भारतीय सेना पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

भारतीय सेना को वर्तमान संरचना आजादी के बाद प्राप्त हुई थी. अब तक 30 लोगों ने भारतीय सेनाध्यक्ष के रूप में काम किया है. 1947 से लेकर 1955 तक जिन चार लोगों ने भारतीय सेनाप्रमुख के रूप में काम किया था, उन्हें कमांडर-इन-चीफ कहा जाता था. 1955 के बाद से सेनाप्रमुख को सेनाध्यक्ष कहा जाने लगा. इस लेख में हम भारतीय सेना की संरचना और विभिन्न कमानों की जानकारी पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दे रहे हैं जो विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है.
1. भारतीय सेना की स्थापना कब हुई थी?
A. 1895
B. 1900
C. 1905
D. 1947
Ans. A
2. वर्तमान में भारतीय सेना की कितनी कमान कार्यरत हैं?
A. 8
B. 5
C. 6
D. 7
Ans. D
3. भारतीय सेना की पूर्वी कमान का मुख्यालय कहां है?
A. दीमापुर
B. कोलकाता
C. गुवाहाटी
D. गंगटोक
Ans. B
4. भारतीय सेना की उत्तरी कमान का मुख्यालय कहां है?
A. ऊधमपुर
B. पठानकोट
C. श्रीनगर
D. जम्मू
Ans. A
5. भारतीय सेना की पश्चिमी कमान का मुख्यालय कहां है?
A. अम्बाला
B. पटियाला
C. चंडीगढ़
D. जयपुर
Ans. C
6. भारतीय सेना की दक्षिणी कमान का मुख्यालय कहां है?
A. चेन्नई
B. मैसूर
C. मुंबई
D. पुणे
Ans. D
7. भारतीय सेना की दक्षिण-पश्चिमी कमान का मुख्यालय कहां है?
A. ग्वालियर
B. भोपाल
C. बीकानेर
D. जयपुर
Ans. D
8. भारतीय सेना की ट्रेनिंग कमान का मुख्यालय कहां है?
A. हैदराबाद
B. शिमला
C. मथुरा
D. आगरा
Ans. B
9. भारतीय सेना की सबसे छोटी इकाई को क्या कहा जाता है?
A. बटालियन
B. कंपनी
C. प्लाटून
D. सेक्शन
Ans. D
10. भारतीय सेना के वर्तमान सेनाध्यक्ष कौन हैं?
A. अरूप राहा
B. आर. के. धोवन
C. दलबीर सिंह सुहाग
D. बिपीन रावत
Ans. D
आधुनिक तकनीक पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी