भारत के उत्तर में जब भी देशी खान-पान और लहलहाती फसलों की बात होती है, तो इसमें हरियाणा का नाम भी प्रमुख राज्यों में शामिल किया जाता है। देश का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
इस राज्य को हम खिलाड़ियों का राज्य भी कहते हैं। क्योंकि, हर साल यहां से निकलने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराते हैं। हरियाणा के प्रत्येक जिले की अपनी खास पहचान है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का कौन-सा जिला सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला है? यदि नहीं, तो इस लेख में हम इस बारे में जानेंगे।
कब हुआ था हरियाणा का गठन
हरियाणा पहले पंजाब राज्य का भाग हुआ करता था। साल 1966 में एक नवंबर को इसे पंजाब से अलग कर 17वें राज्य के रूप में गठित किया गया था। हालांकि, पंजाब और हरियाणा, दोनों की राजधानी चंडीगढ़ ही है।
हरियाणा में कुल जिले और मंडल
हरियाणा राज्य कुल 44, 212 वर्ग किलोमीटर में है, जो कि पूरे भारत के करीब 1.6 फीसदी हिस्से पर है। यह राज्य देश का 20वां सबसे बड़ा राज्य है। यहां कुल 6 मंडल हैं, जिनमें कुल 22 जिले आते हैं। इन मंडलों में कुल 73 उपमंडल हैं, जिनमें कुल 93 तहसील हैं। राज्य में कुल 10 नगर निगम हैं। साथ ही, यहां कुल 90 विधानसभा सीटें, 10 लोक सभा सीटें और 5 राज्य सभा सीटें हैं।
हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
हरियाणा का सबसे बड़ा जिला सिरसा है, जो कि 4277 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह फरीदाबाद जिला है। यह जिला कुल 742.9 वर्ग किलोमीटर में है।
इन चार दिशाओं के लिए जाने जाते हैं ये जिले
हरियाणा के चार जिले अपनी चार दिशाओं के लिए जाने जाते हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला यमुनानगर है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला पंचूकला है। सबसे दक्षिणी जिले की बात करें, तो यह नूंह है, तो सबसे पश्चिमी जिला सिरसा है।
क्या होता है लिंगानुपात
अब हम यह जान लेते हैं कि लिंगानुपात क्या होता है। आपको बता दें कि किसी भी जनसंख्या में पुरुष और महिलाओं के अनुपात को लिंगानुपात कहा जाता है।
हरियाणा का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला
हरियाणा के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले की बात करें, तो यह नूंह है, जिसे हम मेवात के नाम से भी जानते हैं। साल 2011 में यहां का लिंगानुपात 907 दर्ज किया गया था। वहीं, पूरे राज्य का लिंगानुपात 879 दर्ज किया गया था।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः दुनिया के इन तीन देशों में सबसे अधिक होता है सोने का उत्पादन, देखें लिस्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation