Jharkhand Cabinet Ministers List: हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) गठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है. झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 में से 56 सीटें जीतने के बाद JMM ने सात, कांग्रेस ने चार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक मंत्री पद पर सहमति बनाई है. CPI (ML) लिबरेशन सरकार में शामिल नहीं होगी लेकिन बाहर से समर्थन देगी. बता दें कि मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन और अनुभव को प्राथमिकता दी गई है.
JMM के कोटे से, पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से विधायक, दूसरी बार मंत्री बने है, वहीं देवघर जिले के मधुपुर से विधायक, 2021 से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई. हेमंत सोरेन सरकार 9-12 दिसंबर तक होने वाले विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल करेगी.
यह भी पढ़ें:
Jharkhand Chunav Results 2024: किसने दर्ज की सबसे बड़ी जीत और कौन जीता सबसे कम वोटों से, देखें यहां
8वें वेतन आयोग का गठन कब तक? मोदी सरकार ने दिया यह जवाब
APAAR ID कार्ड कैसे बनवाएं? रजिस्ट्रेशन से लेकर डाउनलोड तक के स्टेप-बाय-स्टेप गाइड यहां देखें
हेमंत सोरेन की नई कैबिनेट:
- JMM: 5 मंत्री (मुख्यमंत्री सहित)
- कांग्रेस: 4 मंत्री
- RJD: 1 मंत्री
हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में किसे मिली जगह:
हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के लिए फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से कुल 12 मंत्री शामिल हैं. गठबंधन में झामुमो के 6, कांग्रेस के 4 और राजद के 1 मंत्री को स्थान दिया गया है.
पार्टी | मंत्री का नाम | रैंक |
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) | सुदिव्य कुमार सोनू | कैबिनेट मंत्री |
चमरा लिंडा | कैबिनेट मंत्री | |
हफीजुल हसन | कैबिनेट मंत्री | |
रामदास सोरेन | कैबिनेट मंत्री | |
दीपक बिरुवा | कैबिनेट मंत्री | |
योगेंद्र प्रसाद | कैबिनेट मंत्री | |
कांग्रेस | राधाकृष्ण किशोर | कैबिनेट मंत्री |
इरफान अंसारी | कैबिनेट मंत्री | |
दीपिका पांडे | कैबिनेट मंत्री | |
शिल्पी नेहा तिर्की | कैबिनेट मंत्री | |
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) | संजय प्रसाद यादव | कैबिनेट मंत्री |
गठबंधन की सीटों का समीकरण:
- JMM: 43 सीटों पर चुनाव लड़कर 34 सीटों पर जीत
- कांग्रेस: 16 सीटें
- RJD: 4 सीटें
- CPI (ML) लिबरेशन: 2 सीटें
बता दें कि, हेमंत सोरेन कैबिनेट में 2019 से जनवरी 2024 की अवधि तक उनके सहित 11 मंत्री शामिल थे. मुख्यमंत्री के रूप में जुलाई 2024 में दूसरे कार्यकाल (पांचवीं विधानसभा में) के दौरान हेमंत ने 11 मंत्रियों को पूर्ण 12 सदस्यीय कैबिनेट में शामिल किया था.
यह भी पढ़ें:
बैंकों में एक बार में कटे-फटे कितने नोट बदल सकते है? जानें RBI का नियम
PM Kisan 19th Installment Date: कब आयेगी 19वीं क़िस्त, यदि क़िस्त रुक गयी तो क्या करें? जानें यहां
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) December 5, 2024
Comments
All Comments (0)
Join the conversation