भारत में किस राज्य की है सबसे लंबी तटीय रेखा, जानें

Nov 14, 2023, 18:05 IST

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है। आपने भारत में तटीय राज्यों के बारे में जरूर पढ़ा और सुना होगा, जो कि देश-विदेश में व्यापार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि, यहां मौजूद बंदरगाह देश के आर्थिक विकास के पहिये को रफ्तार देने में सहयोग कर रहे हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन-सा राज्य सबसे लंबी तटीय रेखा साझा करता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस संबंध में जानेंगे। 

सबसे लंबी तटीय सीमा वाला राज्य
सबसे लंबी तटीय सीमा वाला राज्य

भारत विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां की सांस्कृतिक विरासत, अनूठी पंरपराएं और समृद्ध इतिहास का मिश्रण इसे अन्य देशों से अलग बनाने का काम करते हैं। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पर्यटन के लिए निकलते हैं और भारत के शहरों को अपने कैमरे के साथ-साथ अपनी यादों में भी कैद कर लेते हैं।

वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इसमें से कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश तटीय सीमा साझा करते हैं। यहां मौजूद बंदरगाह देश-विदेश के व्यापार को बढ़ावा देकर देश के आर्थिक विकास के पहिये को रफ्तार देने का काम कर रहे हैं।

इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा तटीय रेखा वाला राज्य कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे कम पढ़ा-लिखा जिला कौन-सा है, जानें



भारत की कुल तटीय रेखा कितनी है 

भारत के नक्शे में यदि देखें, तो विंध्य के बाद प्रायद्वीपीय क्षेत्र की शुरुआत हो जाती है, जो कि तीन तरफ से पानी से घिरा हुआ है। ऐसे में भारत के अलग-अलग राज्य और केंद्र शासित प्रदेश तटीय रेखा साझा करते हैं। इस कड़ी में भारत की करीब 7516 किलोमीटर की तटीय रेखा है। 



कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से साझा होती है तटीय सीमा

अब सवाल है कि भारत के कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश तटीय सीमा बनाते हैं। आपको बता दें कि भारत में नौ राज्य और चार केंद्र शासित प्रदेश तटीय सीमा बनाते हैं। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोवा, ओडिसा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल है। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप, पुडुचेरी, दमन एंड दीव, अंडमान और निकोबार समूह है।  

 

किस राज्य की सबसे लंबी तट रेखा 

अब सवाल है कि भारत में किस राज्य की सबसे लंबी तटीय रेखा है, तो आपको बता दें कि गुजरात राज्य की सबसे लंबी तटीय रेखा है। इसकी लंबाई की बात करें, तो यह करीब 1600 किलोमीटर तक है, जो कि भारतीय समुद्र तट का लगभग 24 फीसदी हिस्सा कवर करता है। 

 

कितने बंदरगाहों का घर है यह राज्य

भारत की सबसे लंबी तटीय सीमा साझा करने वाला गुजरात राज्य 41 बंदरगाहों का घर है। यहां पर एक प्रमुख बंदरगाह, 11 मध्यवर्ती और 29 लघु बंदरगाह हैं, जो कि देश-विदेश के व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News