पाल राजवंश पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Sep 6, 2018, 18:31 IST

पाल राजवंश मध्यकालीन भारत का एक महत्वपूर्ण राजवंश था। इस इस राजवंश ने बिहार और अखण्डित बंगाल पर लगभग 750 ई से 1174 ई तक शासन किया था। इस लेख में हमने पाल राजवंश पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

GK Questions and Answers on the Pala Dynasty
GK Questions and Answers on the Pala Dynasty

पाल राजवंश मध्यकालीन भारत का एक महत्वपूर्ण राजवंश था। इस इस राजवंश ने बिहार और अखण्डित बंगाल पर लगभग 750 ई से 1174 ई तक शासन किया था। इस राजवंश का साम्राज्य कन्नौज, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर भारत तक फैला हुआ था।

1. पाल राजवंश के संस्थापक कौन था?

A. गोपाल प्रथम

B. धर्मपाल

C. देवपाल

D. उपरोक्त सभी

Ans: A

व्याख्या: पाल राजवंश स्थापना गोपाल ने आठवीं शताब्दी के मध्य में किया था। इसलिए, A सही विकल्प है।

2. निम्नलखित में से किस पाल शासक के शासनकाल में, रामचरित्र को लिख गया था जिसमे यह उल्लेख किया गया था कि पाला राजवंश सौर राजवंश के वंशज थे?

A. देवपाल

B. धर्मपाल

C. गोपाल प्रथम

D. महेन्द्रपाल

Ans: C

व्याख्या: गोपाल प्रथम गौड़ (उत्तरी बंगाल) पाल वंश का प्रथम राजा तथा बंगाल और बिहार पर लगभग चार शताब्दी तक शासन करने वाले पाल वंश का संस्थापक था। इसी के शासनकाल में, रामचरित्र को लिख गया था जिसमे यह उल्लेख किया गया है कि पाला राजवंश सौर राजवंश के वंशज थे। इसलिए, C सही विकल्प है।

3. निम्नलिखित में से किसने नालंदा विश्वविद्यालय को पुनःस्थापित किया था और विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?

A. देवपाल

B. धर्मपाल

C. गोपाल प्रथम

D. महेन्द्रपाल

Ans: B

व्याख्या: धर्मपाल पाल वंश के गोपाल प्रथम का पुत्र एवं उत्तराधिकारी व एक योग्यतम शासक था।उसने 'महाराजाधिराज', 'परमेश्वर' और 'परभट्टारक' जैसी उपाधियाँ धारण की थीं।उसने प्रसिद्ध विक्रमशिला विश्वविद्यालय और नालन्दा विश्वविद्यालय को पुनःस्थापित किया थी। इसलिए, B सही विकल्प है।

चालुक्य राजवंश पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

4. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

I. उसे 'परमसौगात' कहा गया है।

II. उसने 'नगरहार' के प्रसिद्ध विद्धान 'वीरदेव' को 'नालन्दा विश्वविद्यालय' का प्रधान आचार्य नियुक्त किया था।

उपरोक्त में से कौन सा कथन देवपाल के सन्दर्भ में सही है?

A. Only I

B. Only II

C. Both I and II

D. Neither I nor II

Ans: C

व्याख्या: देवपाल धर्मपाल का पुत्र एवं पाल वंश का उत्तराधिकारी था। उसने अपने शासनकाल में 'नगरहार' के प्रसिद्ध विद्धान 'वीरदेव' को 'नालन्दा विश्वविद्यालय' का प्रधान आचार्य नियुक्त किया था। वह बौद्ध धर्म को मानता था  इसलिए उसे 'परमसौगात' कहा गया है। इसलिए, C सही विकल्प है।

5. निम्नलिखित में से किस पाला शासक का नाम जगजीवनपुर तांबे की प्लेट पर देवपाला के पुत्र के रूप में और शुरापाल प्रथम के छोटे भाई का उल्लेख किया गया है?

A. महेंद्रपाल

B. देवपाल

C. नारायणपाल

D. विग्रहपाल प्रथम

Ans: A

व्याख्या: महेंद्रपाल एक ऐसा पाल राजवंश का शासक था जिसका नाम जगजीवनपुर तांबे की प्लेट पर देवपाला के पुत्र के रूप में और शुरापाल प्रथम के छोटे भाई का उल्लेख किया गया है। इसलिए, A सही विकल्प है।

6. निम्नलिखित में से किस के शासन में वेरेन्द्री में सोमापुरी और पहाहरपुर में विहार को बनवाया गया था?

A. महेन्द्रपाल

B. धर्मपाल

C. नारायणपाल

D. विग्रहपाल प्रथम

Ans: B

व्याख्या: धर्मपाल पाल वंश के गोपाल प्रथम का पुत्र एवं उत्तराधिकारी व एक योग्यतम शासक था। इन्ही के शासनकाल में वेरेन्द्री में सोमापुरी और पहाहरपुर में विहार को बनवाया गया था। इसलिए, B सही विकल्प है।

पाण्ड्य राजवंश पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

7. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

I. 'नारायणपाल' अभिलेख में उसे उचित कर लगाने वाला अर्थात् सबसे साथ समान व्यवहार करने वाला (समकर) कहा गया है।

II. 'संध्याकर नंदी' ने अपने विलक्षण काव्य ग्रंथ में रामपाल की उपलब्धियों का वर्णन किया है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन रामपाल के सन्दर्भ में सही है?

A. Only I

B. Only II

C. Both I and II

D. Neither I nor II

Ans: B

व्याख्या: रामपाल बंगाल तथा बिहार का 14वाँ पाल वंशीय शासक था। 'संध्याकर नंदी' ने अपने विलक्षण काव्य ग्रंथ 'रामपालचरित' में रामपाल की उपलब्धियों का वर्णन किया है। 'नारायणपाल' अभिलेख में धर्मपाल के उचित कर लगाने वाला अर्थात् सबसे साथ समान व्यवहार करने वाला (समकर) कहा गया है। इसलिए, B सही विकल्प है।

8. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

I. जावा के शैलेन्द्र वंशी शासक 'वालपुदेव' के अनुरोध पर देवपाल ने उसे बौद्ध विहार बनवाने के लिए पाँच गाँव दान में दिया थे।

II. 'बादल स्तम्भ' अनुसार उसने उत्कलों और हूणों को हराया था

उपरोक्त में से कौन सा कथन देवपाल के सन्दर्भ में सही है?

A. Only I

B. Only II

C. Both I and II

D. Neither I nor II

Ans: D

व्याख्या: 'बादल स्तम्भ' पर उत्कीर्ण लेख इस बात का दावा करता है कि देवपाल ने, "उत्कलों की प्रजाति का सफाया कर दिया था, हूणों का धमण्ड खण्डित किया और द्रविड़ तथा गुर्जर शासकों के मिथ्याभिमान को ध्वस्त कर था"। जावा के शैलेन्द्र वंशी शासक 'वालपुदेव' के अनुरोध पर देवपाल ने उसे बौद्ध विहार बनवाने के लिए पाँच गाँव दान में दिया थे। । इसलिए, D सही विकल्प है।

9. निम्नलिखित में से किसके काल में प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान् 'अतिशा' (दीपशंकर श्रीज्ञान) ने तिब्बत के शासकों के निमंत्रण पर अपने शिष्यों सहित वहाँ की यात्रा की थी?

A. गोपाल प्रथम

B. देवपाल

C. गोपाल तृतीय

D. नयपाल

Ans: D

व्याख्या: नयपाल बिहार और बंगाल के पाल वंश के शासक महीपाल का पुत्र और उत्तराधिकारी था। इसी के शासनकाल में प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान् 'अतिशा' (दीपशंकर श्रीज्ञान) ने तिब्बत के शासकों के निमंत्रण पर अपने शिष्यों सहित वहाँ की यात्रा की थी। इसलिए, D सही विकल्प है।

10. निम्नलिखित में से किस शासक का नाम बादल स्तंभ शिलालेख से जुड़ा है?

A. नारायणपाल

B. गोपाल द्वितीय

C. विग्रहपाल

D. महिपाल प्रथम

Ans: A

व्याख्या: नारायणपाल पाल वंश के विग्रहपाल का पुत्र और उत्तराधिकारी था। बादल स्तंभ शिलालेख में इसका नाम का उल्लेख किया गया है। इसलिए, A सही विकल्प है।

1000+ भारतीय इतिहास पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News