उत्तर प्रदेश अपने आंचल में भारत की विविधता को सजीव रखने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास को समेटे हुए है। इसकी बानगी हमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में देखने को मिल जाती है। इसमें कुछ जिले धार्मिक नगरियों के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ जिले भारत के गौरवशाली इतिहास से रूबरू करवाने के लिए जाने जाते हैं।
भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है। पूरे भारत पूरी दुनिया का 2.4 फीसदी हिस्सा है। वहीं, यह राज्य भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है।
आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। प्रदेश भारत में कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे बड़े गेहूं उत्पादक जिला है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश की कुल लंबाई
उत्तर प्रदेश की कुल लंबाई की बात करें, तो यह पूर्व से लेकर पश्चिम तक 640 किलोमीटर और उत्तर से लेकर दक्षिण तक 250 किलोमीटर तक फैला हुआ है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 351 तहसील, 200 नगर पालिका परिषद्, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत, 28 विकास प्राधिकरण, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 80 लोकसभा और 31 राज्यसभा सीटों के साथ-साथ 100 विधान परिषद् सीटें और 403 विधानसभा सीटें हैं।
यूपी का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक जिलों की बात करें, तो सरकार द्वारा चिन्हित जिलों में बागपत, शाहजहांपुर और बुलंदशहर जिलों में गेहूं का सर्विधाक उत्पादन 45.51 क्विंटल से लेकर 44.37 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। कुछ रिपोर्ट में गोरखपुर जिले को भी सर्वाधिक गेहूं उत्पादन वाला जिला बताया गया है। आपको बता दें कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। इसके बाद मध्य प्रदेश है।
हालांकि, इसे लेकर बीते वर्ष एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें सरकार ने सबसे अधिक उत्पादन और सबसे कम उत्पादन वाले जिलों की बीचे की खाई पाटने के लिए विकल्प तलाशने की बात कही थी। इस रिपोर्ट में उक्त जिलों का जिक्र किया गया था।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा अफीम उत्पादक जिला कौन-सा है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation