चतुर्भुज
ग. 4.2 नियत बहुभुज(बहुभुज के आंतरिक कोणों का योगफल)
ग. 4.3 वृत्त
ग. 4.4 सम प्रिज्म
ग. 4.5 सम वृत्तीय शंकु
ग. 4.6 सम वृत्तीय बेलन
ग. 4.7 गोला, अर्थगोला
ग. 4.8 आयताकार समान्तरषट्फलक
ग. 4.9 त्रिकोण अथवा वर्ग आधार वाला नियत सम पिरामिड
ग.5 त्रिकोणमिति:
ग. 5.1 त्रिकोणमिति (0<0<90 सहित न्यूनकोण 0 के लिए)
त्रिकोणमिति अनुपात
घात और विकिरण माप
मानक सारूप्यता जैसे Sin20+Cos20=1 आदि
ग.6 सांख्यिकीय चार्ट
तालिका एवं ग्राफ का प्रयोग
ग. 6.1 आयतचित्र
ग. 6.2 बारंबारता पॉलिजेन
ग. 6.3 दण्ड चित्र (बार-डाइग्राम)
ग. 6.4 पाई-चार्ट
सामान्य जानकारी: अभ्यर्थी के आस पास के परिवेश की सामान्य जानकारी और समाज में उनके अनुप्रयोग की जांच करने के लिए प्रश्न तैयार किए जाएंगे सामयिक घटनाओं और दिन प्रतिदिन के अवलोकन के ऐसे मामलों के ज्ञान एवं उनके वैज्ञानिक पहलू संबंधी अनुभव की जांच करने हेतु भी प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसकी जानकारी की अपेक्षा किसी शिक्षित व्यक्ति से की जा सकती है. इस परीक्षण में भारत और उसके पड़ोसी देशों के संबंध में विशेषकर इतिहास, संस्कृत, भूगोल, आर्थिक परिद्रश्य, सामान्य राज्य-व्यवस्था और वैज्ञानिक अनुसंधान से सम्बन्धित प्रश्न भी शामिल होंगे.
टिप्पणी-1: 40% और उससे अधिक की दृष्टि विकलांगता और प्रतिलिपि का विकल्प देने वाले दृष्टि विकलांग अभ्यर्थियों के लिए सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति/सामान्य जानकारी प्रश्न पत्र में मानचित्र ग्राफ/आरेख/सांख्यिकीय आँकड़े इत्यादि के कोई घटक नहीं होंगे.
टिप्पणी-2: इसके पद इस प्रश्न के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता के अनुरूप स्तर के होंगे.
(ख) डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के लिए कौशल परीक्षण
कंप्यूटर पर प्रति घंटा 8000 (आठ हज़ार) की-डिप्रेशन (Key Depression) की गति से डाटा एन्ट्री.
कंप्यूटर पर प्रति घंटा 8000 की-डिप्रेशस की गति दिए हुए मूल पद्यांश के अनुसार कंप्यूटर में सभी की-डिप्रेशन की शुद्ध प्रविष्टि के आधार पर तय की जाएगी और उक्त परीक्षण की अवधि 15 (पन्द्रह) मिनट की होगी तथा लगभग 2000-2200 स्ट्रोक/की- डिप्रेशस का अंग्रेजी में रनिंग पाठ का मुद्रित पद्यांश प्रत्येक अभ्यर्थी को दिया जाएगा जो उसकी कंप्यूटर में प्रविष्टि करेंगे.
डाटा एन्ट्री की गति संबंधी यह कौशल परीक्षण अर्हक स्वरुप का होगा. यह परीक्षण देने वाले अभ्यर्थियों को अधिसूचित किए गए केंद्र/स्थल पर ऐसे कौशल परीक्षण का आयोजन करने के लिए आयोग द्वारा प्राधिकृत एजेंसी या आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गए कंप्यूटर पर निर्धारित गति से इस परीक्षण में उत्तीर्ण होना पड़ेगा.
केवल वही अभ्यर्थी कौशल परीक्षण में उपस्थित होने के पात्र होंगें, जो परीक्षा के लिखित भाग में आयोग द्वारा उसके विवेक से यथा-निर्धारित न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करेंगें.
योग्यता सूची में अपनी स्थिति के अनुसार केवल ऐसे अभ्यर्थी ही नियुक्ति हेतु सिफारिश के पात्र होंगें जो कौशल परीक्षण में कम से कम 8000 की-डिप्रेशस प्रति घंटा की गति में अर्हता प्राप्त करेंगे.
शा.वि. अभ्यर्थियों सहित परीक्षा के लिखित भाग में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में से किसी भी अभ्यर्थी कों कौशल-परीक्षण से छूट नहीं होगी, क्योंकि कौशल परीक्षण उत्तीर्ण करना डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की नियुक्ति के लिए एक पूर्व शर्त तथा अनिवार्य योग्यता है.
टिप्पणी-I: केवल वही अभ्यर्थी कौशल परीक्षण में बुलाए जाने के पात्र होंगें, जो लिखित परीक्षा में आयोग द्वारा उसके विवेक से यथा-निर्धारित न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करेंगें.
बशर्ते कि आयोग की यह राय हो कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अपिव, भूपूसै तथा शावि श्रेणी के पर्याप्त अभ्यर्थियों कों उनके लिए आरक्षित रिक्तियों कों भरने के लिए सामान्य मानक के आधार पर कौशल परीक्षण के लिए बुलाए जाने की संभावना नहीं है, तो इन श्रेणियों अर्थात अजा, अजजा, शावि,भूपूसै तथा अपिव) के अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा मानकों में छूट देकर कौशल परीक्षण हेतु बुलाया जा सकता है.
टिप्पणी-II: आयु में प्राप्त करने के इच्छुक केन्द्रीय सरकार के सिविल कर्मचारियों को कौशल परीक्षण के समय अपने नियोक्ता/कार्यालय से प्राप्त “अनापत्ति प्रमाण-पत्र” प्रस्तुत करना होगा जिसके ना होने पर ऐसे अभ्यर्थियों को आयु में छूट का लाभ नहीं मिलेगा और उन्हें कौशल परीक्षण में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
कौशल परीक्षण आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों में या आयोग द्वारा यथा-निर्धारित अन्य केन्द्रों पर आयोजित किए जाएंगे.
(ग) अ.श्रे.लि. के लिए टंकण परीक्षा
टंकण परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी जो लिखित परीक्षा में अर्हता प्राप्त करते है.
इस प्रकार का टंकण परीक्षा केवल अंग्रेजी अथवा हिन्दी में आयोजित किया जाएगा और परीक्षा के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में अलग से कौशल परीक्षण हेतु अपनी पसन्द (विकल्प) का माध्यम दर्शाना होगा.कौशल परीक्षण आयोग अथवा आयोग द्वारा प्राधिकृत किसी एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर पर लिया जाएगा.
अंग्रेजी माध्यम का विकल्प देने वाले अभ्यर्थियों की टाइप लेखन गति 35 श.प्र.मि. और हिन्दी माध्यम का विकल्प देने वाले अभ्यर्थियों की टंकण गति 30श.प्र.मि. होनी चाहिए.
दिए गए गद्यांश को कंप्यूटर पर 10 मिनट में करने में टाइपिंग की विशुद्धता के आधार पर गति का निर्णय किया जाएगा. दृष्टि विकलांग अभ्यर्थियों (40 प्रतिशत और अधिक की विकलांगता) को 30 मिनट दिए जाएंगे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation