पल्लव राजवंश पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Feb 29, 2020, 11:37 IST

दक्षिण भारत में कृष्णा और गोदावरी नदियों के बीच के प्रदेश में पल्लव वंश के राज्य की स्थापना हुई थी। कांची के पल्लव वंश के विषय में प्राथमिक जानकारी हरिषेण की 'प्रयाग प्रशस्ति' एवं ह्वेनसांग के यात्रा विवरण से मिलती है। संभवतः पल्लव लोग स्वतंत्र राज्य स्थापित करने के पूर्व सातवाहनों के सामन्त थे। इनके प्रारम्भिक अभिलेख प्राकृत भाषा में एवं बाद में संस्कृत में मिले है।

GK Questions and Answers on the Pallavas Dynasty HN
GK Questions and Answers on the Pallavas Dynasty HN

इस लेख में हमने पल्लव राजवंश पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

1. निम्नलिखित में से किसने पल्लव राजवंश की स्थापना की थी?

A. सिम्हाविष्णु

B. महेन्द्रवर्मन I

C. नरसिम्हावर्मन I

D. महेंद्रवर्मन II

Ans: A

व्याख्या: पल्लव राजवंश की स्थापना सिम्हाविष्णु (575-600 ई.) ने किया था। इसलिए, A ही सही विकल्प है।   

2. तमिलनाडु में स्थित पुडुकोट्टई की तिरुकोकर्णम, कोकरनेश्वर मंदिर और पल्लवारम की पांच-सेल वाले गुफा मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?

A. सिम्हाविष्णु

B. महेन्द्रवर्मन I

C. नरसिम्हावर्मन I

D. महेंद्रवर्मन II

Ans: B

व्याख्या: महेन्द्रवर्मन I ने तमिलनाडु में स्थित पुडुकोट्टई की तिरुकोकर्णम, कोकरनेश्वर मंदिर और पल्लवारम की पांच-सेल वाले गुफा मंदिर का निर्माण करवाया था। इसलिए, B ही सही विकल्प है।   

3. निम्नलिखित में से किस पल्लव राजा के शासन काल में चीनी यात्री ह्वेनसांग 640 . में कांची आया था।  

A. सिम्हाविष्णु

B. महेन्द्रवर्मन I

C. नरसिम्हावर्मन I

D. महेंद्रवर्मन II

Ans: C

व्याख्या: नरसिम्हावर्मन I के शासन काल में चीनी यात्री ह्वेनसांग 640 ई. में कांची गया था। इसलिए, C ही सही विकल्प है। 

सातवाहन वंश के शासकों से जुड़े तथ्यों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

4. निम्नलिखित में से किस पल्लव राजा की हत्या चालुक्य राजा विक्रमादित्य II ने की थी?

A. नरसिम्हावर्मन II

B. नंदिवर्मन II

C. दंतिवर्मन

D. परमेश्वरवर्मन II

Ans: D

व्याख्या: चालुक्यों के उलचल- अभिलेख से ज्ञात होता है कि, चालुक्य राजा विक्रमादित्य द्वितीय ने गंग शासक दुर्विनीत ऐरयप्प की सहायता से पल्लव नरेश परमेश्वर वर्मन द्वितीय पर आक्रमण कर उसे परास्त कर दिया और फिर उसकी हत्या कर दिया था। इसलिए, D ही सही विकल्प है। 

5. निम्नलिखित में से किसने बैकुंठ पेरुमल मंदिर बनवाया?

A. नरसिम्हावर्मन II

B. नंदिवर्मन II

C. दंतिवर्मन

D. परमेश्वरवर्मन II

Ans: B

व्याख्या: बैकुंठ पेरुमल मंदिर तमिलनाडु राज्य के कांचीपुरम शहर में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित है। 7वीं शताब्दी में पल्लव के राजा नंदि वर्मन द्वितीय बैकुंठ पेरुमल मंदिर का निर्माण करवाया था। इसलिए, B ही सही विकल्प है।

6. कांचीपुरम किस राजवंश की राजधानी नहीं थी?

