जानिये विश्व में किस किस तरीके से नया साल मनाया जाता है?

नये वर्ष को मनाने की शुरुआत क्रिसमस के समय से ही शुरू हो जाती है. नए वर्ष में लोग कई तरह के रेजोल्यूशन लेते हैं, पिछले वर्ष की गलतियों से सबक लेते हैं, और अपनी आगे की जिंदगी की प्लानिंग करते हैं. लेकिन दुनिया के अलग देशों में और भी अलग अलग तरीकों से नया साल मनाया जाता है.आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं.

Dec 23, 2019, 11:34 IST
Happy New Year
Happy New Year

ग्रेगोरियन कैलेंडर को पूरी दुनिया में मान्यता प्राप्त है और लगभग सभी देश इसी के अनुसार नये साल को 365 या 364 दिनों के अन्तर पर 1 जनवरी को मनाते हैं | प्रत्येक देश में इसको मनाने की अलग अलग मान्यताएं एवं विधियाँ हैं | इस लेख में हम पूरे विश्व के कुछ चुने हुए देशों में नये साल की पूर्व संध्या कर किये जाने वाले रोचक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

1. रूस: नये साल की आखिरी संध्या पर लोग अपनी 'इच्छा' को एक कागज के पन्ने पर लिखते है फिर ‘जलाते’ हैं और फिर जली हुई राख को शैम्पेन के साथ गिलास में डालकर पी जाते है| इससे पीछे यह मान्यता है कि आपकी यह 'इच्छा' पूरे साल आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती रहेगी |

2. चिली: यहाँ पर लोग नये साल की पूर्व रात्रि में एक चम्मच दाल खाते हैं और जूते के तल पर पैसा रखते है (मान्यता यह है कि नये साल में हर कदम पर पैसा मिलेगा)  इन कामों को ये लोग अगले 12 महीनों तक समृद्धि का वाहक मानते हैं | कुछ साहसी लोग नये साल की रात्रि को अपने मृतक प्रियजनों के कब्रिस्तान में बिताते हैं |

image source:NPR

3. डेनमार्क: इस देश में नये साल में पड़ोसियों से प्यार जताने का बिलकुल ही अजीब तरीका अपनाया जाता है; यहाँ पर लोग नये साल वाली रात में अपने पड़ोसियों के दरवाजों पर प्लेट और गिलास तोड़ते हैं| कुछ लोग तो आधी रात को कुर्सी के टॉप पर खड़े हो जाते हैं और जैसे ही रात्रि के 12 बजते हैं, कुर्सी से कूद जाते हैं | यह नये साल के स्वागत का तरीका है |

4. इक्वेडोर: यहाँ पर लोग आधी रात में नेताओं के पुतले जलाने के साथ-साथ उन लोगों के पुतले भी जलाते हैं जिन्हें वे पसंद नही करते हैं| इस प्रथा के पीछे का तर्क यह है कि लोग पिछले साल की नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाना चाहते हैं | इसी तरह के कार्यक्रम पनामा, पराग्वे, और कोलम्बिया में भी आयोजित किये जाते हैं | जो लोग राजनीतिज्ञों का पुतला नही जलाते हैं वे लोग अपने घरों के चारों ओर मुद्रा|धन को छिपाते है जिससे कि उन्हें नये साल में समृद्धि मिल सके|

image source:mic.com

5. फिलीपींस: यहाँ के लोग नये साल की संध्या पर गोल-गोल बिंदियां वाले कपडे पहनना पसंद करते है और अपनी जेबों में सिक्के रखते हैं| दरअसल यहाँ पर यह ,मान्यता है कि गोल-गोल चीजें सम्पन्नता की प्रतीक होती हैं इसलिए लोग गोल आकार वाली चीजें जैसे संतरा, अनन्नास, अमरुद इत्यादि को नये साल की रात में खाते भी हैं |

image source:mic.com

जानिये कैसे तय होता है कि लोक सभा में कौन सांसद कहाँ बैठेगा?

