This is an archived article last updated on May 12, 2025. The information may be outdated.

India Pakistan Ceasefire: क्या होता है सीजफायर और कब होता है लागू? जानें

Last Updated: May 12, 2025, 13:24 IST

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान ने 10 मई 2025 को शाम 5 बजे से पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम (Ceasefire) लागू करने पर सहमति व्यक्त की है। सीजफायर यानी संघर्ष विराम एक ऐसा समझौता होता है, जिसके तहत युद्ध या किसी सशस्त्र संघर्ष में शामिल पक्ष आपसी सहमति से लड़ाई को अस्थायी या स्थायी रूप से रोकने के लिए राज़ी होते हैं।

What is Ceasefire क्या होता है सीजफायर?
What is Ceasefire क्या होता है सीजफायर?

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान ने 10 मई 2025 को शाम 5 बजे से पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम (Ceasefire) लागू करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के सेना संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच फोन पर बातचीत के जरिए इस निर्णय पर मुहर लगी।

India Pakistan Ceasefire Agreement in Hindi समझौते के तहत थल, जल और वायु क्षेत्र में सभी सैन्य गतिविधियां तुरंत प्रभाव से रोक दी गयी है। भारत और पाकिस्तान दोनों ने इस संघर्षविराम की पुष्टि की है। साथ ही, 12 मई को दोनों पक्षों के बीच एक और दौर की बातचीत प्रस्तावित है, जिसमें सभी मुद्दों पर चर्चा और स्थायी शांति कायम रखने पर विचार किया जाएगा। वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि यह अहम समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद संभव हुआ।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस विषय पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एक विशेष ब्रीफिंग में जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कदम क्षेत्रीय शांति और स्थायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

भारत द्वारा पाक पर किये गए सभी सैन्य ऑपरेशनों की लिस्ट यहां देखें

S-400 एयर डिफेन्स सिस्टम किस-किस देश के पास? भारत का यह पड़ोसी भी शामिल

Ceasefire Meaning भारत और पाकिस्तान के बीच हुए Ceasefire की घोषणा के बाद यह शब्द एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर सीजफायर होता क्या है, इसका उद्देश्य क्या होता है, और यह किस तरह से शांति स्थापना की दिशा में पहला कदम भी माना जाता है.

What is Ceasefire क्या होता है सीजफायर?

Ceasefire Meaning: सीजफायर यानी संघर्ष विराम एक ऐसा समझौता होता है, जिसके तहत युद्ध या किसी सशस्त्र संघर्ष में शामिल पक्ष आपसी सहमति से लड़ाई को अस्थायी या स्थायी रूप से रोकने के लिए राज़ी होते हैं। इसका मकसद शांति स्थापना की दिशा में पहल करना, मानवीय राहत देना या बातचीत का रास्ता खोलना होता है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 12, 2025, 13:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News