जब पानी एक अपेक्षाकृत व्यापक धारा या नदी से किसी ऊँचे स्थान से नीचे गिरता है तो उसे जलप्रपात कहते हैं। इनकी उत्पत्ति दो प्रकार से होती है- प्राकृतिक जलप्रपात तथा कृत्रिम जलप्रपात। प्राचीन समय से ही प्रपातों से अनेक लाभ उठाए जा रहे हैं। सर्वप्रथम प्रपातों द्वारा पनचक्की चलाने का प्रचलन हुआ।
1. डुडुमा जलप्रपात निम्न में से किस नदी पर स्थित हैं?
A. मचकुंड नदी
B. नर्मदा नदी
C. गोदावरी नदी
D. कालाहांडी नदी
Ans: A
Explanation: डुडुमा जलप्रपात, 175 मीटर (574 फीट) ऊँचा, उड़ीसा के कोरपुत जिले में मचकुंड नदी पर स्थित है। इसलिए, A सही विकल्प है।
2. नीनाई जलप्रपात निम्नलिखित में से किस नदी के जलक्षेत्र पर स्थित हैं?
A. ताप्ती नदी
B. गोदावरी नदी
C. नर्मदा नदी
D. चम्बल नदी
Ans: C
Explanation: नीनाई भारत के गुजरात राज्य में नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा तालुका में एक झरना है। यह जलप्रपात नर्मदा नदी के जलक्षेत्र पर स्थित हैं। इसलिए, C सही विकल्प है।
3. निम्नलिखित में से कौन सा जलप्रपात बीहर नदी पर स्थित है, जो टोंस नदी की सहायक नदी है?
A. चचाई जलप्रपात
B. दुधसागर जलप्रपात
C. हेबबे जलप्रपात
D. पेबल जलप्रपात
Ans: A
Explanation: चचाई जलप्रपात रीवा, मध्य प्रदेश से उत्तर की ओर 45 कि.मी. की दूरी पर सिरमौर तहसील में स्थित है। यह प्रपात बीहर नदी द्वारा निर्मित होता है। इसलिए, A सही विकल्प है।
4. अब्बे जल प्रपात निम्नलिखित में से किस भौगोलिक निकटता में स्थित हैं?
A. पश्चिमी घाट
B. पूर्वी घाट
C. हिमालय
D. नीलगिरि पर्वत
Ans: A
Explanation: अब्बे जल प्रपात कर्नाटक के कोडगु जिला के मुख्यालय मदिकेरी के निकट स्थित है। यह जल प्रपात भारत के पश्चिमी घाट के भौगोलिक निकटता में स्थित हैं। इसलिए, A सही विकल्प है।
5. निम्नलिखित में से कौन सा जलप्रपात हिमाचल प्रदेश में लेह-मनाली राजमार्ग पर स्थित है?
A. राहला जलप्रपात
B. दूधसागर जलप्रपात
C. हेब्बे जलप्रपात
D. पेबल जलप्रपात
Ans: A
Explanation: राहला जलप्रपात हिमाचल प्रदेश में स्थित एक जलप्रपात है। यह जलप्रपात मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनाली से 20 किलोमीटर की दूरी पर देवदार और भूर्ज के वृक्षो से बने घने जंगलो में स्थित है। इसलिए, A सही विकल्प है।
भारत के जलप्रपातों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सेट 1
6. निम्नलिखित में से कौन सा जलप्रपात कर्नाटक में अग्नाशिनी नदी पर स्थित है?
A. राहला जलप्रपात
B. उन्चाल्ली जलप्रपात
C. चचाई जलप्रपात
D. हेब्बे जलप्रपात
Ans: B
Explanation: उन्चाल्ली जलप्रपात कर्नाटक में अग्नाशिनी नदी पर स्थित है। जुवारी नदी को आन्तरिक क्षेत्रों में अघनाशिनी नाम से भी जाना जाता है। इसलिए, B सही विकल्प है।
7. लोध जलप्रपात निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
A. मचकुंड नदी
B. मंडावी नदी
C. बुढ़ा नदी
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: C
Explanation: लोध जलप्रपात झारखण्ड राज्य के लातेहार ज़िले में स्थित है। बुढ़ा नदी पर अवस्थित होने के कारण इसे बुढ़ा घाघ बोला जाता हैं। इसलिए, C सही विकल्प है।
8. कटकी जलप्रपात निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित हैं?
A. तमिलनाडु
B. आंध्र प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. मध्य प्रदेश
Ans: B
Explanation: आंध्र प्रदेश में बोर्रा गुफाओं के पास कटिकी जलप्रपात स्थित है। यह अरकू में सबसे अच्छे जलप्रपातों में से एक है और प्रसिद्ध अरकू पर्यटन स्थलों में भी है। इसलिए, B सही विकल्प है।
9. तालकोना जलप्रपात, आंध्र प्रदेश का सबसे ऊँचा जलप्रपात निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है?
A. चित्तूर
B. विशाखापट्टनम
C. कुरनूल
D. गुंटूर
Ans: A
Explanation: तालकोना जलप्रपात आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। यह 270 फ़ीट ऊँचा है जो आंध्र प्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात है। यह सिध्देश्वर स्वामी मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है, जो जलप्रपात के निकट है। इसलिए, A सही विकल्प है।
10. चित्रकूट जलप्रपात निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित हैं?
A. झारखंड
B. छत्तीसगढ़
C. उत्तर प्रदेश
D. बिहार
Ans: B
Explanation: चित्रकूट या चित्रकोट जलप्रपात सभी मौसम में छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर ज़िले में इन्द्रावती नदी पर स्थित एक सुंदर जलप्रपात है। इसलिए, B सही विकल्प है।
भारत के प्रमुख अंतर्राज्जीय जल विवादों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation