उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला है इलेक्ट्रॉनिक सिटी, जानें
उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति और समृद्ध इतिहास वाला राज्य है। यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि राज्य को भी विशेष राज्य बनाने में सहयोग करते हैं। ऐसे में आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला इलेक्ट्रॉनिक सिटी के रूप में भी जाना जाता है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का इतिहास भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों के साथ जुड़ा हुआ है। यहां की सांस्कृतिक विरासत, अनूठी परंपराएं और ऐतिहासिक स्थल इसे अन्य राज्यों से अलग बनाते हैं। ऐसे में हर साल यहां बड़ा संख्या में देशी-विदेशी सैलानी अलग-अलग जिलों का रूख करते हैं।
यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेष पहचान है, जिससे राज्य को भी विशेष पहचान स्थापित करने में सहयोग मिला है। इस कड़ी में आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला इलेक्ट्रॉनिक सिटी के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश को पूर्व में उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। बाद में ब्रिटिशों ने इसका नाम बदलकर उत्तर-पश्चिम आगरा एवं अवध प्रांत कर दिया। हालांकि, इसका नाम एक बार फिर बदला गया और इस बार यह संयुक्त प्रांत आगरा एवं अवध हो गया। वहीं, 1937 से यह सिर्फ संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाने लगा। अंत में इसका नाम आजादी के बाद 1950 में उत्तर प्रदेश कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। राज्य में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके अतिरिक्त यहां 75 जिला पंचायत, 351 तहसील, 17 नगर निगम, 200 नगर पालिक परिषद्, 28 क्षेत्र विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण हैं।
कौन-सा जिला है इलेक्ट्रॉनिक सिटी
अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला इलेक्ट्रॉनिक सिटी के रूप में भी जाना जाता है, तो आपको बता दें कि यह नोएडा है।
क्यों कहा जाता है इलेक्ट्रॉनिक सिटी
उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में ताइवान, जापान और दक्षिण कोरिया जैसी कंपनयिों के लिए इलेक्ट्रॉनिक हब को तैयार करने की योजना थी। इसके तहत यहां एक इलेक्ट्रॉनिक हब तैयार करना था। ऐसे में यहां कई प्रमुख आईटी कंपनियों ने अपने कार्यालय भी बनाए हैं। कुछ बड़ी कंपनियों ने यहां निवेश भी किया है। साथ ही दिल्ली मेट्रो का एक स्टेशन का नाम भी इलेक्ट्रॉनिक सिटी रखा गया है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले में हैं सबसे अधिक पढ़े-लिखे पुरुष, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.