दुनिया के ये देश बदल चुके हैं अपना नाम, जानें

Sep 11, 2023, 09:00 IST

जी20 शिखर सम्मेलन में लोगों ने इंडिया की जगह पर भारत लिखा हुआ देखा, जिसके बाद से अटकलें तेज हो गई हैं कि भारत अपना नाम बदल रहा है। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच क्या आपको पता है कि दुनिया के कई देश अपना नाम बदल चुके हैं। इस लेख के माध्यम से हम कुछ ऐसे ही देशों के बारे में जानेंगे। 

इन देशों ने बदला अपना नाम
इन देशों ने बदला अपना नाम

हाल ही में जी20 शिखर सम्मेलन में हमें भारत का नाम इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ नजर आया है। इसके बाद यह चर्चा का विषय हो गया है कि भारत अपना नाम इंडिया से भारत रख रहा है। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

पढ़ेंः दुनिया के नक्शे में नहीं मिलेंगे ये देश, जानें कहां हैं मौजूद

 

इस बीच क्या आपको दुनिया के ऐसे देशों के नाम पता हैं, जिन्होंने अपने नाम में बदलाव किया है। आपको बता दें कि भारत से पहले भी कई देशों ने अपना नाम बदला है। इस लेख के माध्यम से हम दुनिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में जानेंगे, जिन्होंंने अपने नाम में परिवर्तन किया है। 

 

कितने देशों ने बदल दिया है नाम

दुनिया में अभी तक कुल 11 देशों ने अपना नाम बदल दिया है। इसे लेकर राजनीतिक, भूगौलिक व अन्य कूटनीतिक कारण जुड़े हुए हैं। इन देशों की सूची में कई बड़े देश भी शामिल हैं। 

 

इन देशों ने बदल दिया है नाम

थाइलैंड

थाइलैंड को आज हम इस नाम से जानते हैं, लेकिन पहला इसका नाम थाइलैंड नहीं, बल्कि सायम हुआ करता था। साल 1939 में इस देश ने अपने नाम में परिवर्तन किया। बता दें कि थाइलैंड देश अपने पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है।

 

कंबोडिया

आपने एशियाई देशों में शामिल कंबोडिया के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा। इस देश ने भी साल 1993 में अपने नाम में परिवर्तन किया था। पहले इसे डेमोक्रेटिक ऑफ कंपूचिया नाम से जाना जाता था। 

 

म्यांमार

भारत के पड़ोसी देश कहे जाने वाले म्यांमार का पुराना नाम बर्मा हुआ करता था। साल 1989 में इस देश ने अपने नाम में परिवर्तन किया और नया नाम म्यांमार रखा। 

 

पढ़ेंः जानें कहां है दुनिया का अनोखा गांव, जहां महीनों तक सोते रहते हैं लोग

 

नीदरलैंड

आपने नीदरलैंड देश के बारे में भी सुना और पढ़ा होगा। इस देश को पहले हम हॉलैंड के नाम से जानते थे। बाद में इसने 2020 में अपने नाम में परिवर्तन किया और यह नीदरलैंड हो गया। 

 

आयरलैंड

आयरलैंड एक यूरोपीय देश है, जिसे हम पहले आयरिश फ्री स्टेट के नाम से जानते थे, लेकिन साल 1937 में इस देश ने अपने नाम में बदलाव किया और यह आयरलैंड हो गया। 

 

श्रीलंका

भारत के पड़ोसी देश यानि श्रीलंका, जो कि कूटनीतिक महत्व भी रखता है। यह देश पहले सिलोन के नाम से जाना जाता था, लेकिन साल 2011 में इस देश ने अपने नाम में बदलाव किया। 

 

नॉर्थ मैसिडोनिया

दुनिया का यह देश पहले द रिपब्लिक ऑफ मैसिडोनिया के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2019 में इस देश ने अपने नाम में बदलाव किया और यह नॉर्थ मैसिडोनिया के नाम से जाने जाना लगा। 

 

इस्वाटिनी

दुनिया का इस्वाटिनी देश पहले स्वाजीलैंड के नाम से जाना था, लेकिन साल 2018 में इस देश ने अपने नाम में बदलाव किया। 

 

जिंबाब्वे

वर्तमान में इस देश के बारे में अमूमन सभी लोग जानते हैं, लेकिन पहले इसे रोडिसिया के नाम से जाना जाता था। साल 1980 में इस देश ने अपने नाम में बदलाव किया। 

 

चेकिया

चेकिया पुराने समय में चेक रिपब्लिक के नाम से जाना जाता था, लेकिन 1993 में इस देश का नाम बदल गया। यह एक यूरोपीय देश है। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Red City’, जानें

पढ़ेंः शहर और गांव के नाम क्यों जुड़ा होता है ‘गंज’, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News