A. चोल

B. पल्लव

C. विजयनगर

D. उपरोक्त सभी

Ans: C

व्याख्या: कांचीपुरम प्राचीन चोल और पल्लव राजाओं की राजधानी थी। मंदिरों के अतिरिक्त यह शहर हैंडलूम इंडस्ट्री और खूबसूरत रेशमी साड़ियों के लिए सर्वविख्यात है। विजयनगर साम्राज्य के अवशेष आधुनिक कर्नाटक राज्य में हम्पी शहर के निकट पाये गये हैं और इसलिए कुछ इतिहासकारों की माने तो इसी शहर के आस-पास, इसकी राजधानी थी। इसलिए, C ही सही विकल्प है।

गुप्तोत्तर काल पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

7. निम्नलिखित में से किस पल्लव राजा को ममलन (महान पहलवान) बोला जाता था और मंदिरों का शहर महाबलीपुरम का नाम उनके नाम पर रखा गया था?

A. नरसिम्हावर्मन II

B. नंदिवर्मन II

C. दंतिवर्मन

D. परमेश्वरवर्मन II

Ans: A

व्याख्या: नरसिम्हावर्मन II को  ममलन (महान पहलवान) बोला जाता था और मंदिरों का शहर महाबलीपुरम का नाम इन्ही के नाम पर रखा गया था। इसलिए, A ही सही विकल्प है।

8. महेंद्रवर्मन I के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथन (नों) पर विचार करें।

I. महेन्द्र वर्मन प्रथम ने सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ रुद्राचार्य के निर्देशन में संगीत का अध्ययन किया था।

II. महेन्द्र वर्मन प्रथम ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत में आडम्बरयुक्त मंदिरों के स्थान पर सीधी-सादी आकर्षक शैल मण्डप वास्तु शैली प्रोत्साहित किया था।

Code:

A. Only I

B. Only II

C. Both I and II

D. Neither I nor II

Ans: C

व्याख्या: महेन्द्र वर्मन प्रथम (600-30ई.) सिंह विष्णु का पुत्र एवं उत्तराधिकारी था। इन्होने ने सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ रुद्राचार्य के निर्देशन में संगीत का अध्ययन किया था। इन्होने ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत में आडम्बरयुक्त मंदिरों के स्थान पर सीधी-सादी आकर्षक शैल मण्डप वास्तु शैली को प्रोत्साहित किया था। इसलिए, C ही सही विकल्प है। 

9. कांचीपुरम में कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?

A. नरसिम्हावर्मन II

B. महेंद्रवर्मन II

C. महेंद्रवर्मन I

D. परमेश्वरवर्मन II

Ans: A

व्याख्या:  कैलाशनाथ मंदिर, कांचीपुरम में स्थित एक हिन्दू मंदिर है। इस मंदिर को आठवीं शताब्दी में पल्लव वंश के राजा नरसिम्हावर्मन II (राजसिम्हा) ने अपनी पत्नी की प्रार्थना पर बनवाया था। मंदिर के अग्रभाग का निर्माण राजा के पुत्र महेन्द्र वर्मन III के करवाया था। इसलिए, A ही सही विकल्प है। 

10. निम्नलिखित का मिलान करे:

a. नंदीवर्मन II            1. कुट्टीयट्टम और चकीयर कुथू

b. नंदीवर्मन III           2. सियाम और मलाया के साथ व्यापार संपर्क

c. परमेश्वरवर्मन II        3. पल्लव राजवंश की सिमविष्णु वंश का अंतिम शासक

d. नरसिंहवर्मन I          4. ह्वेनसांग

Code:

     a   b   c   d

A. 1   2   3   4

B. 4   3   2   1

C. 3   1   2   4

D. 1   2   4   3

Ans: A

व्याख्या: सही मिलान नीचे दिया गया है:

नंदीवर्मन II  - कुट्टीयट्टम और चकीयर कुथू

नंदीवर्मन III - सियाम और मलाया के साथ व्यापार संपर्क

परमेश्वरवर्मन II - पल्लव राजवंश की सिमविष्णु वंश का अंतिम शासक

नरसिंहवर्मन I  - ह्वेनसांग

इसलिए, A ही सही विकल्प है।

1000+ भारतीय इतिहास पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News