डॉ. वीरेंद्र कुमार पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Jun 13, 2019, 12:16 IST

डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक भाजपा के एक प्रमुख नेता और सागर, मध्यप्रदेश से हैं. वर्तमान में, वह 17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर हैं. बचपन से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे और सागर जिले के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (A.B.V.P.) के संयोजक बने. आइये वीरेंद्र कुमार खटीक के बारे में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी को हल करते हैं जो आपको उनके बारे में अधिक जानने में मदद करेगी.

Dr. Virendra Kumar: 10 GK Questions and Answers
Dr. Virendra Kumar: 10 GK Questions and Answers

वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए हैं. वह महिला और बाल विकास मंत्रालय (मेनका गांधी की अध्यक्षता में) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री है. वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं और आज भी जब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाते हैं तो स्कूटर पर ही जगहों पर जाना पसंद करते हैं और आमतौर पर पद से जुड़े सभी प्रकार के सुरक्षा प्रावधानों से दूर रहते हैं. वीरेंद्र कुमार खटीक से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर इस प्रकार हैं:

1. वीरेंद्र कुमार खटीक किस निर्वाचन क्षेत्र से संबंध रखते हैं?
A. सागर
B. टीकमगढ़
C. बालाघाट
D. मुरैना
Ans. B
व्याख्या:
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से वीरेंद्र कुमार 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए हैं.

2. वीरेंद्र कुमार 11वीं लोकसभा के लिए कब चुने गए थे?
A. 1995
B. 1996
C. 1997
D. 1998
Ans. B
व्याख्या:
वीरेंद्र कुमार 1996 में मध्य प्रदेश के सागर निर्वाचन क्षेत्र से 11वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे.

3. डॉ॰ वीरेंद्र कुमार खटीक का जन्म कब हुआ?
A. 20 फरवरी, 1954
B. 27 फरवरी, 1954
C. 20 फरवरी, 1955
D. 27 फरवरी, 1955
Ans. B
व्याख्या: डॉ॰ वीरेंद्र कुमार खटीक
का जन्म 27 फरवरी, 1954 को सागर, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था.

4. वीरेंद्र कुमार खटीक ने अपने करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (A.B.V.P.) के संयोजक के रूप में कब की थी?
A. 1977-79
B. 1979-82
C. 1982-84
D. 1987-89
Ans. A
व्याख्या:
वीरेंद्र कुमार ने 1977-79 में मध्य प्रदेश के जिला सागर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (A.B.V.P.) के संयोजक के रूप में अपना करियर शुरू किया.

5. वीरेंद्र कुमार खटीक के शौक (hobbies) निम्नलिखित में से कौन से हैं?
A. हॉकी
B. कबड्डी
C. शतरंज
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
व्याख्या:
उनके शौक हॉकी, कबड्डी, शतरंज और क्रिकेट हैं. वास्तव में उन्होंने स्कूल स्तर पर कई दौड़ प्रतियोगिताओं में 100 मीटर और 200 मीटर में कई पुरस्कार भी जीते हैं.

मनोहर पर्रिकर की जीवनी: परिवार, शिक्षा, राजनीतिक जीवन, पुरस्कार

6. वीरेंद्र कुमार खटीक राजनीति में कब शामिल हुए?
A. 1979
B. 1980
C. 1981
D. 1982
Ans. D
व्याख्या:
वीरेंद्र कुमार खटीक 1982 में राजनीति में शामिल हुए और तब से राष्ट्रीय, राज्य, स्थानीय आंदोलनों और बी.जे.पी. द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रमों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे.

7. वीरेंद्र कुमार खटीक ने निम्नलिखित में से किस देश का दौरा किया?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. चीन
C. थाईलैंड
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
व्याख्या:
वीरेंद्र कुमार खटीक द्वारा दौरा किए गए देश हैं: ऑस्ट्रेलिया, चीन, मंगोलिया और थाईलैंड.

8. वीरेंद्र कुमार खटीक किस प्रकार की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं?
A. गौशाला का प्रबंधन और कार्य
B. जाति और वर्ग की बाधाओं को दूर करने के लिए रचनात्मक कार्य में युवाओं को संलग्न करना.
C. अनाथालयों और deaf and dumb स्कूलों का विकास
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
व्याख्या:
वीरेंद्र कुमार खटीक द्वारा की गई सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ हैं: बारीकी से गौशाला के सफल प्रबंधन और कार्यप्रणाली से जुड़े हैं, गौ रक्षा के लिए गौ-सेवा संघ संस्था, सागर, मध्य प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभाई; युवाओं को जाति और वर्ग की बाधाओं को दूर करने और अनाथालयों और deaf and dumb और वृद्धाश्रमों के विकास के लिए रचनात्मक कार्यों में संलग्न रहे हैं.

9. किस अधिनियम के तहत वीरेंद्र कुमार खटीक 16 महीने के लिए सागर और जबलपुर जेल गए.
A. जेल अधिनियम 1984
B. जेल अधिनियम 1955
C. आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (MISA) का रखरखाव
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. C
व्याख्या:
1972 में आपातकाल लगाने के विरोध में आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (MISA) के तहत वीरेंद्र कुमार खटीक 16 महीने तक सागर और जबलपुर जेलों में रहे.

10. वीरेंद्र कुमार खटीक:
A. राष्ट्रीय सुरक्षा बोर्ड के सदस्य रहे हैं.
B. बच्चों के संसदीय मंच के सदस्य रहे हैं.
C. परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे हैं.
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
व्याख्या:
वह परामर्शदात्री समिति के सदस्य, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण पर समिति के सदस्य, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस पर स्थायी समिति के सदस्य, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के सदस्य, बच्चों के संसदीय मंच के सदस्य इत्यादि.

भारत के लोकसभा अध्यक्षों की सूची

जानिये कैसे तय होता है कि लोक सभा में कौन सांसद कहाँ बैठेगा?

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News