6. जर्मनी: यहाँ पर लोग नये साल की आधी रात में अपने नये साल के भविष्य को जानने के लिए चम्मच में लेड (lead) के कुछ टुकड़े पिघलाते हैं और उन्हें ठंडे पानी में फेंक देते है और फिर उन टुकड़ों के आकार की व्याख्या कर अपने नये साल का आंकलन करते हैं |

image source:mic.com

7. ग्रीस: ग्रीस में, नए साल में carols (प्रशंसागान करना) गाना बहुत आम बात है| बच्चे इसे गाकर अपने परिवार और पड़ोसियों से धन प्राप्त करते हैं | जब नये साल के लिए उलटी गिनती शुरू होती है तो परिवार के लोग लाइट बंद कर देते हैं ताकि ताजा आँखों के साथ नया साल शुरू कर सकें |

यहाँ पर एक अन्य महत्वपूर्ण परंपरा Vasilópita (एक प्रकार का केक) को खाने की है| इस केक में सिक्के छिपे होते हैं तथा जिस किसी के केक के टुकड़े में सिक्का आ जाता है नया साल उसके लिए भाग्यशाली  माना जाता है |

image source:mic.com

8. दक्षिणअफ्रीका: यहाँ पर लोग नये साल की रात में अपने घरों से पुरानेफर्नीचरऔरउपकरणोंजैसेटीवीऔररेडियो, ओवन, कपडेआदिकोखिड़कीसेबाहर फेंक देते हैं | यहाँ पर लोग नये साल की शुरुआत नयी चीजों के साथ करना पसंद करते हैं |

image source:rodina.news

9. स्पेन: स्पेन के साथ-साथ कई अन्य स्पेनिश बोलने वाले देशों में नये साल की रात में 12 अंगूर खाने की प्रथा प्रचलित है | यहाँ पर लोग नये साल की आधी रात को प्रत्येकघंटीकेसाथएकअंगूरखानापसंदकरतेहैं; इस तरह खाए गए 12 अंगूर उनको 12 महीनों तक गुड लक देते हैं |

image source:mic.com

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की गणना कैसे की जाती है?

10. क्यूबा: यहाँ पर यह माना जाता है कि यदि आपको यात्रा करने की तीव्र इच्छा (bitten by the travel bug) हो रही है तो आप नये साल की आधी रात को सूटकेस के साथ अपने घर का पूरा चक्कर लगाओ | इसके पीछे यह मान्यता है कि ऐसा करने से आपको पूरे साल यात्रा करने के कई अवसर मिलेंगे | कुछ लोग रात को अपने घर को साफ़ करते हैं तथा कुछ खिड़की से बाहर पानी फेंकते हैं|

11. ब्राजील: ब्राजील में लोग बुरी आत्माओं से छुटकारा पाने के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर सफेद कपड़े पहनते हैं। साथ ही कुछ लोग नये साल के पहले सप्ताह में प्रत्येक दिन सात सागरों की लहरों में कूदने और उनमें फूल फेंकने की परंपरा को निभाते हैं |

image source:www.freewords.com.br

भारत में भी नये साल की शुरुआत पूरी धूमधाम के साथ होती है | यहाँ पर युवा नये साल की जोरदार पार्टियाँ आयोजित करते हैं जिनमे शराब से लेकर केक की भी पूरी व्यवस्था होती है| भारत में कुछ लोग नए साल के संकल्प (New Year Resolutions) के रूप में कुछ बुरी आदतों जैसे शराब ना पीना, सिगरेट ना पीना, अनैतिक कार्य न करने के अलावा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना इत्यादि की शपथ भी लेते हैं|

उम्मीद है कि इस लेख को पढने के बाद आपको पता लग गया होगा कि नए वर्ष की शुरुआत का जश्न भारत की नहीं बल्कि विश्व के सभी देशों में बहुत ही धूम धड़ाके से साथ होता है.

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News