BGT 2024-25 Live Streaming: भारत में कब और कहां फ्री में देख सकते है भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज
Ind vs Aus Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर 2024 से पर्थ में खेला जा रहा है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है. फ्री लाइव स्ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते है, उसकी डिटेल्स यहां शेयर की जा रही है.
Ind vs Aus Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर 2024 से पर्थ में खेला जा रहा है. भारत की कप्तानी दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कर रहे है. यह सीरीज़ दोनों टीमों के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज़ से बेहद अहम है.
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है. जून 2025 में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत को पांच में से कम से कम चार मैच जीतने होंगे. यह श्रृंखला एक भयंकर प्रतिद्वंद्विता को फिर से जगाती है क्योंकि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पिछली सफलताओं को आगे बढ़ाना चाहता है.
दोनों खिलाड़ियों का हुआ टेस्ट डेब्यू:
हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी को पर्थ के एतिहासिक मैदान में अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है.अश्विन और विराट कोहली ने उनकी पहली टेस्ट कैप प्रदान की है.
यह भी देखें:
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100, और 250 रनों का रिकॉर्ड किस टीम के नाम? देखें यहां
IND VS AUS: प्लेइंग इलेवन:
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (WK), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रित बुमरा (C), मोहम्मद सिराज.
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (WK), पैट कमिंस (C), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड.
भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
- टीवी ब्रॉडकास्ट: मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर है.
- ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: डिज़्नी+ हॉटस्टार पर सभी मैच लाइव स्ट्रीम किए जा रहे है.
- जियो सिनेमा पर फ्री स्ट्रीमिंग का विकल्प भी उपलब्ध है.
कब और खेले जायेंगे मैच, देखें शेड्यूल:
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का रोमांचक आगाज़ 22 नवंबर से हो गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज़ पांच मैचों की है, जिसमें दोनों टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अहम अंक जुटाने के लिए भिड़ेंगी.
| मैच दिनांक | मैच | स्थान | समय (IST) |
| 22 नवंबर - 26 नवंबर 2024 | 1st Test | ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ | 7:50 AM |
| 6 दिसंबर - 10 दिसंबर 2024 | 2nd Test | एडिलेड ओवल, एडिलेड | 9:30 AM |
| 14 दिसंबर - 18 दिसंबर 2024 | 3rd Test | ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन | 5:50 AM |
| 26 दिसंबर - 30 दिसंबर 2024 | 4th Test | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न | 5:00 AM |
| 2 जनवरी - 7 जनवरी 2025 | 5th Test | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी | 5:00 AM |
ऑस्ट्रेलिया में लाइव स्ट्रीमिंग:
- टीवी ब्रॉडकास्ट: फॉक्स क्रिकेट.
- ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: केयो स्पोर्ट्स ऐप पर सब्सक्रिप्शन के साथ लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध.
यह भी देखें:
IPL 2025 Mega Auction: कब और कहां होगी ऑक्शन की LIVE Streaming, फ्री में मोबाइल पर कैसे देखें
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.