बादाम (Almond) एक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक सूखा मेवा है, जिसे सुपरफूड भी कहा जाता है। इसके वैज्ञानिक नाम की बात करें, तो Prunus dulcis के नाम से जाना जाता है और यह मुख्य रूप से भारत, अमेरिका, स्पेन और ईरान में उगाया जाता है।
बादाम में मिलने वाले पोषक तत्त्व
बादाम में प्रमुख रूप से विटामिन E, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और हेल्दी फैट पाए जाते हैं। यह न केवल ऊर्जा का एक उत्कृष्ट स्रोत है, बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी सहायक है।
कहां होता है बादाम का सबसे अधिक उत्पादन
अब सवाल है कि भारत में कहां सबसे अधिक बादाम का उत्पादन होता है, तो आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर राज्य में सबसे अधिक बादाम का उत्पादन होता है।
कितना होता है बादाम का उत्पादन
राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की रिपोर्ट-2022-23 के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर बादाम के उत्पादन में पहले स्थान पर आता है। यहां पूर देश का करीब 90 फीसदी से अधिक बादाम का उत्पादन होता है। यहां 91.26 फीसदी बादाम का उत्पादन होता है।
दूसरे स्थान पर आता है यह राज्य
भारत में बादाम उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश राज्य आता है। यहां करीब 8.73 फीसदी बादाम का उत्पादन होता है। ऐसे में यह राज्य देश के कई राज्यों में बादाम की आपूर्ति करता है।
तीसरे स्थान पर आता है यह राज्य
भारत में बादाम उत्पादन के मामले में तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र राज्य का नाम आता है। यहं कुल बादाम उत्पान की बात करें, तो यहां कुल 0.09 फीसदी बादाम का उत्पादन होता है। ऐसे में देश के ये तीनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश मिलकर 100 फीसदी बादाम का उत्पादन करते हैं।
किस प्रकार के वातावरण में होती है बादाम की खेती
बादाम की खेती हर जगह नहीं हो सकती है। यह मुख्य रूप से ठंडे और शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में की जाती है। बादाम को विशेष रूप से पहाड़ी और समशीतोष्ण जलवायु में ही उगाया जाता है। इसके लिए 15 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान होना चाहिए। वहीं, सर्दियों में बादाम को 7 से कम और गर्मियों में 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान की जरूरत होती है।
इसकी खेती के लिए वार्षिक वर्षा के तौर पर 75 से 100 सेंटीमीटर बारिश चाहिए होती है। हालांकि, इसके लिए धूप भी जरूरी है, जिससे इसका बेहतर विकास हो सके। बादाम की खेती के लिए दोमट, बलुई दोमट या फिर चिकनी मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके pH स्तर की बात करें, तो मिट्टी का pH स्तर 6.0 से 7.5 के बीच होना चाहिए।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में किस शहर को कहा जाता है ‘विधवाओं का शहर’, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation