भारत का सबसे बड़ा बैंगन उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें

Jul 8, 2024, 19:07 IST

भारत में हम प्रतिदिन कई सब्जियों का सेवन करते हैं। इस कड़ी में बैंगन ऐसी सब्जी है, जिसका सेवन बड़ी मात्रा में किया जाता है। बैंगन की खेती के लिए एक अनुकूल वातावरण की जरूरत होती है, जिसमें बैंगन की खेती की जाती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में बैंगन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे बड़ा बैंगन उत्पादक राज्य
सबसे बड़ा बैंगन उत्पादक राज्य

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जो कि हम बचपन से ही किताबों में पढ़ते आ रहे हैं। यहां की कृषि संपन्नता की वजह से ही हम प्रतिदिन अपने घरों में अलग-अलग सब्जियों का सेवन करने में समर्थ हैं। इस कड़ी में भारत में अलग-अलग सब्जियों का उत्पादन होता है।

प्रमुख सब्जियों की बात करें, तो इनमें बैंगन भी प्रमुख सब्जियों में गिना जाता है, जिसकी भारत में अच्छी खासी खपत है। आपमें से कुछ लोगों को इसकी सब्जी पसंद हो सकती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसा कौन-सा राज्य है, जो कि बैंगन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में कितना होता है बैंगन का उत्पादन

भारत में प्रतिवर्ष 16 लाख से अधिक एकड़ भूमि पर बैंगन की खेती की जाती है, जिससे सालाना 127 लाख टन से अधिक बैंगन का उत्पादन होता है। इन संख्या से हमें पता चलता है कि भारत में बैंगन की खपत कितनी है। साथ ही कई खेती में बैंगन प्रमुख फसलों में शामिल है। 

भारत का सबसे बड़ा बैंगन उत्पादक राज्य

भारत के सबसे बड़े बैंगन उत्पादक राज्य की बात करें, तो पश्चिम बंगाल इस सूची में शीर्ष पर है। भारत का यह राज्य कुल बैंगन उत्पादन में 23.72 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है। इसकी प्रमुख वजह की बात करें, तो पश्चिम बंगाल राज्य का वातावरण बैंगन की खेती के लिए अनुकूल है।

ऐसे में इस राज्य में बैंगन की सबसे अधिक खेती होती है। पश्चिम बंगाल राज्य में मध्यम तापमान और पर्याप्त वर्षा होती है, जो कि बैंगन की के खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है। इसके साथ ही यहां की मिट्टी में पाए जाने वाले तत्व भी इसे बैंगन की खेती के लिए अनुकूल बनाते हैं। इसके साथ ही यहां वर्षों से हो रही कृषि पद्धति भी खेती के लिए जिम्मेदार है, जिससे खेती में उन्नत मशीनों व बीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।  

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News