विविध
3 अक्टूबर
दिल्ली में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का शानदार शुभारम्भ हुआ।
4 अक्टूबर
वैज्ञानिकों ने एक दशक से जारी समुद्री जीवों की गणना पूरी की।
टेस्ट ट्यूब बेबी के जनक डा. रॉबर्ट एडवर्ड को चिकित्सा के नोबेल से सम्मानित करने की घोषणा।
5 अक्टूबर
रूसी मूल के दो वैज्ञानिकों आंद्रे जीम और कॉन्सटैंटिन नोवासेलोव को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा।
लोकप्रिय सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर ने डिक कोस्टोलो को अपना सीईओ नियुक्त किया।
6 अक्टूबर
गुजरात में लौह पुरुष सरदार पटेल की स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी दो गुनी ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा।
कर्नाटक में येद्दुयुरप्पा सरकार 19 विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद संकट में आई।
अमेरिकी वैज्ञानिक रिचर्ड हेक व दो जापानी वैज्ञानिकों ई-इर्ची नेगिशी और अकीरा सुजिकी को रसायनशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
संगीतकार ए.आर.रहमान को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा।
7 अक्टूबर
भारत ने रूस से राडार से बच निकलने वाले अत्याधुनिक 300 लडाकू विमानों को खरीदने का फैसला लिया।
अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा को फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला बताया।
पेरू के स्पेनिश भाषा के प्रसिद्घ लेखक मारिओ वर्गास ल्योसा को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
8 अक्टूबर
रूस ने अपनी तरह का पहला डिजिटल मापन प्रणाली युक्त अंतरिक्ष यान तीन यात्रियों सहित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए रवाना किया।
9 अक्टूबर
चीन के बागी नेता लीओ शाओबो को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा।
खेल
4 अक्टूबर रूस के मिखाइल यूझेनी ने मलेशियन ओपेन टेनिस के पुरूषों का सिंगल्स खिताब जीता।
5 अक्टूबर
भारत ने ऑस्ट्रलिया को एक विकेट से मात देकर मोहाली में खेला गया पहला टेस्ट मैच जीता।
7 अक्टूबर
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के पुरस्कारों में सचिन तेंदुलकर को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी व पीपुल्स च्वाइस अवार्ड से और वीरेंद्र सहवाग को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर अवार्ड से नवाजा गया। आईपीएल में हेराफेरी के विवादों में घिरे ललित मोदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने ब्लू कार्नर नोटिस जारी किया।
अर्थ
3 अक्टूबर
टाटा मोटर्स ने इटली की डिजाइनिंग और इंजीनियरिंग कंपनी ट्रिलिक्स की 80 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की।
4 अक्टूबर
फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर होम एप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी इलेक्ट्रोलक्स की ब्रांड एंबेसडर बनी।
6 अक्टूबर
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान बाम्बे स्टाक एक्सचेंज में घंटा बजाकर कारोबार की शुरुआत करने वाले पहले अभिनेता बने।
जोश टीम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation