बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी. यह ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दाह, सऊदी अरब में होगा. इस बार के मेगा ऑक्शन में रोमांचक सरप्राइज और रिकॉर्ड तोड़ पल देखने को मिलेंगे. सभी दस फ्रेंचाइजियां अपनी टीमें नए सिरे से बनाने के लिए बेताब हैं.
खिलाड़ियों की कुल 574 की लिस्ट में से 366 भारतीय हैं, जबकि 208 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिसमें 3 एसोसिएट नेशंस से हैं. इसमें 318 भारतीय अनकैप्ड और 12 विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं. दस टीमों में कुल 204 स्लॉट्स भरे जाने हैं, जिसमें 70 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिज़र्व रखे गए है.
यह भी देखें:
IPL Auction 2025: IPL नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले 10 खिलाड़ी कौन हैं?
IPL 2025 Retention Rules: टीम पर्स, रिटेंशन लिमिट और RTM कार्ड सहित देखें सभी नियम
यहां हम उन खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है जो इस मेगा ऑक्शन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है साथ ही हम सबसे युवा खिलाड़ियों के बारें में भी जानेंगे.
₹2 करोड़ है सर्वाधिक बेस प्राइस:
₹2 करोड़ की सबसे ऊंची बेस प्राइस श्रेणी में 81 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर किया है. इसमें अनुभवी सितारों से लेकर युवा प्रतिभाएं तक शामिल हैं.
सबसे उम्रदराज खिलाड़ी:
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस मेगा ऑक्शन के सबसे उम्रदराज (42 साल) खिलाड़ी है. उन्होंने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया और पहली बार आईपीएल नीलामी का हिस्सा है.
40 वर्ष से अधिक आयु के केवल तीन अन्य क्रिकेटरों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस, इंग्लैंड के जेमी ओवरटन और अफगानिस्तान के हरफनमौला मोहम्मद नबी शामिल है.
मेगा ऑक्शन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी:
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (42) सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. उनके साथ जैमी ओवरटन (41), फाफ डु प्लेसिस (40) और मोहम्मद नबी (40) भी शामिल हैं, जो अनुभवी सितारे हैं.
नाम | आयु | रोल | स्टेटस | बेस प्राइस (₹) | राष्ट्रीयता |
जेम्स एंडरसन | 42 | गेंदबाज | कैप्ड | 1.25 करोड़ | इंग्लैंड |
जैमी ओवरटन | 41 | ऑलराउंडर | कैप्ड | 1.5 करोड़ | इंग्लैंड |
फाफ डु प्लेसिस | 40 | बल्लेबाज | कैप्ड | 2 करोड़ | दक्षिण अफ्रीका |
मोहम्मद नबी | 40 | ऑलराउंडर | कैप्ड | 1.5 करोड़ | अफगानिस्तान |
ऑक्शन के सबसे युवा खिलाड़ी:
इस सूची में सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं, जिनका जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार में हुआ. उन्होंने जनवरी 2024 में सिर्फ 12 साल और 284 दिन की उम्र में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया. पिछले महीने भारत U19 टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 58 गेंदों में शतक जड़ा था.
मेगा ऑक्शन के तीन सबसे युवा खिलाड़ी:
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में युवा प्रतिभाओं का जलवा देखने को मिलेगा। सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (14), आयुष म्हात्रे (17) और आंद्रे सिद्धार्थ (18) हैं। ये अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज भविष्य के सितारे बनने को तैयार हैं.
नाम | आयु | रोल | स्टेटस | बेस प्राइस (₹) | राष्ट्रीयता |
वैभव सूर्यवंशी | 14 | बल्लेबाज | अनकैप्ड | 30 लाख | भारत |
आयुष म्हात्रे | 17 | बल्लेबाज | अनकैप्ड | 30 लाख | भारत |
आंद्रे सिद्धार्थ | 18 | बल्लेबाज | अनकैप्ड | 30 लाख | भारत |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation