पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न 167 पदों पर भर्ती, 2016

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी सेवाओं में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं.

Sep 12, 2016, 15:16 IST

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी सेवाओं में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 20 सितंबर, 2016 को शाम 05 बजे तक पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट http://www.punjabsssb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
 
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु पदों का विवरण:

1.    क्राफ्ट टीचर/ इंस्ट्रक्टर – 03 पद
2.    बीए/ बीएड टीचर – 10 पद
3.    जेबीटी टीचर – 08 पद
4.    भाषा टीचर (हिंदी/ पंजाबी) – 02 पद
5.    पीटीआई – 01 पद
6.    सुपरवाइजर – 94 पद
7.    वाच एंड वार्ड – 10 पद
8.    डाटा एंट्री ऑपरेटर – 39

महत्वपूर्ण तिथि:
•    ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 06 सितंबर, 2016
•    ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 20 सितंबर, 2016 को शाम 05 बजे तक
•    आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि – 23 सितंबर, 2016

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्यता मानदंड:
उम्मीदवार ने अपने पद के अनुसार किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय से मैट्रिक/ इंटरमीडिएट/ ग्रेजुएशन और जेबीटी/ बीएड/ बीटी की डिग्री प्राप्त की हो. डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर का कोर्स किया हो और पंजाबी/ अंग्रेजी की टाइपिंग की अच्छी स्पीड हो. दसवीं कक्षा तक पंजाबी भाषा पास की हो.

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न पदों के लिए वेतनमान:
1.    क्राफ्ट टीचर/ इंस्ट्रक्टर – 5910-20200+2400 ग्रेड वेतन
2.    बीए/ बीएड टीचर –10300-34800+3600 ग्रेड वेतन
3.    जेबीटी टीचर – 10300-34800+3600 ग्रेड वेतन
4.    भाषा टीचर (हिंदी/ पंजाबी) – 10300-34800+3600 ग्रेड वेतन
5.    पीटीआई – 5910-20200+2400 ग्रेड वेतन
6.    सुपरवाइजर – 10300-34800+3600 ग्रेड वेतन
7.    वाच एंड वार्ड – 5910-20200+2400 ग्रेड वेतन
8.    डाटा एंट्री ऑपरेटर – 5910-20200+2400 ग्रेड वेतन

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 06 सितंबर, 2016 से 20 सितंबर, 2016 को शाम 05 बजे तक पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट http://www.punjabsssb.gov.in पर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा (01.01.2016 के अनुसार):
•    18 – 37 वर्ष (पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार सभी आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.)

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन मैट्रिक/ इंटरमीडिएट/ ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची और योग्यता के अनुसार डिप्लोमा में प्राप्त अंकों और टाइप टेस्ट (डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद हेतु) आदि के आधार पर किया जायेगा.

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुल्क:
•    सामान्य वर्ग – 600/- रु.
•    एससी/ एसटी – 150/- रु.
•    भूतपूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित – 100/- रु.
•    अंगहीन – 300/- रु.

विशिष्ट अध्ययन सामग्री सहित इस परीक्षा की तैयारी करें.

यहां क्लिक करें.


ऑनलाइन प्रश्नों को हल कर अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें.  

यहां क्लिक करें.

इस अधिसूचना के बारे में कोई प्रश्न है? चर्चा करने के लिये यहां क्लिक करें.

यहां क्लिक करें.

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News