हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें

Oct 8, 2024, 13:47 IST

हरियाणा भारत का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। सांस्कृतिक विविधता और अनूठी परंपराओं वाला यह राज्य देश का कृषि समृद्ध राज्य है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों और जिलों में स्थित तहसील के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील
हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील

भारत के उत्तर में स्थित हरियाणा धर्म और कर्म की धरती रही है। इस भूमि का जिक्र महाकाव्य महाभारत से लेकर 1857 की क्रांति तक में मिलता है। यह भारत का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। सांस्कृतिक विविधता और अनूठी परंपराओं वाला यह राज्य देश का कृषि समृद्ध राज्य है।

साथ ही, यहां के अलग-अलग जिलों की अपनी-अपनी विशेषता है, जिनमें भूगोलिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और स्थानीय कारण शामिल हैं। इन जिलों में हमें अलग-अलग तहसील भी मिलती है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

कब हुआ था हरियाणा का गठन

हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर, 1966 को हुआ था। राज्य की सीमा के साथ दो केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और चंडीगढ़ अपनी सीमा साझा करते हैं। वहीं, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश हरियाणा के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं।  

हरियाणा के कुल जिले और मंडल

हरियाणा में कुल 22 जिले आते हैं, जो कि 6 मंडलों में हें। इन मंडलों की बात करें, तो यह अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल और हिसार है। इन मंडलों में कुल 73 उपमंडल और 93 तहसील मौजूद है। साथ ही, यहां 10 नगर निगम, 46 नगर पालिका, 21 नगर परिषद्, 6234 ग्राम पंचायत, 126 पंचायत समिति और 154 शहर हैं।

हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा जिला है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह फरीदाबाद है।  

हरियाणा का सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला

हरियाणा की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो यह 75.55 फीसदी दर्ज की गई थी। यह आंकड़े साल 2011 में दर्ज हुए थे, हालांकि अब यह आंकड़ा बढ़ चुका है। राज्य के सबसे साक्षर जिले की बात करें, तो यह गुरुग्राम है, वहीं न्यूनतम साक्षर जिला नूंह है।  

हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील 

अब सवाल है कि हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, तो आपको बता दें कि राज्य की सबसे बड़ी तहसील चरखी दादरी है, जिसमें कुल 174 गांव आते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गिए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः हरियाणा के किस जिले को कहा जाता है कपड़ों का शहर, जानें

 

 




Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News